थोड़े से बढ़े कंपनियों के ऑर्डर
पूंजीगत वस्तुएं, अभियांत्रिकी और बुनियादी कंपनियां भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत दे रहे हैं। जनवरी से मार्च 2009 के दौरान पचास भारतीय कंपनियां 44,150 करोड़ रुपये के नये ऑर्डर प्राप्त करने में कामयाब रही है जबकि अक्टूबर से दिसंबर 2008 के दौरान 66 कंपनियों को 43,861 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था। नये ऑर्डर […]
एसबीआई: कुछ खास दिलचस्प नहीं
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के प्रमुख का कहना है कि बैंक कर शुध्द ब्याज मार्जिन (एनआईएम) मार्च 2009 की तिमाही में घट कर तीन प्रतिशत हो सकता है जबकि दिसंबर 2008 की तिमाही में यह 3.15 प्रतिशत था। हालांकि एनआईएम में आई यह गिरावट बहुत अधिक नहीं थी लेकिन यह दुख की बात है कि […]
आईसीआईसीआई प्रबंधन में बदलाव
देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई के प्रबंधन में शीर्ष स्तर पर व्यापक बदलाव के संकेत मिले हैं। आईसीआईसीआई की प्राइवेट इक्विटी इकाई की प्रमुख रेणुका रामनाथ और जीवन बीमा इकाई की प्रमुख शिखा शर्मा द्वारा जल्द समूह से इस्तीफा देने के संकेत हैं। आईसीआईसीआई वेंचर्स की प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी […]
भारती एक्सा को भरोसा, तीन साल में कमाने लगेगी मुनाफा
ऐसे समय में जब बड़ी बीमा कंपनियां अपने काम की शुरुआत के 8 साल बाद भी लाभ नहीं कमा रही हों, भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस तीन साल में मुनाफा कमाने की उम्मीद कर रही है। शिल्पी सिन्हा के साथ बातचीत में कंपनी के प्रबंध निदेश एवं मुख्य कार्याधिकारी नितिन चोपड़ा ने बताया कि किफायती परिचालन […]
अगले हफ्ते फिर 3400 के स्तर से ऊपर दिखेगा निफ्टी
शक्रवार को निफ्टी ने अपनी शुरुआती मजबूती रिलायंस इंड, आईसीआईसीआई बैंक, एल ऐंड टी और स्टेट बैंक जैसे बड़े शेयरों में हुई मुनाफावसूली के चलते गंवा दी। हालांकि इनमें से रिलायंस को छोड़ कर बाकी के तीनों ही शेयर वायदा सेगमेन्ट में लांग पोजीशन लिए जाने से मामूली तेजी लेकर बंद हुए। निफ्टी के ट्रेडिंग […]
समय-समय पर मुनाफावसूली जरूर करते रहें निवेशक
कोई भी वित्तीय सलाहकार आपको लंबी अवधि के लिए इक्विटी में निवेश की सलाह दे सकता है। लेकिन मूल सवाल यह है कि यह लंबी अवधि कितनी लंबी हो? यह तीन साल है, पांच साल है, दस साल है या फिर जैसा कि निवेश गुरु वारेन बफेट कहते हैं, मेरी होल्डिंग की प्रिय अवधि है, […]
मुनाफावसूली ने दिनभर की तेजी तोड़ी
शुक्रवार को बाजार दोपहर तक तेज बने रहने के बाद कमजोर पड़ गया और कारोबार के आखिरी घंटे में बेंचमार्क सूचकांक जमकर फिसले, हालांकि कारोबार मामूली तेजी के साथ बंद हुआ। बैंकिंग, कैपिटल गुड्स और निजी पावर कंपनियों के अलावा कुछ चुनिंदा बड़े शेयरों ने सूचकांक को हरे निशान में बंद होने में मदद की। […]
कंछल ने पकड़ा बसपा का आंचल
उत्तर प्रदेश की व्यापारी राजनीति के लिए शुक्रवार का दिन काफी महत्वपूर्ण और गहमा-गहमी भरा रहा। एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत समाजवादी पार्टी से राज्य सभा सदस्य और प्रदेश के सबसे बड़े व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल ने मुलायम का साथ छोड़ मायावती का दामन थाम लिया। कंछल के बहुजन समाज पार्टी में जाने के […]
काले धन के कीचड़ से निजात पाना है जरूरी: आडवाणी
भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी ने सरकार से विदेशी बैंकों में जमा भारत के काले धन को वापस लाने के लिए प्रयास करने की मांग की और यह भी कहा कि आगामी जी-20 की बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया जाए। विदेशी बैंकों में जमा भारतीयों के काले धन […]
काले धन से पेंशन फंड
काले धन के इस्तेमाल के अपने सिद्धांत पर भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। आडवाणी ने कहा है कि उन्होंने एक्स-सर्विसमेन के लिए आश्चर्यजनक रूप से ‘स्वदेशी’ काला धन मुहैया कराने के लिए एक पेंशन फंड तैयार करने की योजना बनाई है। हालांकि यह कोई नहीं जानता कि कितने एक्स-सर्विसमेन […]
