एनएफसीएल के शेयर भी गिरवी
नागार्जुन फर्टिलाइजर ऐंड केमिकल्स के सात प्रवर्तकों ने 24.56 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी रखी है। कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसके सात प्रवर्तकों ने 10.51 करोड़ इक्विटी शेयरों को गिरवी रखा है।
रिलायंस इन्फ्रा ने 25 लाख शेयरों की पुनर्खरीद की
अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने खुले बाजार से 127.38 करोड़ रुपये में 25 लाख शेयरों की पुनर्खरीद पूरी की है। रिलायंस इन्फ्रा ने बीएसई को बताया कि शेयरों की पुनर्खरीद की दूसरी खेप में 7 अप्रैल तक 25 लाख शेयरों की पुनर्खरीद का कार्य पूरा किया है। कंपनी ने कहा कि 8 […]
एल ऐंड टी को 605 करोड़ रुपये का ऑर्डर
इंजीनियरिंग क्षेत्र की कंपनी लार्सन ऐंड टूब्रो ने 2008-09 की चौथी तिमाही में इंजीनियरिंग और निर्माण से जुड़े कार्यों के लिए 605 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। बीएसई को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा है कि कंपनी का निर्माण विभाग इन करारों को पूरा करेगा। एल ऐंड टी को आंध्र प्रदेश […]
जेपी एसोसिएट्स ने की बॉन्डों की पुनर्खरीद
जेपी समूह की प्रमुख कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों से 10 लाख डॉलर मूल्य वाले शून्य दर के परिवर्तनीय बॉन्डों की पुनर्खरीद की है। कंपनी ने बीएसई को सूचित किया कि उसने 10 लाख डॉलर अंकित मूल्य वाले परिवर्तनीय बांडों की पुनर्खरीद की है।
कैनन ने लॉन्च की डिजीटल कैमरे की नई रेंज
मौजूदा आर्थिक संकट के बावजूद कैनन इंडिया ने इस साल 30 फीसदी विकास दर का लक्ष्य रखा है। कंपनी के अधिकारियों ने बताया है कि यह विकास दर गैर मेट्रो शहरों से हासिल की जाएगी। इसी बीच कैनन इंडिया ने मुंबई में नेक्स्ट जेनरेशन की नया डिजीटल कैमरा और कैमकॉर्डर लॉन्च की है। इस रेंज […]
पुणे मेट्रो के लिए डीएमआरसी का 9534 करोड़ रु. का प्रस्ताव
महाराष्ट्र सरकार पुणे शहर में 9534 करोड़ रुपये की आगामी मेट्रो रेल परियोजना के लिए कोष जुटाने हेतु एक स्पेशल पर्पज वेहीकल (एसपीवी) के गठन की योजना बना रही है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) द्वारा तैयार की गई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के मुताबिक शहर को 31.5 किलोमीटर लंबे दो मेट्रो रेल मार्गों की […]
अब मुंबई में भी एयरसेल
मोबाइल सेवा प्रदान करने वाली कंपनी एयरसेल ने आज से मुंबई में अपनी सर्विस लॉन्च की। इस तरह कंपनी ने 17 वें सर्किल में ये सेवा शुरू की है। देशभर में एयरसेल के 1 करोड़ 80 लाख ग्राहक हैं। इस तरह एयरसेल देश की पांचवीं सबसे बड़ी मोबाइल सेवा देने वाली कंपनी बन गई है। […]
महंगाई की दर में गिरावट
महंगाई की दर 28 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में गिरकर 0.26 फीसदी के स्तर पर आ गई है। इससे पिछले हफ्ते महंगाई की दर 0.31 फीसदी थी।
मंदी से राहत दिलाने आई नेल्प-8
मंदी के बढ़ते बवंडर के बीच सरकार ने आज आठवीं दौर की नई अन्वेषण लाइसेंस नीति (नेल्प-8) और चौथे दौर की कोल बेड मिथेन (सीबीएम-4) नीति को जारी कर दिया। नेल्प-8 के तहत अन्वेषण के लिए 70 ब्लॉकों को दिया जाएगा। यह किसी भी नेल्प के तहत जारी किए सबसे ज्यादा ब्लॉक हैं। सीबीएम-4 के […]
एबीबी ने नए कारखाने में किया 5 करोड़ डॉलर का निवेश
पावर और ऑटोमेशन सेक्टर की बड़ी खिलाड़ी, एबीबी ने बेंगलुरु के पास निलामंगला के पास ऑटोमेशन उत्पादों को बनाने के लिए एक कारखाना स्थापित करने का ऐलान किया है। इसके बनके तैयार होने के साथ ही कंपनी देसी बाजार की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया के निर्यात […]
