नौ हजार की बाड़ पार कर वापस लौटा बाजार
बुधवार को बेंचमार्क सूचकांकों में फिर से तेजी लौटी और शार्ट कवरिंग और मजबूत विदेशी बाजारों के चलते बाजार चढ़कर बंद हुआ। सेंसेक्स 9000 के ऊपर कारोबार करता रहा लेकिन दोपहर बाद के कारोबार में यह वापस इस स्तर से नीचे उतर आया, इसी तरह निफ्टी भी दिन भर 2800 से ऊपर कारोबार करता रहा […]
गर्मियां देख उत्तर प्रदेश को छूटा पसीना
गर्मियों ने दस्तक देनी शुरू कर दी है और उत्तर प्रदेश में पारा अभी से ही 35 डिग्री सेल्सियस को छू चुका है। इसे देखते हुए राज्य सरकार दूसरे राज्यों से बिजली की खरीद के लिए समझौते में जुट गई है। राज्य सरकार ने आने वाले दिनों में बिजली की मांग को पूरा करने के […]
बिजली पर होगा चुनावी दंगल
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में सोशल इंजीनियरिंग, सांप्रदायिकता और विकास को मुद्दा बना कर उतारने वाले लगभग सभी दलों को बिजली के संकट पर जनता की शिकायतों से दो चार होना पड़ेगा। संभावित खतरों को देखते हुए सत्तारूढ़ दल बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों ने तो अभी से बिजली संकट को दूर करने की […]
युवा मतदाताओं को रिझाने के लिए हुड्डा का चुनावी कोर्स
पिछले चार सालों के दौरान हरियाणा में हुए औद्योगिक विकास का श्रेय लेने के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार अब शिक्षा क्रांति के जरिए राज्य के युवा वोटरों को आकर्षित करना चाहती है। राज्य के वोट बैंक के लगभग 40 फीसदी युवा वोटरों को रिझाने के लिए हुड्डा सरकार ने इस साल इंजीनियरिंग पाठयक्रमों के […]
निराश आईपीएल को रायपुर से आस
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने बुधवार को रायपुर का दौरा किया। समिति इस बात की जांच करने आई थी कि छत्तीसगढ़ की राजधानी में आईपीएल के कुछ मैचों का आयोजन किया जा सकता है या नहीं। इस समिति में आईपीएल टूर्नामेंट के निदेशक धीरज मल्होत्रा, दिल्ली ऐंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन […]
मप्र विधानसभा में आखिर पारित हुआ लेखानुदान
मध्य प्रदेश विधान सभा ने आज शोर-शराबे और हंगामे के बीच 17,021 करोड़ रुपये का लेखानुदान पारित कर दिया। कांग्रेस ने पूर्ण बजट न लाने पर जहां सरकार की आलोचना की वहीं सरकार ने लेखानुदान का बचाव किया। कांग्रेस के विधायक चौधरी राकेश सिंह ने कहा कि कि विधान सभा चुनाव के बाद पूर्ण बजट […]
मंदी में मृगनयनी की मरीचिका
मध्य प्रदेश में चमड़े की कलाकृतियां बनाने वाले हस्तशिल्पियों पर भी अब मंदी का असर पड़ने लगा है। हालांकि यह कारोबार छोटे स्तर का है, लेकिन मंदी के कारण तेजी से सिमट रहा है। इंदौर के पास के इलाके परदेसीपुरा में 25 साल पहले राजस्थान से आए इन हस्तशिल्पियों ने इस जगह को अंतरराष्ट्रीय स्तर […]
पानी के बिना पोहा भी गले में अटका
चुनाव के पहले मध्य प्रदेश अब तक के गंभीर जल संकट से गुजर रहा है और इससे राज्य में जल आधारित उद्योगों की हालत खस्ता है। खासतौर पर उज्जैन की पोहा और चावल मिलों पर इसकी मार सबसे अधिक पड़ी है। चावल से तैयार होने वाले पोहा की खपत देश भर में होती है और […]
मुनाफावसूली ने सेंसेक्स का स्वाद बिगाड़ा, 113 अंक चढ़कर बंद
आज के कारोबार में रियल्टी और मेटल सूचकांकों में जबर्दस्त उछाल रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक का शेयर ट्यूलिप टेलिकॉम 31 फीसदी की उछाल लेकर, जबकि आकृति सिटी 28 फीसदी की जबर्दस्त उछाल लेकर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बाद सेंसेक्स आज 92 अंकों की बढ़त लेकर 8956 के स्तर पर […]
दालों पर सीमा शुल्क की छूट अवधि 1 साल के लिए बढ़ी
घरेलू बाजार में दालों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए सरकार ने इस पर सीमा शुल्क छूट की अवधि आज बढ़ा दी। काबुली चने को छोड़कर दाल की सभी किस्मों के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। कैबिनेट की बैठक में यह फैसला किया गया। बैठक के बाद गृह […]
