रिबा टैक्सटाइल नया संयंत्र स्थापित करने पर विचार करेगी
कपड़ा कंपनी रिबा टैक्सटाइल ने कहा कि निदेशक मंडल इस महीने बैठक करेगा जिसमें हरियाणा के पानीपत में टैरी टावेल्स का दूसरा संयंत्र स्थापित करने पर विचार किया जाएगा। कंपनी बीएसई को बताया कि निदेशक मंडल 23 मार्च को टैरी संयंत्र स्थापित करने के लिए बैठक करेगा। रिबा टैक्सटाइल ने कहा कि निदेशक मंडल शेयरधारकों […]
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पीटीएल के शेयरधारकों को शेयर आवंटित किए
वाहन क्षेत्र की प्रमुख महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि उसने पंजाब ट्रैक्टर्स के शेयरधारकों को 2.02 करोड़ शेयर आवंटित किए हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बीएसई से कहा कि कंपनी ने पंजाब ट्रैक्टर्स के शेयरधारकों को 12 मार्च को 10 रुपए अंकित मूल्य के 2.02 करोड़ सामान्य शेयर आवंटित किए हैं। कंपनी ने कहा […]
ओमेक्स ने तीन कंपनियों का अधिग्रहण किया
रीयल इस्टेट क्षेत्र की ओमेक्स लिमिटेड ने कहा कि उसने तीन कंपनियों रिवज इंफ्राटैक, गर्व बिल्डटैक एवं पंचम रीयलकन की हिस्सेदारी में निवेश करते हुए इन कंपनियों का अधिग्रहण किया है। ओमेक्स ने बीएसई से कहा कि इसी के तहत उक्त तीनों कंपनियां उसकी अनुषंगी हो गई है। उल्लेखनीय है कि कंपनी ने रिवज इंफ्राटैक, […]
एमको ने 550 करोड़ रुपए का ठेका हासिल किया
बिजली के उत्पाद बनाने वाली एमको लिमिटेड ने कहा कि उसने सरकारी स्वामित्व वाली पावर ग्रिड कार्पोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड से 550 करोड़ रुपए मूल्य के पांच आर्डर हासिल किए हैं। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार से कहा कि विशालतम पारेषण लाइन में से एक 765 केवी ओवरहैड पारेषण लाइन का ठेका उसने हासिल किया […]
कौसर इंडिया में शेयर हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी गति
कार्गो सेवाएं मुहैया कराने वाली गति ने कहा कि वह कौसर इंडिया में शेष 26.28 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। नई दिल्ली स्थित कौसर इंडिया विशेष तौर पर रेफ्रीजिरेटेड परिवहन कारोबार से जुड़ी है। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को सूचित कर बताया कि वह कौसर इंडिया की एकमात्र प्रवर्तक है। गति के पास कौसर […]
वोल्टास केमिकल कारोबार को हस्तांतरित करेगी
टाटा समूह की कंपनी वोल्टास ने कहा कि वह केमिकल ट्रेडिंग से जुड़े कारोबार को ज्यूरिख स्थित डीकेएसएच होल्डिंग को हस्तांतरित करेगी। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि शेयरधारकों ने डाक मतपत्र के जरिए डीकेएसएच होल्डिंग लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी डीकेएसएच को कारोबार हस्तांतरित करने की मंजूरी दी है।
प्लैथिको फार्मा के निदेशक मंडल ने 200 करोड़ जुटाने की मंजूरी दी
प्लैथिको फार्मास्युटिकल्स ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने ऋण के जरिए 200 करोड़ रुपए जुटाने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि शेयर धारकों की मंजूरी के अंतर्गत उसके निदेशक मंडल ने 200 करोड़ रुपए तक ऋण जुटाने का निर्णय किया है। उल्लेखनीय है कि कंपनी […]
डीएलएफ, आईसीआईसीआई बैंक 9-9 फीसदी चढ़े
सेंसेक्स में तेजी का रुख बरकरार है और अब 01 बजकर 53 मिनट पर सूचकांक 321 अंकों की बढ़त लेकर 8665 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में कारोबार के इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक और डीएलएफ के शेयर साढ़े आठ फीसदी की मजबूती लेकर क्रमशः 309 रुपये व 148 रुपये पर कारोबार कर […]
तेजी जारी है… सेंसेक्स में 300 अंकों की बढ़त
वैश्विक बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों के चलते सेंसेक्स आज 137 अंकों की बढ़त लेकर 8481 के स्तर पर खुला। इसके पश्चात सूचकांक में तेजी का रुख बना हुआ है और अब 12 बजकर 18 मिनट पर सेंसेक्स 300 अंकों की बढ़त लेकर 8644 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। रियल्टी और बैंकिंग सूचकांकों […]
सेंसेक्स में तेजी का रुख जारी; 244 अंकों की बढ़त
वैश्विक बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों के चलते सेंसेक्स आज 137 अंकों की बढ़त लेकर 8481 के स्तर पर खुला। इसके पश्चात सूचकांक में तेजी का रुख बना हुआ है और अब 11 बजकर 26 मिनट पर सेंसेक्स 244 अंकों की बढ़त लेकर 8588 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। रियल्टी और बैंकिंग सूचकांकों […]
