सेंसेक्स में 222 अंकों की तेजी: रियल्टी सूचकांक 6% चढ़ा
वैश्विक बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों के चलते सेंसेक्स आज 137 अंकों की बढ़त लेकर 8481 के स्तर पर खुला। बहरहाल 10 बजकर 44 मिनट पर सेंसेक्स 222 अंकों की मजबूती लेकर 8566 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। रियल्टी और बैंकिंग सूचकांकों में आई तेजी के चलते सेंसेक्स में बहार देखी जा रही […]
रुपये में तेजी; डॉलर के मुकाबले 16 पैसे मजबूत
आज के शुरुआती कारोबार के दौरान भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे मजबूत हुआ है। एशियाई बाजारों में आई तेजी के बाद भारतीय बाजारों में भी रिकवरी की आशंका के चलते बैंकों और निर्यातकों द्वारा डॉलर की बिक्री किए जाने से रुपया मजबूत हुआ है। अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले में भी अमेरिकी […]
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 214 अंक चढ़ा
वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बाद आज बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 137 अंकों की बढ़त लेकर 8481 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 214 अंकों की मजबूती लेकर 8558 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
एशियाई बाजारों में तेजी; निक्केई 316 अंक चढ़ा
अमेरिकी बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बाद एशियाई बाजारों में खासा उछाल देखा जा रहा है। हैंग सेंग 344 अंकों की बढ़त लेकर 12,346 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निक्केई 316 अंकों की तेजी लेकर 7514 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ताईवान का संवेदी सूचकांक 90 अंकों की मजबूती लेकर […]
डाऊ, नैसडैक में उछाल; एडीआरों में भी रौनक
गुरुवार के कारोबार के तहत वॉल स्ट्रीट लगातार तीसरे दिन बढ़त लेकर बंद हुआ। खुदरा सेक्टर में उम्मीद से बेहतर नतीजे और वित्तीय तंत्र में मजबूती के चलते अमेरिकी बाजारों के सूचकांकों में उछाल का माहौल देखा जा रहा है। डाऊ जोंस साढ़े तीन फीसदी (240 अंक) की बढ़त लेकर 7170 के स्तर पर बंद […]
विमानन कंपनियों ने भरी मंदी की उड़ान
मंदी की मार एयरलाइंस कंपनियों पर खूब पड़ी है। इसकी वजह से चालू वित्त वर्ष के दौरान विमानन कंपनियों को करीब 10,000 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। दरअसल, इसकी वजह यह है कि विमानन कंपनियां मंदी को समय पर पहचान नहीं पाई। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में घरेलू […]
…ताकि अब न हो सरकार की किरकिरी
दूरसंचार नियामक ट्राई ने हाल की घटनाओं से सबक लेते हुए नए एकीकृत दूरसंचार सेवा (यूएएस) लाइसेंस के लिए कंपनियों पर तीन साल तक शेयर बेचने से रोक लगाने (लॉक-इन) की सिफारिश की है। इसका मकसद यह है कि कोई केवल हिस्सेदारी बेचकर रातो-रात मुनाफा कमाने के उद्देश्य से लाइसेंस हासिल करने के लिए आवेदन […]
बड़े अंबानी सबसे अमीर भारतीय, छोटे अंबानी फिसले
अर्थिक मंदी की सुनामी में दुनिया के तमाम कारोबारी दिग्गजों के वित्तीय किलों की दरो-दीवारें हिल गई हैं। अमेरिका की मशहूर बिानेस पत्रिका फोर्ब्स की अरबपतियों की जारी नई सूची तो इसी बात की ओर इशारा करती है। हालांकि, मंदी के इस दौर में कई नामों ने उलटफेर भी किया है। मसलन, बिल गेट्स ने […]
विशाल के स्टोरों पर ताला!
नकदी की किल्लत के चलते विशाल रिटेल की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इसकी वजह से कंपनी को अपने कुछ स्टोरों को बंद करना पड़ सकता है। साथ ही कंपनी करोड़ों रुपये के कर्ज से जूझ रही है। विश्लेषकों और कंपनी अधिकारियों का कहना है कि विशाल रिटेल को कारोबार से […]
‘कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी’
भले ही प्यूमा देश में स्पोट्र्सं लाइफस्टाइल के खुदरा कारोबार में देर से (2006 में) उतरी हो, लेकिन वह तेजी से अपना कारोबार बढ़ाती जा रही है। प्यूमा स्पोट्र्स इंडिया के सीईओ राजीव मेहता से बात की सुवि डोगरा ने। प्रस्तुत है, बातचीत के संक्षिप्त अंश : प्यूमा खुदरा कारोबार में काफी देर से उतरी। […]
