3 वर्ष के निम्नतम स्तर पर सेंसेक्स की दस्तक; 165 अंकों की गिरावट
वैश्विक बाजारों से मिले खराब संकेतों के बाद सेंसेक्स आज 67 अंकों की गिरावट लेकर 8326 के स्तर पर खुला। बैंकिंग, एफएमसीजी, रियल्टी और टेक्नोलॉजी सूचकांकों में जारी बिकवाली के चलते सेंसेक्स लाल निशान की गहराई में पहुंच गया। इस दौरान सेंसेक्स शुक्रवार के बंद हुए स्तर के मुकाबले में 216 अंकों की गिरावट लेकर […]
सत्यम ने शुरु की निवेशक की चयन प्रक्रिया
सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज ने आज बोलीदाताओं से रुचि…पत्र आमंत्रित करते हुए निवेशक की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड सेबी ने हाल में ही कंपनी को अपनी 51 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए मंजूरी दी थी। सत्यम कंप्यूटर ने आज रूचि पत्र जारी किया। इसके अंतर्गत बोलीदाताओं के […]
यूनाइटेड स्प्रिट्स के प्रवर्तकों ने 32.82 फीसदी शेयर गिरवी रखे
शराब कंपनी यूनाइटेड स्प्रिट्स के प्रवर्तकों ने 32.82 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी रखी है। कंपनी ने बंबई स्टाक एक्सचेंज को आज बताया कि प्रवर्तकों ने 3.28 करोड़ शेयर गिरवी रखे हैं जो कंपनी की 32.82 शेयर के बराबर हैं। इन प्रवर्तक कंपनियों में युनाइटेड ब्रेवरीज होल्डिंग, किंग फिशर, फिनवेस्ट इंडिया माल्या प्राइवेट, देवी इनवेस्टमेंट, विट्ठल इंनवेस्टमेंट […]
सत्यम के लिए बोली लगाएगी स्पाइस
स्पाइस समूह के अध्यक्ष बी के मोदी ने आज कहा कि उनकी कंपनी सत्यम कंप्यूटर के लिए बोली लगाएगी। मोदी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि हम बोली लगाएंगे। यह अच्छी बात है कि बोली इंटरनेट के जरिए हो रही है और इसमें कोई न्यूनतम फ्लोर मूल्य नहीं है जिससे काफी संख्या में कंपनियां बोली […]
फोर्ड इंडिया की फरवरी बिक्री में 35 फीसदी की वृद्धि
कार निर्माता कंपनी फोर्ड इंडिया के फरवरी 2009 के बिक्री आंकड़ों में 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान कंपनी ने 2636 कारों की बिक्री की, जबकि जनवरी 2009 में कंपनी के कारों की बिक्री का आंकड़ा 1956 था। वहीं पिछले वर्ष की समीक्षाधीन अवधि की तुलना में कंपनी ने 8 फीसदी की बढ़ोतरी […]
टाटा मोटर्स ने स्टेट बैंक आफ पटियाला के साथ किया गठजोड़
टाटा मोटर्स ने वाहन ऋण मुहैया कराने के लिए स्टेट बैंक आफ पटियाला के साथ समझौता किया है। टाटा मोटर्स ने यहां जारी एक बयान में कहा कि स्टेट बैंक आफ पटियाला उसके वाहनों के खरीददारों को सात साल के लिए 85 फीसदी ऋण मुहैया कराएगा। यह सुविधा स्टेट बैंक आफ पटियाला की सभी शाखाओं […]
भेल को जनरेटर टांसफार्मर आपूर्ति का ठेका मिला
सरकारी कंपनी भेल को अदानी पावर महाराष्ट्र लिमिटेड के तिरोरा थर्मल पावर प्रोजेक्ट में 980 मेगावाट के जनरेटर टांसफार्मर की निर्माण और आपूर्ति के लिए ठेका मिला है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में उक्त जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि 81 करोड़ के ठेके में जनरेटर टांसफार्मर का विनिर्माण इंजीनियरिंग आपूर्ति का काम शामिल […]
फरवरी में कार की बिक्री 21.8 फीसदी बढ़ी
देश में घरेलू यात्री कारों की बिक्री फरवरी में 21.8 फीसदी बढ़कर 15,386 कारें हो गई जबकि पूर्व वर्ष की समान अवधि में यह 94,757 कार थी। सियाम द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन महीने में मोटरसाइकिल की बिक्री भी 15.6 प्रतिशत बढ़कर 4,91,462 वाहन पर पहुंच गई। इससे पूर्व वर्ष की इसी अवधि […]
चार कंपनियों ने दिखाई यूएसएल में रुचि : माल्या
यूबी समूह की कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) की हिस्सेदारी खरीदने में चार अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने रुचि दिखाई है। इन कंपनियों में दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी डियाजियो भी शामिल है। यूनाइटेड ब्रेवरीज (यूबी) समूह के अध्यक्ष विजय माल्या ने बताया कि यूनाइटेड स्पिरिट्स को चार कंपनियों से रुचि पत्र मिले हैं। माल्या ने […]
रैंकिंग में फिसला भारत
थ्रीजी स्पेक्ट्रम की नीलामी में हुए विलंब और टूजी स्पेक्ट्रम के आवंटन में देरी के चलते देश के दूरसंचार नियामक माहौल को 8 विकासशील एशियाई देशों में हुए सर्वेक्षण में बहुत पीछे रखा गया है। इस रिसर्च में पाकिस्तान को अव्वल दर्जा दिया गया है। श्रीलंकाई एजेंसी एलआईआरएनएशिया की ओर से 8 विकासशील एशियाई देशों […]
