टीवी 18 के प्रवर्तकों ने गिरवी रखे शेयर
मीडिया कंपनी टेलीविजन 18 के दो प्रर्वतकों ने कंपनी की 35.31 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी रखी है। टेलीविजन 18 ने नेशनल स्टाक एक्सचेंज को बताया कि उसके प्रवर्तक नेटवर्क 18 मीडिया एंड इंनवेस्टमेंट ने उसके 3.88 करोड़ शेयर गिरवी रख दिए है जो कंपनी की 32.42 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। एक अन्य प्रर्वतक नेटवर्क 18 […]
बेस्ट परफॉर्मर की सूची में पटनी शुमार
आईटी और बीपीओ कंपनी पटनी कंप्यूटर सिस्टम्स ने ‘टॉप 10 बेस्ट परफॉर्मर आईटी सर्विसेज’ में 8 वां स्थान प्राप्त किया है। ग्लोबल सर्विसेज की ओर से इस बाबत सर्वे कराया गया था।
अपोलो के केरल संयंत्र से उत्पादन शुरू
टायर निर्माता कंपनी अपोलो के केरल स्थित कलामेसरी संयंत्र में 6 मार्च से अपना उत्पादन शुरू कर दिया है। कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसने 6 दिसंबर से अपने कलामेसरी संयंत्र में उत्पादन बंद कर दिया था। प्रबंधन और कर्मचारी संगठन के बीच बातचीत के बाद संयंत्र में उत्पादन शुरू की गई। […]
कल्पतरु को 385 करोड़ रुपये का ऑर्डर
कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन को एचपीसीएल-मित्तल एनर्जी संयुक्त उद्यम की ओर से तेल पाइपलाइन परियोजना के लिए 385 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी ने बीएसई को सूचित किया कि इस ठेका के तहत कंपनी मुंदड़ा-बठिंडा पाइपलाइप परियोजना में दो शहरों के बीच कच्चा तेल के लिए करीब 550 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाएगी। यह पाइपलाइन गुरु […]
मर्सिडीज ने पेश की एम-क्लास
जर्मनी की कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज इंडिया ने भारतीय बाजार के लिए लक्जरी स्पोट्र्स यूटिलिटी व्हीकल एम-क्लास पेश की। इस कार को डीजल और पेट्रोल, दोनों मॉडल में उतारा गया है। कार की कीमत करीब 53.77 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी के सीईओ और प्रबंध निदेशक विलफ्रेड ऑल्बर ने बताया कि भारतीय बाजार […]
मंदी में होली के रंग भी हो गए बदरंग
आर्थिक मंदी ने रंगों के लघु उद्योग को भी बेरंग करना शुरू कर दिया है। पिछले कई साल से लगभग 20 फीसदी की दर से विकास करने वाले इस लघु उद्योग की विकास दर इस साल करीब 15 से 20 फीसदी कम होने वाली है। रंगों का यह कारोबार ज्यादातर असंगठित क्षेत्र में ही है। […]
आईआईएम लखनऊ में प्लेसमेंट सुस्त
मंदी में दूसरे भारतीय प्रबंधन संस्थानों की तरह ही आईआईएम-लखनऊ में भी इस साल छात्रों को नियुक्तियों के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। दरअसल मंदी के कारण सभी कंपनियां कम छात्रों की ही नियुक्तियां कर रही हैं। इस साल आईआईएम-लखनऊ के लगभग 267 छात्र परिसर नियुक्तियों में शामिल हो रहे हैं। इस बैच […]
जीएमआर के संयंत्र का विरोध
छत्तीसगढ़ में जीएमआर एनर्जी के प्रस्तावित मेगा पावर प्लांट के विरोध में प्रदर्शनों की बाढ़ सी आ गई है। जीएमआर की योजना रायपुर के तिलडा ब्लॉक के रायखेड़ा गांव में 1200 मेगावाट की बिजली परियोजना लगाने की है। इसके लिए कंपनी ने 5500 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस परियोजना को स्थापित करने के […]
उत्तराखंड में किसानों को मिलेगी रियायतों की मिठास
उत्तराखंड सरकार किसानों को गन्ने की पैदावार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए नई रियायतें देने की योजना बना रही है। राज्य में गन्ने की पैदावार काफी कम हो गई है और इससे पेराई सत्र में काम रोकना पड़ रहा है। राज्य के एक प्रमुख अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया, […]
छोटे उद्योगों पर पहुंच के लिए आगे आई डेल
हार्डवेयर की वैश्विक कंपनी डेल ने भारत के छोटे और मंझोले उद्योगों को अपने प्रमुख पांच कारोबारी बिंदुओं में शमिल किया है। भारत के छोटे उद्यमियों पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कंपनी ने वितरक चैनल से इतर रणनीति तैयार करने की योजना बनाई है। इसके लिए डेल ने ग्लोबल स्मॉल बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड […]
