मंदी से बढ़ेगी घरेलू खपत
दुनिया भर में छाई आर्थिक मंदी के कारण निर्यात आधारित सूक्ष्म एवं लघु उद्योग इकाइयों ने अब घरेलू बाजार पर ध्यान देने की योजना बनाई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उत्पादों की मांग कम होने के कारण अब इन कंपनियों ने अपने उत्पाद घरेलू बाजार में ही बेचने की योजना बनाई है। राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम […]
सोमवार को भी रह सकता है बाउंसबैक का दौर
जैसी कि उम्मीद थी निफ्टी को बैंकिंग, आईटी, मेटल सेक्टर और इंडेक्स के रिलायंस, एचडीएफसी और भारती जैसे दिग्गज शेयरों में खरीद का समर्थन मिलने से 2540 के स्तर पर सपोर्ट मिला और निफ्टी पिछली बंदी से कुल 43 अंक उछलकर 2620 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी मार्च वायदा में शार्ट कवरिंग देखी गई […]
आखिरी घंटे में हुई शार्ट कवरिंग
बेंचमार्क सूचकांक शुक्रवार को दिन भर सीमित दायरे में रहने के बाद आखिरी के एक घंटे में शार्ट कवरिंग के चलते मजबूत हुए और तेजी लेकर बंद हुए। तेल-गैस, टेलिकॉम, मेटल, कैपिटल गुड्स, आईटी और पावर सेक्टरों में खरीदारी देखी गई। जिन बड़े शेयरों में गुरुवार को गिरावट रही उनमें शुक्रवार को उत्साह दिखा और […]
चून कून क्वोन होंगे पोस्को इंडिया के सीएमडी
पोस्को के निदेशक चून-कून-क्वोन को पोस्को इंडिया का नया अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वे सुंग-सिक-चो का स्थान लेंगे। सिक चो का इस साल फरवरी में कार्यकाल समाप्त हो गया है। 55 वर्षीय क्वोन पोस्को इंडिया की उड़ीसा परियोजना से भी जुड़े रहे हैं। परियोजना पर काम करने के सिलसिले में वे […]
उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 128 अंक चढ़कर बंद; एचडीएफसी 6% मजबूत
वैश्विक बाजारों से मिले खराब संकेतों के बाद सेंसेक्स आज 94 अंकों की गिरावट लेकर 8104 के स्तर पर खुला। गुरुवार को अमेरिकी बाजार के सूचकांक डाऊ जोंस और एस ऐंड पी 12 वर्षों के निम्नतम स्तर पर लुढ़क गए। साथ ही एशियाई बाजार के प्रमुख सूचकांक- निक्केई, हैंग सेंग और शांघाई कम्पोजिट सूचकांक में […]
आईसीआईसीआई बैंक ने घटाए होम लोन की ब्याज दर
रिजर्व बैंक द्वारा रेपो और रिवर्स रेपो रेट कम करने के बाद बैंकों ने भी ब्याज दरों में कटौती करनी शुरू कर दी है। देश का दूसरा सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने होम लाने की ब्याज दर में 25 से 50 आधार अंकों की कटौती की है। बैंक के प्रवक्ता ने […]
आईपीएल मैच की तारीख टलना तय
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आईपीएल शुरू होने की तारीख की समीक्षा के लिए बैठक कर रही है, लेकिन गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने यह माना है कि आईपीएल का टलना तय है। उन्होंने इस बात का भरोसा दिलाया कि इस साल आईपीएल का आयोजन करवाने के लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है। चिदंबरम ने […]
महिन्द्रा ऐंड महिन्द्रा ने उतारा स्कॉर्पियो का नया संस्करण
महिन्द्रा ऐंड महिन्द्रा ने 7.21 लाख रुपये की नई स्कॉर्पियो लॉन्च की। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी महिन्द्रा ऐंड महिन्द्रा ने कहा कि इस नए संस्करण स्पोट्र्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) मौजूदा स्कॉर्पियो से 34000 रुपये सस्ती होगी। इस नई स्कॉर्पियो में 2.2 लीटर एमहॉक इंजन है और इसका मॉडल वीएलएक्स है।
पाश्र्वनाथ बनाएगी सस्ते मकान
रियल एस्टेट की कंपनी पाश्र्वनाथ लखनऊ में 13.95 लाख से 27.5 लाख रुपये तक के आवासीय मकान बनाएगी। कंपनी करीब 6 लाख वर्ग फुट के क्षेत्र में 510 आवासों का निर्माण करके 1,000 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी दो वर्ष में इस परियोजना को पूरा करेगी। कंपनी के अध्यक्ष प्रदीप जैन ने कहा कि कंपनी सस्ती […]
एग्रो डच की हिस्सेदारी गिरवी
एग्रो डच इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रवर्तक मालविंदर सिंह ने कंपनी के 19.12 लाख शेयर आईसीआईसीआई बैंक के पास 20 करोड़ रुपये में गिरवी रख दी है। कंपनी की ओर इस बात की जानकारी बीएसई को दी गई।
