आईसीटी ने ठुकराया ऐजिस का प्रस्ताव
नैस्डेक में सूचीबद्ध आईसीटी समूह ने ऐजिस लिमिटेड द्वारा कंपनी का अधिग्रहण करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। गौरतलब है कि एस्सार समूह की इस बीपीओ कंपनी ने आईसीटी को खरीदने के लिए 13 करोड़ डॉलर का प्रस्ताव दिया था। सोमवार यानी 2 मार्च को ऐजिस ने आईसीटी समूह के अधिग्रहण करने की […]
हेक्सावेयर में वेतन पर कैंची
मंदी की मार आईटी कंपनियों पर भी खूब पड़ रही है, जिसकी वजह से कई कंपनियों ने नियुक्तियों पर रोक लगा दिया है, वहीं कुछ कंपनी छंटनी और वेतन कटौती जैसे कदम उठा रही है। हैक्सावेयर टेक्नोलॉजिज भी लागत कम करने के लिए अपने कर्मचारियों के वेतन पर कैंची चलाने जा रही है। कंपनी ने […]
भूषण एनर्जी ने कसा शिकंजा
भूषण एनर्जी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज में हुए थोक सौदे में अपनी हिस्सेदारी को 4 फीसदी बढ़ाया है। भूषण समूह के मुख्य वित्त अधिकारी नितिन जौहरी ने बताया कि हमने 4 फीसदी और हिस्सेदारी खरीदी है। हमने उड़ीसा स्पंज में अपनी हिस्सेदारी को परिवर्तनीय वारंट के जरिए बढ़ाकर 27 फीसदी करने का लक्ष्य बनाया है। […]
आइडिया भी करेगी ब्लैकबेरी का जादू
जीएसएम ऑपरेटर आइडिया सेल्युलर ने बुधवार को ब्लैकबेरी सेवा लॉन्च की। इसके लिए उसने रिसर्च इन मोशन (आरआईएम) से गठजोड़ किया है। भारती एयरटेल, रिलायंस कम्युनिकेशंस, वोडाफोन और टाटा टेलीसर्विसेज पहले से ब्लैकबेरी सेवा मुहैया करा रही है। आइडिया के ये ब्लैकबेरी स्मार्टफोन उसके रिटेल आउटलेट में उपलब्ध रहेंगे। देशभर में आइडिया सेल्युलर के 15 […]
सेंसेक्स में लगभग 200 अंकों की गिरावट
सेंसेक्स आज के कारोबारी दिन के निचले स्तर 8230 अंकों पर आ गया और अब 12 बजकर 33 मिनट पर 185 अंकों (2.2 फीसदी) की गिरावट लेकर 8262 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज सुबह सेंसेक्स 89 अंकों की तेजी लेकर 8535 के स्तर पर खुला, लेकिन यह तेजी बरकरार नहीं रह पायी। […]
सेंसेक्स में गिरावट का रुख हुआ तेज; स्टरलाइट 2% चढ़ा
सेंसेक्स में जारी गिरावट का रुख बढ़ता हुआ जा रहा है और अब 11 बजकर 50 मिनट पर सूचकांक 161 अंकों की गिरावट लेकर 8286 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज सुबह सेंसेक्स 89 अंकों की तेजी लेकर 8535 के स्तर पर खुला। सेंसेक्स में कारोबार के इस दौरान रैनबैक्सी 5 फीसदी से […]
सेंसेक्स में 78 अंकों की गिरावट; रियल्टी शेयरों में बहार
बैंकिंग शेयरों में आई उछाल की मदद से सेंसेक्स आज 89 अंकों की तेजी लेकर 8535 के स्तर पर खुला। हालांकि, इसके बाद सेंसेक्स में गिरावट का रुख बना और सूचकांक लाल निशान पर आ गया। अब सूचकांक में गिरावट बढ़ गई और 11 बजकर 20 मिनट पर 78 अंकों की कमजोरी लेकर 8369 के […]
डॉलर के मुकाबले रुपये में 8 पैसे की तेजी
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती किए जाने के बाद भारतीय शेयर बाजारों में तेजी आने की आशंका के चलते आज शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे मजबूत हुआ है। अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 51.46 के स्तर पर कारोबार करता हुआ […]
अच्छी शुरुआत के बाद सेंसेक्स फिसला; स्टरलाइट 3% चढ़ा
बैंकिंग शेयरों में आई उछाल की मदद से सेंसेक्स आज 89 अंकों की तेजी लेकर 8535 के स्तर पर खुला। हालांकि, इसके बाद सेंसेक्स में गिरावट का रुख बना और सूचकांक लाल निशान पर आ गया। अब 10 बजकर 06 मिनट पर सेंसेक्स 10 अंकों की गिरावट लेकर 8436 के स्तर पर कारोबार कर रहा […]
एशियाई बाजारों में मिश्रित कारोबार; निक्केई 197 अंक चढ़ा
आज के कारोबार के तहत सुबह के सत्र में एशियाई बाजारों के सूचकांकों में मिश्रित कारोबार का रुख देखा जा रहा है। हैंग सेंग 46 अंकों की गिरावट के साथ 12,285 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निक्केई 197 अंकों की तेजी लेकर 7488 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ताईवान का संवेदी […]
