निफ्टी में 2660-2680 अंकों पर है तगड़ा रेसिस्टेंस
बुधवार को निफ्टी 2611 और 2655 अंकों के दायरे में कारोबार करता रहा और पिछले दिन से 23 अंकों की बढत लेकर 2645 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी मार्च वायदा का ओपन इंटरेस्ट 18.5 लाख शेयरों से गिरा जबकि स्पॉट की तुलना में डिस्काउंट 32 से गिरकर 15 अंकों पर आ गया जो शार्ट कवरिंग […]
पिछले तीन सत्रों की कमजोरी टूटी
बुधवार को शेयर बाजार भारी उतार चढ़ाव के बीच मामूली बढ़त लेकर बंद हुए। मजबूत विदेशी बाजारों का खास असर नहीं दिखा और दोनों ही सूचकांक कंसॉलिडेट करते दिखे, जाहिर है पिछले तीन दिनों से बाजार में लगातार बिकवाली होती रही है। इस कंसॉलिडेशन से स्पॉट की तुलना में निफ्टी मार्च वायदा का डिस्काउंट भी […]
आईपीएल : न तुम जीतो न हम हारें
लोकसभा चुनावों के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आयोजन पर सरकार और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) खींचतान दूर करने की हरमुमकिन कोशिश में जुटे हैं। दोनों पक्ष टूर्नामेंट को समय पर कराने के लिए प्रयास कर रहे हैं। बोर्ड भी उस पेशकश पर विचार कर रहा है, जिसके तहत उन शहरों में कम […]
कर्ज और सस्ता
कर्ज के बोझ से परेशान जनता को भारतीय रिजर्व बैंक ने तोहफा दे दिया है, जिसके बाद कर्ज सस्ता होने के पूरे आसार हैं। केंद्रीय बैंक ने आज रेपो दर और रिवर्स रेपो दर में आधा-आधा फीसदी की कमी करने का ऐलान कर दिया। इस घोषणा के बाद रेपो रेट घटकर 5 फीसदी रह गई […]
‘सत्यम कथा’ में आईबीएम
संकटग्रस्त सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज की ‘बिक्री कथा’ अभी औपचारिक तौर पर शुरू नहीं हुई है, लेकिन कंपनी को खरीदने के लिए एक से एक दिग्गज पूरी तरह से तैयार है। इस मामले में नया नाम दुनिया की दिग्गज सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी आईबीएम का भी जुड़ गया है। इस तरह की खबरें हैं […]
माउस से हाउस तक
चुनावी समर में सबसे कारगर हथियार इंटरनेट साबित हो रहा है। मतदाताओं तक आसानी से पहुंच बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस से लेकर दक्षिण की तमाम पार्टियों तक कमोबेश हर कोई इसका जमकर इस्तेमाल कर रही है। बस तरीके अलग-अलग हैं। इनमें सबसे दिलचस्प तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) का तरीका है। तेदेपा […]
कर्जा लिया, परेशानी किस बात की?
यूबी समूह के अध्यक्ष विजय माल्या को अपने 14000 करोड़ रुपये के समूह की कर्ज स्थिति का ब्योरा देने में 10 दिन का समय लग सकता है। माल्या से श्यामल मजूमदार की बातचीत के प्रमुख अंश- यूबी समूह की बैलेंस शीट काफी अस्त व्यस्त है। क्या आप इसे लेकर चिंतित नहीं हैं? लोग मेरे बारे […]
अब यूरोप में भी जलवानशीं हुई नैनो
जिनेवा मोटर शो में टाटा मोटर्स की ओर से यूरोपीय बाजार के लिए नैनो के दो मॉडल पेश किए गए। हालांकि एक साल पहले भारत में नैनो के लॉन्च पर जैसी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी, वैसा उत्साह जिनेवा मोटर शो में नजर नहीं आया। कंपनी ने यूरोपीय बाजार के लिए इस छोटी कार का […]
…निरूलाज के विनिवेश में रोड़ा
खुदरा कारोबार के मूल्यांकन में आई भारी गिरावट की वजह से फास्ट फूड कंपनी निरूलाज के विनिवेश में रोड़ा अटक गया है। दरअसल मूल्य को लेकर बड़ा अंतर हो रहा है। मलेशियाई कंपनी नेविस कैपिटल पार्टनर ने कंपनी में विनिवेश करने की बात कही थी और एन एम रॉश चाइल्ड को इसके सलाह के लिए […]
जिंदल स्टील ने जीत ली बड़ी बाजी
आरआईएल, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर, इंडियन ऑयल और वेदंता समेत 22 कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए जिंदल स्टील ऐंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) ने कायेले से तरलीकृत पेट्रोलियम बनाने की 8 अरब डॉलर (करीब 42,000 करोड़ रुपये) की परियोजना हासिल की है। इसके तहत कंपनी कोयले को तरलीकृत पेट्रोलियम में तब्दील करेगी, जिसकी रोजाना क्षमता 80,000 बैरल कच्चा […]
