दुनिया को सोचना होगा आने वाले कल के लिए
करीब एक साल पहले, मैंने इसी कॉलम के जरिए 2008 के बजट में दूरदर्शिता की कमी का जिक्र किया था। इस बजट में उन आशंकाओं का जरा सा भी जिक्र नहीं किया गया था जिनके संकेत उस समय तक मिलने शुरू हो गए थे। इसके बाद हमने दुनिया को ढहते हुए और शायद हमेशा के […]
सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार जारी
01 बजकर 24 मिनट पर सेंसेक्स 24 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 8583 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में कारोबार के इस दौरान टाटा पॉवर 3 फीसदी से अधिक की कमजोरी लेकर 689 रुपये पर कारोबार कर रहा है। भारती एयरटेल 2.5 फीसदी की कमजोरी लेकर 601 रुपये पर कारोबार कर […]
आप रहें महफूज
जरा कल्पना कीजिए, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रों से दिल्ली में प्रवेश करने वाली सभी बिंदुओं पर सुरक्षा का जबरदस्त जाल फैला दिया गया है। शहर के प्रवेश रास्तों से घुसने वाली सभी गाड़ियों की जांच की जा रही है और सड़कों में जगह-जगह पर लगाए गए कैमरों से वाहन चालकों और उनकी नंबरप्लेटों को स्कैन किया […]
रेस्तरां का नया मंत्र फेसबुक-एसएमएस
जब राजधानी दिल्ली की फ्रेंड्स कालोनी में आधुनिक रेस्तरां यम यम ट्री ने सप्ताहांत की रातों के लिए वाइन डिनर यानी खाने के साथ शराब परोसने का फैसला किया तो उसने इनके प्रचार के लिए आम तरीकों का इस्तेमाल नहीं किया। यह रेस्तरां आमतौर पर प्रवासियों का पसंदीदा है। अपने प्रचार के लिए रेस्तरां ने […]
गरीबों का हक अमीरों को
सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से दिए जाने वाले खाद्यान्न पर सब्सिडी बढ़ी है। लेकिन यह गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) के तबके के लिए नहीं बल्कि गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) जीवनयापन करने वाले लोगों को लाभ पहुंचा रही है। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के 5 साल के कार्यकाल के दौरान बढ़ी […]
आभूषण उद्योग को सरकार से निराशा
सरकार ने मंदी की मार झेल रहे 77,000 करोड़ रुपये के रत्न और आभूषण क्षेत्र को निराश कर दिया है। कारोबार से जुड़े प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को वाणिज्य सचिव गोपाल पिल्लई से मुलाकात की, लेकिन उनकी तरफ से कोई भी सकारात्मक संकेत नहीं मिला। कारोबारियों से बातचीत करने के बाद पिल्लई ने कहा कि हम […]
चीन का एल्युमीनियम हो सकता है फायदेमंद!
किसी भी मुश्किल दिनों में सरकार के लिए यह बहुत सामान्य बात होती है कि वह चीनी, कपास और जूट का भंडार तैयार करने के लिए पैसे खर्च करे। चीनी के मामले में दो सीजन पहले ऐसा हो चुका है। इसके अलावा सरकारी एजेंसियां न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पादों की खरीद में भी शामिल […]
होली में फीका रहेगा खाद्य तेल कारोबार
गुजियां नहीं बनेगी, लोग पकवान नहीं खाएंगे तो खाद्य तेल कौन खरीदेगा। खाने-पीने के लिए मशहूर होली पर्व के अवसर पर इस बार खाद्य तेल व्यापारियों की तबियत रंगीन नजर नहीं आ रही है। पहले से ही मंदी का दौर झेल रहे कारोबारियों में होली के दौरान और सुस्ती छा गयी है। क्योंकि उठाव में […]
धीरे-धीरे ही सही, लेकिन रफ्तार पकड़ रहा है ऑटो सेक्टर
मंदी का बदस्तूर चालू है, फिर भी ऑटो सेक्टर अपनी रफ्तार हासिल करने के लिए जी-तोड़ कोशिशें कर रहा है। कई दो पहिया कंपनियों ने फरवरी के महीने में अच्छा प्रदर्शन किया है। साथ ही, इससे जुड़े दूसरे सेक्टर भी अपनी रफ्तार में भी इजाफा करने में लगे हुए हैं। पूरे शबाब पर है ‘सुपरबाइक्स’ […]
कल-पुर्जा उद्योग में लौटी रौनक
ऑटोमोबाइल पाट्र्स बाजार के मायूस चेहरे पर थोड़ी से रौनक लौट आयी है। इस बाजार के कारोबार में पिछले दो महीनों के मुकाबले 10-15 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले बाजार अब भी करीब 20 फीसदी मंदा चल रहा है। इन दिनों फैक्ट्ररियों में काम की रफ्तार बढ़ गयी […]
