रेनो ने रोका काम, निसान नहीं हटेगी पीछे
रेनो और निसान मिलाकर चेन्नई में जो प्लांट बना रही हैं, उसमें काफी खाली जगह होगी। वजह यह है कि रेनो ने इस योजना पर फिलहाल के लिए रोक दिया है, जबकि उसकी सहयोगी निसान ने अपनी योजना के मुताबिक काम जारी रखने का फैसला किया है। तैयार होने के बाद हर साल चार लाख […]
फिसड्डी रहीं घरेलू नेटवर्किंग साइट
नए मेहमानों को आकर्षित करने के मामले में विदेशी सोशल नेटवर्किंग साइटों ने घरेलू खिलाड़ियों को काफी पीछे छोड़ दिया है। ऑरकुट, फेसबुक और हाई 5 जैसे विदेशी नेटवर्किंग साइटों ने साल भर में करीब 1.2 करोड़ नए ग्राहकों को जोड़ने में कामयाबी हासिल की। दूसरी ओर घरेलू साइटें जैसे इबिबो, बिगअड्डा इस दौर में […]
जेएसी ने पेश की तगड़ी चुनौती
उत्तर प्रदेश के चुनिंदा शहरों में बिजली का वितरण करने के ठेके में उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति (जेएसी) ने निजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों के सामने तगड़ी चुनौती पेश की है। विशेषज्ञ इसे एक महत्वपूर्ण घटना मान रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार कानपुर, आगरा, बरेली, गोरखपुर और मुरादाबाद में फ्रेंचाइजी […]
नए बाजार बने दवा कंपनियों के तारणहार
इस वित्त वर्ष में विदेशी मुद्रा में आए उतार-चढ़ाव और अमेरिका में मंदी की वजह से हिंदुस्तानी दवा कंपनियों की कमाई पर बहुत असर पड़ा। लेकिन मंदी का यह दौर उनके लिए उम्मीद की एक किरण भी लेकर आया। इन कंपनियों की उभरते हुए बाजारों से होने वाली कमाई, अब काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। […]
फैमिली स्टोरों के शरण में कुटोन्स
परिधान तैयार करने वाली मशहूर कंपनी कुटोन्स ने अप्रैल से अब अपना दायरा परिधान और एक्सेसरीज के व्यापक रेंज तैयार करने से लेकर फैमिली स्टोर तक बढ़ाने का फैसला किया है। पिछली गर्मी में कुटोन्स ने महिलाओं और बच्चों के कपड़े तैयार करने का काम शुरू किया था। बाजार में उत्पादों को बेहतर समर्थन मिलने […]
कूपन बेचकर यात्रियों की संख्या में गिरावट थामने की कोशिश
विमान किराया बढ़ाने के बाद यात्रियों की संख्या में नाटकीय कमी रोकने के लिए किंगफिशर, जेट एयरवेज और एयर इंडिया जैसी विमान कंपनियों ने ट्रैवल एजेंटों को 300 करोड़ रुपये के ट्रैवल कूपन बेच डाले हैं। ये कूपन किराए में बढ़ोतरी की घोषणा से कुछ दिन पहले बेचे गए, जबकि इस कूपन के जरिए लोग […]
उप्र में शराब पर दोहरी नीति
अंगूर की बेटी के शौकीनों के लिए मायावती सरकार का नया फरमान कहीं खुशी कहीं गम देने वाला है। राज्य सरकार के नए फैसले के चलते उत्तर प्रदेश के उन जिलों में सस्ती शराब बिकेगी जो दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान की सीमा पर बसे हैं। लेकिन आबकारी राजस्व में कमी न होने पाए, इसके लिए […]
अरंडी का उत्पादन बना सकता है नए रिकॉर्ड
भारत में अरंडी का उत्पादन इस साल 21 प्रतिशत बढ़ सकता है। अनुमान के मुताबिक इस साल सर्वाधिक 11 लाख टन उत्पादन हो सकता है। इसके पीछे प्रमुख वजह है कि इस साल मौसम भी अनुकूल रहा और अधिक क्षेत्रफल में बुआई भी हुई है। खरीफ की प्रमुख तिलहन फसलों में शामिल इस फसल के […]
काली मिर्च की कीमतें हुईं धराशाई
काली मिर्च उत्पादक सभी देश अभी भारी दबाव में हैं क्योंकि अधिकांश आयातक देश, खास तौर से यूरोपीय यूनियन और अमेरिका अपने भंडार बढ़ाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। वियतनाम और भारत में काली मिर्च की कटाई अभी मध्य में है। अमेरिकी और यूरोपीय खरीदारों का बाजार से दूर रहना आश्चर्य की बात है। […]
खाद्य तेल की कीमतें घटने से कम होगा बोझ
खाद्य तेल की कीमतों में वैश्विक स्तर पर हो रही गिरावट से सरकार की सब्सिडी का बोझ कम हुआ है जिसके कारण अगले वित्त वर्ष के बजट में इस मद में होने वाले बजटीय आवंटन में 63 फीसदी की कटौती की गई है। वित्त वर्ष 2009-10 में खाद्य तेल से जुड़ी सब्सिडी के लिए बजटीय […]
