बिकवाली का दौर बना रहा बाजार में
लगातार दूसरे दिन बेंचमार्क सूचकांकों में बिकवाली का दौर बना रहा और विदेशी बाजारों की कमजोरी का असर घरेलू बाजारों पर भी दिखा। सुबह कारोबार की शुरुआत ही कमजोरी के साथ हुई और बड़ी कंपनियों के शेयरों में दबाव बना लेकिन जैसे जैसे दिन चढ़ा सुधार भी शुरू हुआ और काफी हद तक सुधरा भी […]
मंदी की मार से घिसा जूते-चप्पलों का निर्यात
आगरा की फुटवियर इकाइयां वित्तीय संकट की आंच से तप रही हैं। इन लघु एवं मझोली कंपनियों को यूरोप और अमेरिका से मिलने वाले ठेकों में पिछले साल लगभग 30 फीसदी की कमी आई। निर्यात ठेकों के रद्द हो जाने से यह उद्योग नुकसान उठा रहा है। निर्यात ठेकों को बरकरार रखे जाने और परिचालन […]
मार्केटिंग हब से चमकेगा पीतल
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में पीतल निर्माण इकाइयों के लिए बेहतर विपणन सुविधाएं मुहैया कराने के लिए केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय ने हाल ही में इस क्षेत्र में एक मार्केटिंग हब के लिए 70 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। मुरादाबाद क्षेत्र से होने वाला निर्यात लगभग 3,000 करोड़ रुपये सालाना है जिसमें लगभग […]
मंदी में भी अवसर तलाश रही हैं परिधान इकाइयां
आर्थिक मंदी के बावजूद पश्चिम बंगाल में परिधान एवं वस्त्र निर्माता मौजूदा वर्ष में विस्तार और निवेश की योजनाएं बना रहे हैं। इन छोटी कंपनियों का मानना है कि इस खराब समय में उत्पादन में इजाफा कर उपयुक्त कारोबारी दौर के लिए बेहतर तैयारी की जा सकती है। लगभग 50 करोड़ रुपये की पूंजी वाली […]
खंडवा की इकाइयों पर कर प्रचंड
खंडवा के लघु एवं मझोले उद्यमों (एसएमई) को भूमि डायवर्जन टैक्स मुद्दे को लेकर राज्य सरकार की ओर से कुछ राहत मिलने का बेसब्री से इंतजार है। यह कर उस वक्त लगाया जाता है जब उद्योगपति कृषि भूमि का इस्तेमाल उद्योगों के लिए करते हैं। अत्यधिक भूमि विपथन (डायवर्जन) कर की वजह से कई उद्यमी […]
पंजाब में साइकिल की रफ्तार हुई तेज
वित्तीय संकट ने पंजाब के उद्योगों को बडे पैमाने पर प्रभावित किया है। हालांकि राज्य में साइकिल और साइकिल कलपुर्जा निर्माता अब इस मंदी को पछाड़ने में सफल हो गए हैं। राज्य में ज्यादातर इकाइयां अपनी क्षमता का पूरा इस्तेमाल कर रही हैं, क्योंकि पिछले तीन साल के दौरान कारोबार में गिरावट के बाद इस […]
महंगे मकान, फिर भी खरीदार मेहरबान
गरीबों और कमजोर आय वर्ग के लिए ताबड़तोड़ योजनाओं की घोषणाएं कर रहे लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) से मध्यम आय वर्ग के लोगों को निराशा हाथ लगी है। प्राधिकरण ने अपनी नयी अपार्टमेंट योजना के लिए डिमांड सर्वे की शुरुआत कर दी है पर बहुमंजिला भवनों की प्रस्तावित लागत को देख कर लोगों में निराशा […]
किसान नहीं चाहते मध्यस्थता
पश्चिम बंगाल में भूमि अधिग्रहण के पुराने तरीके अपनाने को लेकर फिर से बहस छिड़ गई है। दरअसल राज्य सरकार ने बंगाल एयरोट्रोपोलिस प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (बीएपीएल) के निजी प्रवर्तकों से भूमि अधिग्रहण के लिए खुद ही किसानों से बातचीत करने को कहा है। इस परियोजना की स्थापना के लिए लगभग 3500 एकड़ भूमि की जरूरत […]
मोहाली एक्सप्रेसवे: जल्द पूरा होगा जमीन अधिग्रहण
पंजाब में मोहाली से फगवाड़ा तक प्रस्तावित 184 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे के लिए जमीन का अधिग्रहण इस साल जून तक पूरा कर लिए जाने की उम्मीद है। तकरीबन 5,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस एक्सप्रेसवे के लिए 3,000 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। इस परियोजना को सार्वजनिक निजी साझेदारी (पीपीपी) […]
चुनावी वादों के लिए चाहिए 5000 करोड़ रुपये
राज्य के विधान सभा चुनावों में किए गए वादों को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को लगभग 3,000 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे। यह रकम राज्य के कुल बजट 22,211 करोड़ रुपये का 15 फीसदी है। बजट के लिए कुल खर्च में से गैर नियोजित खर्चों के लिए 45 फीसदी अलग रखने के बाद […]
