टाटा कम्युनिकेशंस के शेयर भी गिरवी
दूरसंचार कंपनी टाटा कम्युनिकेशंस ने कहा कि उसके दो प्रर्वतकों ने कंपनी में अपनी 10.53 प्रतिशत हिस्सेदारी ऋणदाताओं के पास गिरवी रखी है। दो प्रवर्तकों ने कंपनी के जो शेयर गिरवी रखे हैं, उनका अनुमानित मूल्य 1,329.65 करोड़ रुपये है। प्रवर्तकों द्वारा शेयर गिरवी रखने का खुलासा करने वाली टाटा ग्रुप की यह एक और […]
मायटास के प्रबंधन पर कब्जे की तैयारी
सत्यम के संस्थापक रामलिंग राजू के परिवार की कंपनी मायटास इन्फ्रा के प्रबंधन पर कब्जा जमाने की तैयारी चल रही है। इन्फ्रास्ट्रक्चर लीजिंग ऐंड फाइनैंस कंपनी (आईएल ऐंड एफएस) मायटास इन्फ्रा के प्रबंधन पर नियंत्रण कायम करना चाह रही है। आईएलऐंड एफएस गैर-बैंकिंग क्षेत्र की प्रमुख कंपनी है, जो बुनियादी क्षेत्रों की कंपननियों को मुख्यतौर […]
आईसीएआई ने माना, दाल में था काला
सत्यम प्रकरण पर इंस्टीटयूट ऑफ चार्टर्ड अकाउटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की उच्च स्तरीय समिति ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट जारी कर दी है। आईसीएआई ने एक तरफ सत्यम में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या 53 हजार होने की बात को सही ठहराते हुए मरहम लगाने की कोशिश की है, वहीं 23 दिसंबर से 5 जनवरी […]
खातों को दुरुस्त करने और ग्राहकों का भरोसा जीतने पर रहेगा जोर
सत्यम के सीईओ पद के लिए जब ए. एस. मूर्ति के नाम की घोषणा हुई, तो इसकी मिश्रित प्रतिक्रिया आई। कुछ विशेषज्ञों ने इसे कंपनी के हित में बताया, लेकिन कुछ ने कहा है कि सरकार ने कंपनी को बेचने से पहले का अंतरिम इंतजाम किया है। बिजनेस स्टैंडर्ड को ई-मेल इंटरव्यू में मूर्ति ने […]
देसी रिफाइनरी पर कम पड़ा मंदी का असर
दिसंबर में खत्म हुई तिमाही में भारतीय रिफाइनरियों का प्रदर्शन और रिफाइनिंग मार्जिन विदेशी प्रतिस्पर्द्धियों की तुलना में बढ़िया रहा है। मालूम हो कि रिफाइनिंग मार्जिन कच्चे तेल और रिफाइंड तेल की कीमतों के बीच का अंतर होता है। खांडवाला सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट विनय नायर के मुताबिक, भारतीय रिफाइनरियों का मार्जिन विदेशी रिफाइनरियों की […]
टैरो पर तरेरी अंकल सैम ने आंखें
अमेरिका के दवा नियामक ने इजरायल की टैरो फार्मास्युटिकल को अच्छी-खासी फटकार लगाई है। दवा नियामक कंपनी के कनाडा में स्थित उसके मुख्य उत्पादन केंद्र में घटिया उत्पादन मानकों से काफी नाखुश है। अगर टैरो ने नियामक द्वारा उठाई गई बातों पर सुधार नहीं किया तो अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) इस केंद्र में […]
टीएजी के काम-काज की शुरुआत में है अभी और देर
देश में आधुनिक संचार कंपनी टीएजी शुरू करने की मैक्केन वर्ल्डग्रुप की योजना अभी और विलंबित होगी। कंपनी का कहना है कि अब इसकी शुरुआत अप्रैल तक हो पाएगी। उल्लेखनीय है कि मैक्केन वर्ल्डग्रुप इंटरपब्लिक ग्रुप की सहायक कंपनी है और टीएजी मैक्केन वर्ल्डग्रुप की देश में दूसरी एजेंसी होगी। समूह ने पिछले साल नवंबर […]
आर्सेलर-मित्तल को भी डसा मंदी के नाग ने
दुनिया की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी आर्सेलर-मित्तल स्टील को पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में भारी नुकसान हुआ है। इसी वजह से कंपनी ने बुधवार को घोषणा की कि वह अब और ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। अभी तक उसकी योजना 9,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की थी। प्रवासी भारतीय लक्ष्मी निवास […]
नोकिया करेगी 320 कर्मचारियों की छंटनी
विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी नोकिया ने कहा कि वैश्विक आर्थिक नरमी से मोबाईल फोन उद्योग प्रभावित हो रहा है। इसलिए तो कंपनी लागत में बचत के लिए फिनलैंड में स्थिता अपना अनुसंधान केंंद्र बंद करने जा रही है। इस वजह से वहां काम करने वाले 320 कर्मचारियों की कंपनी छंटनी करेगी। […]
नाइकी में कई कर्मचारियों की होगी छुट्टी
आर्थिक मंदी से निपटने के लिए फुटवियर और परिधान का विनिर्माण करने वाली प्रमुख कंपनी नाइकी ने अपनी वैश्विक कर्मचारियों की संख्या में से 1,400 नौकरियों को समाप्त करने की योजना बनाई है। नाइकी ने कहा कि ओरेगन स्थित कंपनी के 35,000 कर्मचारियों में से चार फीसदी कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी। कंपनी ने कहा […]
