सर्वोच्च न्यायालय ने वोडाफोन आयकर मामले में हस्तक्षेप से किया इनकार
वोडाफोन से जुड़े दो अरब डॉलर के आयकर मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। न्यायालय ने दूरसंचार कंपनी वोडाफोन से कारण बाताओ नोटिस का जवाब देने को कहा है। साथ ही उसे आयकर अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखने को कहा है। न्यायमूर्ति एस. बी. सिन्हा की खंडपीठ ने वोडाफोन […]
वित्त मंत्रालय का जिम्मा संभालेंगे प्रणव मुखर्जी
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्वस्थता की वजह से उनका कार्यभार विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी संभालेंगे। इस तरह वित्त मंत्रालय का कार्यभार भी प्रणव मुखर्जी के जिम्मे ही होगा। मालूम हो कि शनिवार को प्रधानमंत्री के हृदय का ऑपरेशन होगा। प्रधानमंत्री को एम्स में भर्ती कराया गया है।
राजू की जमानत याचिका पर सुनवाई 28 को
सत्यम के संस्थापक बी. रामलिंगा राजू और कंपनी के पूर्व प्रमुख वित्तीय अधिकारी वी. श्रीनिवास की जमानत याचिका को 27 जनवरी तक के लिए टाल दिया गया है। नामपल्ली न्यायालय ने रामलिंग राजू के भाई रामा राजू की जमानत याचिका पर आदेश 28 जनवरी तक के लिए सुरक्षित रखा है। आंध्र प्रदेश के सीआईडी ने […]
एल ऐंड टी ओमान को मिला 1198 करोड़ का ठेका
लार्सन ऐंड टुब्रो (ओमान) को कुल मिलाकर 1198 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इसके तहत एशियन बीच गेम्स के लिए होटल और अपार्टमेंट, एक मस्जिद का निर्माण और भूमिगत तार बिछाने का काम शामिल है। दूसरे एशियन बीच खेल कॉम्प्लेक्स का निर्माण ओमान पर्यटन विकास कंपनी द्वारा किया जा रहा है। यह ओमान पर्यटन […]
एचसीसी को जम्मू-कश्मीर में मिला 2729 करोड़ रुपये का ठेका
हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) को राष्ट्रीय पनबिजली कॉरपोरेशन से 330 मेगावाट बिजली परियोजना के लिए 2729.49 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी को यह ठेका ब्रिटेन की कंपनी हालक्रो के साथ मिला है। इसमें एचसीसी का हिस्सा 98 फीसदी है। कंपनी ने बीएसई को दी गई जानकारी में बताया कि प्रस्तावित परियोजना जम्मू-कश्मीर के […]
कल होगा प्रधानमंत्री के हृदय का ऑपरेशन
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक सूत्र ने बताया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के हृदय का ऑपरेशन शनिवार को होगा। 21 जनवरी को जांच के लिए प्रधानमंत्री को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। सूत्र ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति में विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी कैबिनेट बैठक के प्रमुख का […]
कैनरा बैंक का शुद्ध मुनाफा 53 फीसदी बढ़ा
कैनरा बैंक ने 31 दिसंबर 2008 को समाप्त हुई तिमाही में 53 फीसदी का मुनाफा अर्जित किया है। पिछले साल की समान अवधि में बैंक का शुद्ध मुनाफा 458 करोड़ रुपये था, जो मौजूदा तिमाही में बढ़कर 701 करोड़ रुपये हो गया है। समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल आय 5382 करोड़ रुपये रही, जो […]
विजया बैंक का शुद्ध मुनाफा 23 फीसदी बढ़ा
विजया बैंक ने 31 दिसंबर 2008 को समाप्त हुई तिमाही में 23 फीसदी का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया है। पिछले वर्ष की समान अवधि में बैंक का शुद्ध मुनाफा 127 करोड़ रुपये था, जो मौजूदा तिमाही में बढ़कर 157 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक ने समीक्षाधीन तिमाही में 1635 करोड़ रुपये की कुल आय […]
सेंसेक्स 139 अंक लुढ़क कर बंद; एम ऐंड एम, टाटा स्टील फिसले
सेंसेक्स आज 10 अंकों की गिरावट के साथ फ्लैट 8804 के स्तर पर खुला। थोड़ी ही देर बाद सेंसेक्स पॉजिटीव जोन में पहुंचकर 8859 अंकों के ऊपरी स्तर पर पहुंचने में कामयाब हुआ। ऊपरी स्तर पर दस्तक देने के बाद सेंसेक्स लाल निशान पर आकर 227 अंकों की गिरावट के साथ निचले स्तर 8632 अंकों […]
सेंसेक्स में आया थोड़ा सुधार; रिलायंस 2% चढ़ा
दिन के निचले स्तर 8634 से उभरते हुए सेंसेक्स अब 02 बजकर 53 मिनट पर 134 अंकों की गिरावट के साथ 8680 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में कारोबार के इस दौरान जयप्रकाश एसोसिएट्स और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर 7-7 फीसदी से अधिक लुढ़क कर क्रमशः 61 रूपये व 267 रूपये […]
