उत्तराखंड में जलविद्युत इंजी. कॉलेज
उत्तराखंड के टिहरी में देश का पहला जलविद्युत इंजीनियरिंग कॉलेज खुलने जा रहा है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे शुक्रवार को राज्य के मुखमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की उपस्थिति में टिहरी जिले के डिबनू गांव में इस संस्थान की आधारशिला रखेंगे।इस संस्थान को बनाने का जिम्मा टिहरी जलविद्युत विकास प्राधिकरण (टीएचडीसी) के पास होगा। […]
बस स्टॉप पर होंगे शॉपिंग मॉल
बेस्ट अपने बस स्टेशनों को विकसित करने और नई बसें खरीदने के लिए केन्द्र सरकार के पास एक प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर रहा है। इस प्रस्ताव के तहत बेस्ट अपने खाली पड़े बस स्टेशनों को विकसित करके उनके पहले मंजिल में शॉपिंग माल, सिनेमा घर, कॉफी हाउस, एटीएम सेंटर बनाना चाहता है। इस काम […]
तो महाराष्ट्र में नहीं मन सकता उत्तर प्रदेश दिवस!
उत्तर भारतीय संगठनों द्वारा 24 जनवरी को मनाए जाने वाले उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने यह कहते हुए विरोध करने की तैयारी कर ली है कि महाराष्ट्र में सिर्फ महाराष्ट्र दिवस ही मनाया जाएगा। राजनीतिक बयानवाजी और चुनाव नजदीक होने की वजह से इस दिन गड़बड़ी की आशंका व्यक्त की […]
प्लास्टिक कारोबारी हुए लामबंद
प्लास्टिक पॉलीथीन के प्रयोग पर दिल्ली सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कारोबारी लामबंद हो गये है। कारोबारियों का कहना है कि दिल्ली सरकार उच्च न्यायालय द्वारा जारी किए गये दिशा-निर्देशों की अवहेलना कर रही है। इससे न केवल 3,000 करोड़ रुपये की सालाना इंडस्ट्री तो ठप्प होगी ही साथ में इस काम से […]
संपत्ति के घटते दामों से उप्र आवास विभाग लेगा लोहा
मंदी के दौर में रियल एस्टेट के कारोबार में तेजी लाने के लिए उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने अपनी अनिस्तारित संपत्ति को बेचने की योजना बनायी है। इस योजना के तहत परिषद के अनिस्तारित 900 भवनों को नीलामी के जरिए बेचा जाएगा। इस फैसले से परिषद की आय में खासा इजाफा होने का अनुमान […]
पहले दिन में ही बिक गए मकानों के सारे फॉर्म
ऐसे समय में जब देश भर का रियल एस्टेट उद्योग मंदी की मार से कराह रहा है, उत्तर प्रदेश के विकास प्राधिकरणों को यह मार छू भी नहीं पा रही है। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि दो कमरों वाले दुर्बल आय वर्ग के मकानों के लिए पंजीकरण खुलने के पहले दिन […]
घटते दामों की कंपनी लेगी जिम्मेदारी
मंदी के कारण सुस्त बिक्री से जूझ रही रियल एस्टेट कंपनियों ग्राहकों को लुभाने के लिए नई योजनाएं बना रही हैं। संगठित रियल्टी कारोबार की कंपनी बाकेरी समूह ने अपनी आवासीय परियोजनाओं को पूंजी संरक्षण गारंटी देने का फैसला किया है। यानी अगर आज आप कोई मकान खरीदते हैं और आपको मालिकाना हक दिये जाने […]
बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध मुनाफा बढ़ा
बैंक आफ इंडिया ने 31 दिसंबर को समाप्त हुई तीसरी तिमाही में 872.17 करोड़ रुपये का शुध्द मुनाफा अर्जित किया है। पिछले वर्ष की समान अवधि में बैंक का शुद्ध मुनाफा 511.89 करोड़ रुपये था। बैंक ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 5,393.74 करोड़ रुपये हो गई। पिछले वित्त वर्ष की […]
गोल्डमैन सैक्स होगा सत्यम का निवेश बैंक
सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज लिमिटेड की नई बोर्ड ने गोल्डमैन सैक्स को बतौर निवेश बैंक नियुक्त किया है। यह निर्णय गुरुवार को बोर्ड की बैठक में ली गई।
एल ऐंड टी ने परमाणु रिएक्टर के लिए कनाडाई कंपनी से मिलाया हाथ
एल ऐंड टी ने उन्नत कैनडु रिएक्टर एसीआर1000 में सहयोग के लिए कनाडा की कंपनी एटॉमिक एनर्जी ऑफ कनाडा लिमिटेड (एईसीएल) के साथ मिलकर समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है। इस समझौते को अभी भारत और कनाडा सरकार से मंजूरी मिलना बाकी है। एल ऐंड टी भारत में उपकरण निर्माण, विनिर्माण और भारी जल रिएक्टर […]
