बिहार, हरियाणा में निवेश की बारिश
बाजार में छाई मंदी के बाद भी हरियाणा और बिहार में लगभग 1,90,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। पिछले चार साल में लगभग 40,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने वाले हरियाणा को 1,00,000 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। लेकिन बिहार भी इससे ज्यादा पीछे नहीं है। बिहार सरकार को लगभग 91,000 […]
जीएमआर एनर्जी के संयंत्र पर विरोध बढ़ा
जीएमआर समूह की कंपनी जीएमआर एनर्जी लिमिटेड के प्रस्तावित संयंत्र पर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं। छत्तीसगढ़ में कंपनी के प्रस्तावित संयंत्र लगाने के खिलाफ लगभग 2,000 ग्रामीण लोगों ने जिला प्रशासन के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई है। कंपनी रायपुर के रायखेड़ा क्षेत्र में 1200 मेगावाट का एक बिजली संयंत्र लगाने की योजना […]
खाली पड़े होटलों के कमरे
होटल उद्योग के लिए बुरे दिन खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। महंगे और सुविधा युक्त होटलों का मुनाफा खासतौर पर घटने की आशंका है। इनमें पांच सितारा डीलक्स होटल और पांच सितारा होटल भी शामिल हैं और यहां खाली पड़े कमरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। क्रिसिल रिसर्च की […]
मकानों के किराये से रोई दिल्ली
भले ही रियल एस्टेट में चल रही मंदी ने मकानों की कीमतों को अर्श से फर्श पर ला दिया हो लेकिन पिछले एक साल के दौरान रिहायशी किराये का ग्राफ लगतार ऊपर चढ़ता जा रहा है। ऐसे में उन लोगों की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं जिनका खुद का आशियाना […]
कंपनियों के तिमाही नतीजे, कुछ को फायदा, तो कुछ रहे घाटे में
रिलायंस कैपिटल के मुनाफे में इजाफा अनिल धीरुभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस कैपिटल लि. को बीती तिमाही में 131.54 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। यह रकम पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के 118,14 करोड़ रुपये के मुनाफे से 11.34 फीसदी ज्यादा है। बीएसई को दी गई जानकारी में रिलायंस कैपिटल ने बताया […]
तिसरी तिमाही में मेकडॉवेल होल्डिंग्स के मुनाफे में सेंध
मेकडॉवेल होल्डिंग्स को 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में 7.59 लाख रुपये का घाटा हुआ। पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी को शुध्द लाभ हुआ था। बंबई शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी की परिचालन आय घटकर 69.79 लाख रुपये रह गई, जो पिछले वर्ष 71.18 लाख रुपये थी।
एलआईसी हाउसिंग के मुनाफे में 26.7 फीसदी की बढ़ोतरी
एलआईसी हाउसिंग फाइनैंस लिमिटेड ने दिसंबर 2008 को समाप्त हुए तीसरी तिमाही में 26.7 फीसदी का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 106.02 करोड़ रुपये था, जो मौजूदा तिमाही में बढ़कर 134.33 करोड़ रुपये हो गया। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय 766.66 करोड़ रुपये […]
रिलायंस कैपिटल का मुनाफा 11.34 फीसदी बढ़ा
अनिल धीरुभाई अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड ने दिसंबर 2008 को समाप्त हुए सप्ताह में 11.34 फीसदी का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 118.14 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय 1573.33 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि […]
डॉलर के मुकाबले रूपया 23 पैसे लुढ़का
एशियाई बाजारों के सूचकांकों में कमजोरी और अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले में अमरीकी मुद्रा में आई मजबूती के चलते आज भारतीय रूपया शुरुआती कारोबार के दौरान अमरीकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे लुढ़क गया। अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू मुद्रा शुरुआती कारोबार के दौरान अमरीकी डॉलर के मुकबाले गिरावट के साथ 48.93 के […]
229 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स; रिलायंस 4% गिरा
एशियाई बाजारों में आई करीबन 2-3 फीसदी की शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स आज 170 अंकों की गिरावट के साथ 9160 के स्तर पर खुला। थोड़ी ही देर बाद सेंसेक्स कल बंद हुए स्तर से 296 अंक लुढ़क कर 9034 अंकों के निचले स्तर पर आ गया। निचले स्तर पर आने के बाद सेंसेक्स पूरे […]
