ईंधन की मांग में छह फीसदी वृध्दि की उम्मीद
सरकार का अनुमान है कि अगले वित्त वर्ष (2010) के दौरान ईंधन की खपत में छह प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। अर्थव्यवस्था में आई मंदी के बावजूद कच्चे तेल के आयात में बढ़ोतरी देखी गई है। पेट्रोलियम सचिव आर एस पांडे ने कहा, ‘अर्थव्यवस्था का विकास छह प्रतिशत की दर से होना जारी है और इसलिए […]
एक बार फिर दुनिया को मुट्ठी में करने चली रिलायंस
आज से छह साल पहले जब रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने सीडीएमए आधारित मोबाइल टेलीफोन की दुनिया में प्रवेश किया था तो उस वक्त दिए गए कई साक्षात्कारों में उन्होंने अपने पिताजी के उपदेशों का बार-बार वर्णन किया था। मुकेश अंबानी के शब्दों में, उनके पिताजी का कहना था कि मोबाइल टेलीफोन तभी […]
ओबामा के जश्न में कहीं गुम न हो जाए भारतीय उम्मीद
अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 4 नवंबर, 2008 को शिकागो में अपनी जीत के जश्न में दिए गए भाषण में कहा था, ‘अमेरिका में परिवर्तन आने वाला है’। 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के बाद आखिर भारत और अमेरिका के रिश्तों के बीच कैसा ‘परिवर्तन’ आ सकता है?अमेरिका में भारतीय राजदूत […]
रियल एस्टेट की चुनौतियां बरकरार
हाल के सप्ताहों में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा उठाए गए कदमों में अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए विशेष इंजन के तौर पर रियल एस्टेट क्षेत्र को खास महत्त्व दिया गया। इन कदमों के तहत 20 लाख रुपये से कम के आवास ऋण की ब्याज दरें कम की गईं, और बैंक से उधार लेने वाले डेवलपरों […]
नौनिहालों के जीवन के साथ खिलवाड़ क्यों?
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष-यूनीसेफ ने बीते सप्ताह मातृत्व और बाल विकास पर एक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में एक बार फिर यह जानकारी दी गई कि देश में हर साल 10 लाख से अधिक नवजात बच्चों और करीब 5 लाख माताओं की प्रसव के दौरान मृत्यु हो जाती है। इस रिपोर्ट के बाद नीति […]
लोकतंत्र की कमजोरी के नतीजे हैं घोटाले
मैं यह अनुमान लगाने का साहस कर रही हूं कि भारत में नियामक और कार्पोरेट जगत प्रमुख आईटी कंपनी सत्यम के घोटाले को कैसे सुलझाएंगे। सरकार अपनी जांच शुरू करेगी और इसके संगठन और शाखाएं तकनीकी सुरक्षा मुहैया कराने के लिए एक अंतहीन जांच के सफर पर निकल पड़ेंगे। कुछ लोग यह भी देख सकते […]
बजाज ऑटो: तीन खुशियां
बजाज ऑटो फिलहाल मस्ती के साथ आगे बढ़ती जा रही है। उत्पादों में विविधता, 125 सीसी के बाइकों की ज्यादा बिक्री और क च्चे मालों की लागत को कम कर पाने की बदौलत कंपनी विकास की सड़क पर फर्राटे से दौड़ रही है। बजाज ऑटो ने दिसंबर 2008 की तिमाही में अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन करते […]
एफआईआई को नहीं भाए सरकारी बैंक
दिसंबर 2008 की तिमाही के दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सरकारी बैंकों में अपनी हिस्सेदारी में कमी की है। दिसंबर की तिमाही के दौरान एफआईआई ने निजी क्षेत्र के बैंकों में अपनी हिस्सेदारी में बढ़ोतरी की है। दिसंबर 2008 की तिमाही के शेयरधारक पैटर्न आंकड़ों के अनुसार एफआईआई ने 21 सरकारी बैंकों में अपनी हिस्सदारी […]
अभी मंदी से नहीं मिल पाएगी शेयर बाजार को राहत
अब से लगभग एक दशक से ज्यादा वक्त तक एन्ड्रयू हॉलैंड ने भारतीय शेयर बाजार पर अपनी पैनी नजर रखी है। उन्होंने हॉलैंड के बोक्ररेज हाउस मेरिल लिंच में भी काफी लंबे समय तक काम किया है। हाल ही में वे ऐंबिट कैपिटल के सीईओ (इक्विटी) बने हैं। शोभना सुब्रमण्यन ने उनसे शेयर बाजार में […]
उतार-चढ़ाव के बीच ठंडा रहा कारोबारी माहौल
शेयर बाजार में सोमवार को माहौल ठंडा ही रहा। वॉल्यूम काफी कम रहे और चढ़ने वाले शेयरों की संख्या गिरने वाले शेयरों से ज्यादा रही। उतार चढ़ाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजारों से पॉजिटिव खबरें मिलने से बाजार मामूली बढ़त लेकर ही बंद हुआ। मेटल, तेल, टेलिकॉम, कैपिटल गुड्स सेक्टरों के शेयरों को समर्थन मिला हुआ […]
