अनजान के लिए अपनों में रार
विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) के कानूनों में फंसकर इंजीनियरिंग क्षेत्र की दो दिग्गज कंपनियां आपस में भिड़ गई हैं। ये दोनों कंपनियां हैं, सैंडविक एशिया लिमिटेड और गुजरात की एमको एल्कॉन। दिलचस्प है कि फिलहाल दोनों कंपनियां मिलकर एक संयुक्त उपक्रम चला रही हैं। मामला भी कुछ इसी से जुड़ा है। दरअसल, मूल रूप से […]
..सत्यम के लिए नहीं है आम आदमी की कमाई
अमेरिका में बेशक दिग्गज कंपनियों को मंदी के तूफान से बचाने के लिए ऐसे बेलआउट पैकेज दिए गए, जो कई देशों के सकल घरेलू उत्पाद से ज्यादा थे।लेकिन सत्यम मामले में सरकार ने आर्थिक पैकेज से इनकार कर दिया। बिजनेस स्टैंडर्ड की साप्ताहिक व्यापार गोष्ठी में बहस का मुद्दा यही था। जवाब में पाठकों और […]
एनआरआई बेरोजगार,ठंडा शादी का बाजार
मंदी भी अजीबोगरीब है। वह नजर अमेरिका और यूरोप पर डाल रही है और निशाना बन रही हैं भारत में मैट्रिमोनियल यानी वैवाहिक वेबसाइट्स। दरअसल अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में बढ़ती बेरोजगारी की वजह से इन वेबसाइट्स के ग्राहक दिनोंदिन कम होते जा रहे हैं। अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में रहने वाले एनआरआई भारी फीस […]
टीसीएस में नई भर्तियों और वेतन में मंदी का वायरस
देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा प्रदाता कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) मौजूदा मंदी को देखते हुए अनुभवी लोगों की नियुक्ति रोकने जा रही है। वैसे उम्मीद जतायी जा रही है कि अगले महीने कंपनी अपनी नियुक्ति नीति की घोषणा करेगी। सूत्रों के मुताबिक, खर्च में कटौती के इरादे से कंपनी ने यह कदम उठाया […]
घटती बिक्री से वाहन विक्रेता को भी झटका
पिछले साल अप्रैल से दिसंबर के बीच कार बाजार में सन्नाटा रहने के कारण कार निर्माता कंपनियों को इस साल की प्रथम मध्यावधि में कारोबार में ऋणात्मक बढोतरी होने की संभावना है। इस खबर के बाद देश के कार कारोबार से जुडे 2,000 हजार कार विक्रेताओं के होश उड़ गये है। इनमें से लगभग 250-300 […]
‘हड़बड़ी में रद्द नहीं होंगी मायटस की परियोजनाएं’
वीएस राजशेखरी रेड्डी के नेतृत्व वाली आंध्र प्रदेश सरकार ने कहा कि वह सत्यम के संस्थापक बी. रामलिंग राजू द्वारा प्रवर्तित मायटास इन्फ्रा को मिली मौजूदा परियोजनाओ के ठेकों को जल्दबाजी में रद्द नहीं करेगी। सरकार ने इस कंपनी के परियोजनाओं की किसी किस्म की जांच से इनकार किया। राज्य के वित्त मंत्री के. रोसैया […]
बंद नहीं होगी रामलिंग राजू की एंबुलेंस सेवा
आंध्र प्रदेश सरकार का कहना है कि वह 108 नंबर पर एंबुलेंस सेवा पहले की ही तरह बहाल रखने के लिए वह इमरजेंसी मैनेजमेंट एंड रिसर्च इंस्टीटयूट (ईएमआरआई) का अधिग्रहण करने से भी नहीं हिचकेगी। ईएमआरआई सत्यम के पूर्व अध्यक्ष रामलिंग राजू प्रवर्तित एक गैर-सरकारी संगठन है, जो राज्य में एंबुलेंस सेवा मुहैया कराता रहा […]
10 मॉडल लॉन्च करेगी महिन्द्रा
मौजूदा आर्थिक मंदी के बावजूद देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिन्द्रा ऐंड महिन्द्रा अगले दो साल में 10 से ज्यादा गाड़ियों के मॉडल लॉन्च करेगी। गाड़ियों की लॉन्चिंग केवल पैसेंजर श्रेणी में ही नहीं बल्कि व्यावसायिक श्रेणी (ट्रक और कम ढुलाई क्षमता वाले वाहन) में भी होगी। अपने विदेशी प्रतिस्पर्द्धियों की तरह महिन्द्रा नेभी […]
अमेरिका और यूरोप से मांग में आई कमी डाल रही है रंग में भंग
अमेरिका और यूरोपीय संघ में आर्थिक मंदी का प्रभाव डाईस्टफ (रंग सामग्री) उद्योग पर पड़ा है। भारत में कुल 18,000 करोड़ रुपये के कारोबार वाला यह उद्योग निर्यात पर निर्भर है, जिसमें पिछले साल 20 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई थी, लेकिन इस साल इस बढ़त का अनुमान शून्य है। इस दशक की शुरुआत […]
बारिश बनेगी फसलों का अमृत
देश के उत्तर पश्चिमी भागों में हल्की बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। इस इलाके की रबी की फसल को दो दिनों की बूंदाबांदी का खासा लाभ मिलेगा और इससे फसलों के उत्पादन में सुधार का अनुमान है। इस मौसम में हुई झीनी झीनी बारिश का असर गेहूं, जौ, तिलहन, दाल और खासकर […]
