एनटीपीसी करेगी 6 हजार करोड़ रुपये निवेश
नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की थर्मल पावर परियोजनाओं में 6000 करोड़ रुपये निवेश करेगी। बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल ने विंध्याचल (मध्यप्रदेश), रिहंद (उत्तर प्रदेश) और कोरबा (छत्तीसगढ़) की सुपर थर्मल परियोजनाओं में 6037 करोड़ रुपये निवेश […]
अंबानी बंधुओं की नजदीकियों के आसार ने सेंसेक्स में लाई तेजी
137 अंकों की बढ़त के साथ 9208 के स्तर पर खुलने के पश्चात सेंसेक्स में आज दिन भर सकरात्मक रुख का कारोबार बरकरार रहा। 9388 अंकों के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद सूचकांक में दोपहर के सत्र में मुनाफावसूली का भी माहौल बना था। हालांकि, कारोबार के आखिरी सत्र में सकारात्मक लिवाली के चलते […]
एनआईआईटी को तीसरी तिमाही में 52 फीसदी का घाटा
एनआईआईटी टेक्नोलॉजिज का संचयी शुध्द मुनाफा 31 दिसंबर 2008 को समाप्त तिमाही में 51.58 फीसदी घटकर 16.8 करोड़ रुपये हो गया है। बंबई स्टाक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि पिछले वर्ष की समान अवधि में उसे कुल 34.7 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ हुआ था। कंपनी को समीक्षाधीन तिमाही में […]
ओमेक्स बनाएगी अत्याधुनिक जेल
पंजाब बुनियादी ढांचा विकास बोर्ड (पीआईबीडी) और पंजाब लोक निर्माण विभाग ने कपूरथला और फरीदकोट में आधुनिक जेल के निर्माण के लिए रियल एस्टेट डेवेलपर ओमेक्स लिमिटेड के साथ समझौता किया है। प्रत्येक परियोजनाओं को 70 एकड़ जमीन पर विकसित किया जाएगा। इन दोनों परियोजनाओं के निर्माण पर कुल 210 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित […]
जीटीएल इन्फ्रा को 1.4 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा
ग्लोबल समूह की कंपनी जीटीएल इन्फ्रास्ट्रक्चर को 30 दिसंबर 2009 को समाप्त हुई तिमाही में 1.4 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी समयावधि में कपंनी को 16 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। हालांकि इस दौरान कंपनी की कुल कमाई 67 फीसदी बढ़कर 75.47 करोड़ रुपये हो […]
विदेशी पत्र-पत्रिकाओं का रास्ता साफ
समाचार और समसामयिक विषयों वाली विदेशी पत्रिकाओं के भारतीय संस्करण और विदेशी समाचारपत्रों के फेसिमाइल (छाया प्रति) में सरकार ने 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति दे दी है। हलांकि फेसिमाइल संस्करण में 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति तभी दी जाएगी, जब इसके मूल प्रकाशक भारत में प्रकाशन के लिए पूंजी लगाएं। […]
कल्याणी फोर्ज करेगी उत्पादन बंद
मांग में आई गिरावट की वजह से कल्याणी फोर्ज अस्थायी तौर पर उत्पादन बंद करेगा। बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कहा गया है कि 13 और 14 जनवरी को और 23 से 25 जनवरी को गर्म फोर्जिंग और धातु फॉर्म में उत्पादन बंद रहेगा।
कई और वित्तीय कंपनी को मिल सकेगी सरकारी खुराक
गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को उनको वित्तीय संकट से उबारने के लिए दी जानेवाली विशेष सहायता राशि का फायदा अब करीब 50 से ज्यादा कंपनियों को मिलेगा। इस पूरे घटनाक्रम पर नजदीक से नजर रख रहे सूत्र के अनुसार वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक इस इस सहायता के लिए योग्य संभावित कंपनियों की सूची […]
आईसीएआई ने की है 3 साल में 120 मामलों में कार्रवाई
अकाउंटिंग नियामक ‘इंस्टीटयूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (आईसीएआई) पिछले तीन साल में लगभग 750 मामलों में से 120 सदस्यों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर चुकी है। आईसीएआई के अध्यक्ष वेद जैन के मुताबिक हालांकि इन मामलों में शायद ही कठोर कार्रवाई की गई है। इन 120 मामलों में से महज 7 मामलों में पांच […]
एशियाई बाजारों में तेजी; निक्केई 68 अंक चढ़ा
बुधवार के कारोबार के तहत शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों के सूचकांकों में तेजी रही। हैंग सेंग 234 अंकों की तेजी के साथ 13902 के स्तर पर पहुंच गया। निक्केई 68 अंकों की बढ़त के साथ 8482 के स्तर पर पहुंच गया। ताईवान का संवेदी सूचकांक 44 अंकों की बढ़त के साथ 4577 के स्तर […]
