काबिलियत मानी, मगर नौकरी नहीं!
इन्फोसिस के सह-संस्थापक और मुख्य सलाहकार एन.आर. नारायणमूर्ति के पिछले हफ्ते दिए गए वक्तव्य पर सत्यम के कर्मचारियों की नाराजगी के बाद भी इन्फोसिस नारायणमूर्ति के समर्थन में खड़ी है। उल्लेखनीय है कि नारायणमूर्ति का कहना था कि इन्फोसिस हैदराबाद की दागदार हो चुकी सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं करेगी। इन्फोसिस के […]
रोल्टा के शेयरों पर गिरी अफवाह की गाज
बाजार में फैली अफवाहों ने मंगलवार को मुंबई की आईटी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी रोल्टा के शेयरों को धराशायी कर दिया। इसके कारोबार में 60 फीसदी तक की गिरावट आई। हालांकि कंपनी ने उसके बारे में फैलाई गई ऐसी अफवाहों का खंडन कर दिया , फिर भी इसका शेयर 17.75 फीसदी की गिरावट के साथ बंद […]
सत्यम से छिनेगी सरकारी सौगात!
देश की चौथी सबसे बड़ी कंपनी की हैसियत हासिल कर चुकी सत्यम कम्प्यूटर सर्विसेज में उठे तूफान के बाद आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा कंपनी को विशाखापत्तनम में आवंटित किए गए भूखंड को वापस लिया जा सकता है। राज्य सरकार ने एक कैबिनेट मंजूरी के बाद दिसंबर में विशाखापत्तनम-भिमिली रोड पर कपुलाउप्पडा गांव में कंपनी को […]
कमजोर कारोबार, रुपये ने रखी लाज
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी का लाभ भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस को मिला। कमजोर कारोबारी प्रदर्शन के बावजूद रुपये की कमजोरी की वजह से कंपनी ने 31 दिसंबर 2008 को समाप्त हुई तिमाही में आय और लाभ में इजाफा दर्ज किया है। इससे अलग बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और […]
हम लोगों ने हमेशा ग्राहकों को जोड़ने पर ही दिया है अपना ध्यान
भले ही सत्यम कांड ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया हो लेकिन इसके बावजूद सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उद्योग से उम्मीदें अभी भी बहुत हैं। देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस टेक्नोलॉजी द्वारा नकदी की घोषणा के बाद बाजार का रुख बेहतर नजर आ रहा है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी […]
बेशुमार दौलत से भर गई मोदी की झोली
वाइब्रैंट गुजरात अंतरराष्ट्रीय उद्यमी सम्मेलन के पहले दिन राज्य में अक्षय ऊर्जा की परियोजनाओं में निवेश के कुल 67 सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए जिनमें एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का प्रस्ताव है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इसमें ज्यादातर प्रस्ताव सौर और पवन ऊर्जा परियोजनाओं से संबंधित हैं। ऊर्जा विभाग के […]
‘प्लेसमेंट तो करेंगे, भुगतान नहीं’
बैंकिंग, वित्तीय और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनियों ने मंदी से आजिज आकर भारतीय प्रबंधन संस्थान से परिसर नियुक्तियों के लिए लगने वाली फीस को हटाने की मांग की है। दरअसल आईआईएम के छात्रों की नियुक्ति के लिए परिसर में जाने वाली कंपनियों को संस्थान को एक निश्चित फीस चुकानी पड़ती है।आईआईएम अहमदाबाद में प्लेसमेंट विभाग […]
इनोवा के बाजार पर जाइलो की नजर
स्पोट्र्स यूटिलिटी व्हीकल बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमऐंडएम) ने अपनी मल्टी पर्पज व्हीकल जाइलो को बाजार में उतार ही दिया। कंपनी ने जाइलो को सबसे किफायती यूटिलिटी व्हीकल के तौर पर बाजार में पेश किया है। इसके जरिए कंपनी प्रीमियम सी श्रेणी की सेडान और टोयोटा इनोवा के खरीदारों को […]
25000 करोड़ रुपये झोंकेगी ओएनजीसी, गेल बिछाएगी सीएनजी पाइपों का जाल
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) वर्ष 2013 तक 2.5 करोड़ स्टैंडर्ड घन मीटर प्रतिदिन गैस उत्पादन करने के लिए पूर्वी अपतटीय कृष्णा गोदावरी बेसिन ब्लॉकों में गैस की खोज पर लगभग 25,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा-हाइड्रोकार्बन्स महानिदेशालय ने गहरे समुद्री ब्लॉक केजी-डीडब्ल्यूएन 98-2 में […]
विश्व बैंक की पाबंदी मामले को तूल नहीं देना चाहती विप्रो
भारतीय सॉफ्टवेयर उद्योग को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पहले जहां सत्यम प्रकरण सामने आया। वहीं अब विश्व बैंक ने देश की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा प्रदाता कंपनी विप्रो टेक्नोलॉजिज पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि विश्व बैंक के साथ कंपनी का कारोबार बहुत कम है, लेकिन यह […]
