जल्द तय होगा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य
कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा है कि रबी की बुआई आखिरी चरण में है, लिहाजा इन फसलों (मुख्य रूप से गेहूं) के न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने की बाबत विचार-विमर्श कैबिनेट की अगली बैठक में होगा। पिछले साल भारत ने 964.3 लाख टन चावल, 784 लाख टन गेहूं, 407 लाख टन मोटे अनाज और […]
गैर-बासमती पर लगी निर्यात पाबंदी हटाने पर होगा विचार
गैर-बासमती चावल के निर्यात पर लगी पाबंदी से राहत देने के मसले पर सरकार फरवरी में विचार करेगी। साथ ही बासमती निर्यातकों को राहत देने की बाबत भी विचार-विमर्श किया जा सकता है। कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा – जहां तक गैर-बासमती चावल के निर्यात पर लगी पाबंदी का सवाल है, हमने अभी तक […]
बिकवाली के दबाव में तीन फीसदी फिसला सोना
हाजिर बाजार में मंगलवार को सोना स्टैंडर्ड 3.19 फीसदी फिसल गया। रुपये में बढ़त के चलते सोना निवेशक का बेहतर विकल्प नहीं रह गया, लिहाजा बिकवाली का दबाव बढ़ गया और इसका असर सोने की कीमत पर दिखा। सोना स्टैंडर्ड और शुध्द सोना 425-425 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर क्रमश: 12900 और 12960 रुपये प्रति […]
चना बाजार में मंदी के आसार
प्रमुख चना उत्पादक क्षेत्रों में हाल में हुई बारिश, रकबे में बढ़ोतरी और ट्रकों की हड़ताल समाप्त होने का असर चना बाजार में नरमी के तौर पर होगा। कारोबारी और कमोडिटी विश्लेषकों ने कहा कि चना बाजर में मंदी आने के आसार हैं क्योंकि जनवरी के अंत तक आवक बढ़ जाती है। चना उन आवश्यक […]
फूलों की महक से गुलजार हुआ पश्चिमी उत्तर प्रदेश
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों को फूलों की महक भाने लगी है। नकदी फसल के रूप में वे इन दिनों फूलों की खेती को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। साथ ही आने वाले दिनों में वे सब्जी की खेती के विस्तार की योजना बना रहे हैं। भारतीय किसान संगठन की तरफ से इलाहाबाद में आयोजित […]
एफएमसी के अधिकार क्षेत्र मसले पर सुनवाई टली
वायदा बाजार आयोग के अधिकारक्षेत्र के मसले पर पावर एक्सचेंज ऑफ इंडिया (पीईआई) द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई दो हफ्ते के लिए टल गई। केंद्रीय बिजली नियामक आयोग (सीईआरसी) के सामने सुनवाई के लिए पहुंचे पक्षकार के प्रतिनिधि ने जवाब दायर करने के लिए समय मांगा और सीईआरसी ने इसे मंजूर कर लिया। सीईआरसी से […]
भारत सरकार की कपास खरीद से अमेरिका चिंतित
भारत एवं चीन की सरकारों द्वारा कपास की आक्रामक खरीदारी से अमेरिका परेशान नजर आने लगा है। उसका कहना है कि इससे उसका निर्यात ‘निश्चित’ तौर पर प्रभावित होगा। अमेरिका के कृषि विभाग (यूएसडीए) ने एक रिपोर्ट में यह चिंता जाहिर की है। इसमें कहा गया है, ‘चीन एवं भारत ने अपने किसानों के हितों […]
रबर की कीमतों में नरमी की संभावना
रबर उद्योग से संबध्द सूत्रों ने बताया कि मांग घटने से प्राकृतिक रबर की कीमतें वर्तमान 1,500 डॉलर प्रति टन से घट कर जनवरी के अंत तक या फरवरी में 1,100 डॉलर प्रति टन के स्तर पर आने की संभावना है। ऑल इंडिया रबर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष एम एफ वोहरा ने बताया, ‘देश के […]
नैफेड बेचेगा 2,000 टन आरबीडी पामोलीन
प्रमुख सहकारी संस्थान भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नैफेड) ने आयातित 2,000 टन आयातित खाद्य तेलों के लिए बोलियां आमंत्रित की है। बोली कल तक लगाई जा सकती है। नैफेड ने अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित निविदा सूचना में कहा है कि न्यूनतम 200 टन आरबीडी पामोलीन के लिए बोलियां आमंत्रित की जाएंगी और बोली […]
बॉलीवुड चौक पर प्रचार की चांदनी
निर्देशक निखिल आडवाणी की फिल्म चांदनी चौक टू चाइना का दर्शकों को जितनी बेसब्री से इंतजार है, खुद निर्देशक भी अपनी इस फिल्म को लेकर उतने ही उत्साहित हैं। वैसे तो हर निर्देशक के दिल की धड़कन अपनी फिल्म के रिलीज होने से पहले यह जानने के लिए बढ़ जाती है कि क्या दर्शक उस […]
