पेट्रोल-डीजल के लिए राशन प्रणाली शुरू
पश्चिम बंगाल में ज्यादातर पेट्रोल पंपों के स्टॉक खत्म होते देख राज्य सरकार ने निकट भविष्य में किसी संकट से सामना करने से बचने के लिए पेट्रोल और डीजल के लिए राशन प्रणाली शुरू करने का निर्णय लिया है। पेट्रोल पर दौड़ने वाली निजी कारों के लिए किसी भी पेट्रोल पंप से अधिकतम 10 लीटर […]
मायटास परियोजनाओं की समीक्षा करेगी सरकार
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी ने राज्य के मुख्य सचिव को सत्यम-प्रवर्तित कंपनी मायटास द्वारा चलाई जा रही परियोजनाओं की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। 12,000 करोड़ रुपये की हैदराबाद मेट्रो रेल परियोजना के अलावा मायटास ने हैदराबाद के लिए गोदावरी पेयजल आपूर्ति योजना, 1500 करोड़ रुपये की मछलीपटनम डीप वाटर […]
डाऊ जोंस इंडिया सूचकांक से भी सत्यम बाहर
वैश्विक सूचकांक प्रदाता डाऊ जोंस सूचकांक ने सत्यम कम्प्यूटर्स सर्विसेज को वित्तीय फर्जीवाड़े के चलते अपने डाऊ जोंस इंडिया टाइटन्स 30 सूचकांक से बाहर करने का फैसला किया है। सूचकांक में सत्यम की जगह एक्सिस बैंक के शेयर लेंगे। 13 जनवरी, 2009 से सूचकांक में शुरु होने वाले कारोबार से यह बदलाव प्रभावी हो जायेगा। […]
तेल हड़ताल से जन-जीवन बेहाल, ट्रांसपोर्टर चक्का जाम भी है बहाल
सार्वजनिक तेल कंपनियों के अधिकारियों की आज लगातार तीसरे दिन हड़ताल जारी है। हड़ताल के तीसरे दिन जारी रहने से देश भर में तेल की आपूर्ति पर खासा असर पड़ रहा है। इसकी वजह से देशभर में तेल की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री मनमोहन […]
सत्यम के निदेशक मंडल को करें अधिकार विहीन- आईजीएफ
निवेशक शिकायत मंच (आईजीएफ) के अध्यक्ष पूर्व बीजेपी सासंद किरीट सोमैया ने शेयर बाजार नियामक सेबी से कहा है कि वह सत्यम के मौजूदा निदेशक मंडल को अधिकार विहीन कर दे। किरीट सोमैया ने भारतीय प्रतिभूति नियामक बोर्ड को लिखे एक पत्र में कहा है कि कंपनी का प्रबंधन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त व्यक्तियों […]
रिलायंस पावर को यूएमपीपी से मिलेगा केप्टिव कोयला
सासन के यूएमपीपी से केप्टिव कोयला रिलायंस पावर को देने का जो फैसला सरकार ने किया था, उसे स्थगित करने से दिल्ली उच्च न्यायालय ने इनकार किया है।
नंदीग्राम विधासभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस विजयी
नंदीग्राम विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में आज तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी फिरोजा बीबी ने जीत दर्ज की। तृणमूल कांग्रेस की फिरोजा बीबी ने भाकपा प्रत्याशी परमानन्द भारती को 39,551 मतों से हराया। नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव पांच जनवरी को कराया गया था और 80 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। […]
बिरला का जगदीशपुर प्लांट बंद
आदित्य बिरला नूवो लिमिटेड ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि उत्तर प्रदेश का जगदीशपुर फर्टिलाइजर प्लांट गैस की अनुपलब्धता की वजह से बंद कर दिया गया है। तेल अधिकारियों की हड़ताल की वजह से उक्त प्लांट में गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
भारत फोर्ज ने रद्द किया गैर-परिवर्तनीय डिवेंचर
भारत फोर्ज ने बाजार की कमजोर हालत को देखते हुए 400 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिवेंचर (एनसीडी) को रद्द कर दिया है। शुक्रवार को कंपनी की बोर्ड बैठक के बाद इस पर आगे कोई निर्णय लिया जाएगा।
फरीद कुरैशी एसेल ग्रुप के प्रमुख नियुक्त
मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी एसेल ग्रुप ने फरीद कुरैशी को आउट ऑफ होम (ओओएच) विज्ञापन व्यापार वेंचर का नया प्रमुख नियुक्त किया है। कुरैशी पिछले 20 सालों से प्रिंट और एंटरटेनमेंट उद्योग में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस, पायोनियर, चित्रलेखा ग्रुप ऑफ पब्लिकेशन, स्टार मूवीज, रेडियो मिर्ची के साथ काम किया है। इस नए पद […]
