मप्र: बकाया भुगतान पर सहमति
मध्य प्रदेश के कर्मचारियों ने बकाया राशि पर तुरंत भुगतान नहीं किए जाने के सरकारी फैसले को स्वीकार करने के लिए अपनी सहमति व्यक्त कर दी है। यह राशि छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के कार्यान्वयन के बाद दिए जाने थे। कर्मचारियों की बकाया राशि जनवरी 2006 से लेकर 31 अगस्त 2008 तक बाकी है। […]
हड़ताल से ठप पड़ी बिजली आपूर्ति
उत्तर प्रदेश में बिजली अभियंताओं और कर्मचारियों की हड़ताल के चलते हाहाकार मचा है। प्रदेश के गांवों में बिजली की आपूर्ति लगभग ठप पड़ गयी है वहीं राजधानी को छोड़कर बाकी के शहरों का भी हाल बुरा हो चला है। एनटीपीसी के सिंगरौली पॉवर हाउस में कल आई गड़बड़ी ने कोढ़ में खाज का काम […]
चंडीगढ़ मेट्रो के लिए सर्वे शुरू
यातायात सुधारने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन को रेल इंडिया टेक्निकल ऐंड इकोनोमिक सर्विस लिमिटेड(राइटस) द्वारा तैयार की जा रहे कॉमन मोबिलिटी प्लान (सीएमपी)का बेसब्री से इंतजार है। इस प्लान के तहत चंडीगढ़ में मेट्रो रेल शुरू की जानी है। इसमें मोहाली और पंचकुला को भी शमिल किया जायेगा। सीएमपी के अंतर्गत इस कें द्र शासित […]
कैंपस में पसरा सन्नाटा
मंदी की मार ने नौकरी के सुनहरे सपने देखने वाले नए स्नातकों को लीलना भी शुरु कर दिया है। इसका ताजा उदाहरण आईआईटी कानपुर में नौकरी न मिलने से परेशान एमटेक छात्र द्वारा आत्महत्या किया जाना है। गौरतलब है कि कानपुर के 27 व्यवसायिक शैक्षिक संस्थानों में पढ़ाई करने वाले छात्रो की सांसे भी मंदी […]
खाली होने लगा डूबता जहाज!
सत्यम की दुर्दशा का पता चलते ही दिग्गज शेयरधारकों ने इससे किनारा करना शुरू कर दिया है। बीएनपी पारिबा को तो शायद पहले ही इसका अंदाजा लग गया था, इसीलिए कंपनी ने पिछले हफ्ते ही सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज में अपनी समूची हिस्सेदारी बेच दी। लेकिन भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) भी अब इस दिशा में […]
सत्यम को विशेष दल का सहारा
संस्थापक और चेयरमैन बी रामलिंग राजू के इस्तीफे के बाद संकट के बादलों से घिरी कंपनी सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज ने कॉर्पोरेट जगत की वरिष्ठ हस्तियों का एक विशेष दल बनाया है। इस दल में कई ऐसे नाम शामिल किए गए हैं जो कम से कम 10 साल से कंपनी से और 20 साल से अधिक […]
ताश की पत्तों की तरह ढह गए शेयर
मायटास सौदे से शुरू हुआ विवाद सत्यम को भारी पड़ता नजर आ रहा है। बुधवार को कंपनी के अध्यक्ष रामलिंग राजू ने कंपनी खातों में हेराफेरी की बात स्वीकारते हुए पद से इस्तीफा क्या दिया, सत्यम के शेयर धूल फांकते नजर आने लगे। सुबह के कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी के शेयर 179.10 […]
नीरज बजाज ने दिया इस्तीफा
नीरज बजाज ने बजाज हिन्दुस्तान का निदेशक पद छोड़ दिया है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बजाज हिन्दुस्तान ने कहा कि नीरज बजाज ने कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है और यह 31 दिसंबर 2008 से प्रभावी माना जाएगा। मालूम हो कि नीरज बजाज अक्टूबर 1999 से कंपनी के […]
सत्यम फर्जीवाड़े से सहमा बाजार
सेंसेक्स की शुरुआत आज 89 अंकों की बढ़त के साथ 10,425 के स्तर पर हुई और थोडी ही देर बाद सूचकांक कारोबारी दिन के उच्चतम स्तर 10,470 अंकों पर भी पहुंचा। सत्यम के घटनाक्रम के बाद सेंसेक्स को जोरदार झटका लगा। सत्यम तथा अन्य शेयरों में जबर्दस्त बिकवाली के चलते सूचकांक निगेटिव जोन में आ […]
कैनरा बैंक ने जुटाए 325 करोड़ रुपये
कैनरा बैंक ने कहा है कि उसने 8.08 फीसदी सालाना के कूपन दर पर 10 साल की परिपक्व अवधि के लिए लोअर टियर-2 बॉन्ड के जरिये 325 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बैंक ने अपने वक्तव्य में कहा कि इन बॉन्डों को आईसीआरए और क्रिसिल द्वारा एएए रेटिंग दी गई है।
