राजू की चिट्ठी से सत्यम के प्रेसिडेंट सकते में
सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज लिमिटेड के प्रेसिडेंट राम मयनामपति कंपनी के संस्थापक और अध्यक्ष रामालिंगम राजू की चिट्ठी में उल्लिखित बातों से सकते में हैं। कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति के हवाले मयनामपति ने कहा कि हमलोग चिट्ठी में वर्णित तथ्यों से आश्चर्यचकित हैं। सत्यम के वरिष्ठ अधिकारी उपभोक्ताओं, सहायकों, प्रदाताओं और शेयरधारकों के साथ प्रतिबद्धता को […]
एलआईसी लेगा सत्यम में हिस्सेदारी बरकरार रखने पर निर्णय
सत्यम कंप्यूटर्स सर्विसेज में 4.34 फीसदी की हिस्सेदारी रखने वाला भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कंपनी के साथ बने रहने के मसले पर जल्द निर्णय लेगा। सत्यम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बी. रामालिंगम राजू के इस्तीफे के बाद बुधवार को कंपनी के शेयर में 70 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। एलआईसी के निवेश […]
राजू ने स्वीकारी कंपनी में धोखाधड़ी की बात
सत्यम के अध्यक्ष रामालिंगम राजू ने कंपनी में धोखाधड़ी की बात स्वीकार की। राजू ने बोर्ड सदस्यों को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें कंपनी की बैलेंस शीट का विवरण दिया गया है। इस प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय प्रतिभूति एवं विनियमन बोर्ड (सेबी) के अध्यक्ष सी. बी. भावे ने कहा कि राजू की चिट्ठी […]
सत्यम की घटना पर सेबी हैरान, कार्रवाई पर हो रहा विचार
सत्यम कंप्यूटर ने जब वित्तीय हेराफेरी की बात स्वीकार की, तो सेबी ने इसे हैरान कर देने वाला प्रकरण करार दिया। सेबी ने कहा है कि इस मामले को लेकर सरकार और शेयर बाजार से लगातार संपर्क स्थापित किया जा रहा है। सेबी के अध्यक्ष सी. बी. भावे ने कहा कि वे कंपनी मामले के […]
रामालिंगम राजू ने दिया सत्यम कंप्यूटर बोर्ड से इस्तीफा
सत्यम कंप्यूटर के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बी. रामालिंगम राजू ने बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की घोषणा के बाद कंपनी का शेयर भाव 54 फीसदी गिरकर 83 रुपये पर आ गया। इसी बीच मेरिल लिंच ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी कि उसने सत्यम कंप्यूटर से अपने संबंध समाप्त कर लिए […]
रामालिंगम राजू : एक नजर में
जन्म :- 16 सितंबर 1954 पारिवारिक पृष्ठभूमि :- पारंपरिक कृषिगत व्यापार शिक्षा :- आंध्र लोयोला कॉलेज, विजयवाड़ा से बी. कॉम, अमेरिका के ओहियो यूनिवर्सिटी से 1977 में एमबीए। उन्होंने हॉवर्ड से ऑनरप्रेसिडेंट कोर्स भी किया। पेशे की शुरूआत :- 1977 में सत्यम स्पिनिंग और वीविंग मिल शुरू किया नए पेशे में प्रवेश :- रियल एस्टेट […]
तेल अधिकारियों की हड़ताल जारी, सरकार करेगी समीक्षा
उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करते हुए सार्वजनिक क्षेत्र की 13 तेल कंपनियों के अधिकारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे फील्ड्स और प्रमुख रिफाइनरियों में तेल उत्पादन घटने की आशंका है। हड़ताल की वजह से ओएनजीसी के दक्षिण बसाईं और पश्चिमी ऑफशोर तथा पन्ना मुक्ता और ताप्ती फील्ड्स में उत्पादन […]
एलआईसी ने बढ़ाई वोल्टास में अपनी हिस्सेदारी
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने वोल्टास इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 10.70 फीसदी कर ली है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में वोल्टास ने बताया कि एलआईसी ने 9.68 करोड़ रुपये भाव के 70 लाख से अधिक शेयर खरीद लिए हैं। मालूम हो कि इस खरीदारी से पहले वोल्टास में एलआईसी की […]
यूनाइटेड बैंक पीएलआर में करेगा 50 आधार अंक की कटौती
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) प्रधान ब्याज दर (पीएलआर) में आधा फीसदी की कटौती करेगा। बैंक ने अपने एक बयान में कहा है कि 12 जनवरी से वह पीएलआर में 50 आधार अंक की कटौती कर 13 फीसदी करेगा। कटौती का लाभ मौजूदा और नए कर्जदारों दोनों को प्राप्त होगा।
सत्यम का शेयर 70 फीसदी लुढ़का, अब तक के निम्तम स्तर पर
सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बी. रामालिंगम राजू के इस्तीफ के बाद कंपनी का शेयर 70 फीसदी लुढ़क गया और अब तक के निम्नतम स्तर 58 रुपये पर पहुंच गया। कल के बंद भाव से यह गिरावट 58.96 फीसदी रही। कंपनी का शेयर सुबह 179.10 रुपये पर खुला था। मालूम हो कि […]
