आतंकी घटना को रोकने के लिए राज्य करें और अधिक तैयारी: चिदंबरम
केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने राज्य के मुख्यमंत्रियों से कहा है कि वे आतंकी गतिविधियों का सामना करने के लिए अपनी तैयारी और अधिक पुख्ता करें। उन्होंने कहा कि इस बाबत आतंकी घटनाओं पर काबू पाने के लिए त्वरित सेवा को उन्नत बनाएं। मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने कहा कि […]
तीसरी तिमाही में एलऐंडटी को 1100 करोड़ के ठेके
इंजीनियरिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (एलऐंडटी) को 2008-09 की तीसरी तिमाही में 1100 करोड़ रुपये के ठेके हासिल हुए। कंपनी को जिन परियोजनाओं के लिए ये ठेके मिले, उनमें श्रीलंका में डार्ली रोड टावर्ड परियोजना भी शुमार है। एलऐंडटी की हवाई अड्डों, आईटी पार्कों और वाणिज्यिक क्षेत्र जैसे सेगमेंट में अच्छी बाजार […]
आखिरी सत्र में आई तेजी के चलते सेंसेक्स बढ़त पर हुआ बंद
वैश्विक शेयर बाजारों से मिले मिश्रित रुख के बाद सेंसेक्स आज 18 अंकों की गिरावट के साथ 10,258 के स्तर पर खुला। गिरावट के साथ खुलने के बाद आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और रिलायंस जैसे सूचकांक के दिग्गज शेयरों में आई ताजा लिवाली के चलते सेंसेक्स में तेजी आई और सूचकांक 10,386 अंकों पर पहुंच गया। […]
एयरटेल ने लॉन्च की नई ब्लैकबेरी
एयरटेल और रिसर्च इन मोशन (रिम) ने आज ब्लैकबेरी पर्ल फ्लिप 8220 स्मार्ट फोन भारत में लॉन्च किया है। यह फोन एयरटेल के प्राधिकृत स्टोरों पर 21990 रुपये में उपलब्ध है। इस फोन में स्लीक फ्लिप डिजाइन सहित कई बेहतरीन फीचर्स मौजूद हैं। कंपनी की मोबाइल सेवा के प्रमुख विपणन अधिकारी संजय गुप्ता ने कहा […]
10 ग्राम सोने का भी होगा अब वायदा सौदा
अब सोने में छोटा वायदा कारोबार संभव हो पाएगा। ऑनलाइन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) ने कम से कम 10 ग्राम तक के सौदे की सुविधा पेश की है। मंगलवार को सुबह 11.30 बजे अप्रैल के लिए सोने का वायदा भाव प्रति 10 ग्राम 2.12 फीसदी कम होकर 13,214 रुपये पर पहुंच गया। फरवरी और मार्च […]
मंदी का डंक शहद कारोबार पर भी लगा
यूरोप और दुनिया के दूसरे हिस्सों में चल रही वैश्विक मंदी के चलते क्रिसमस का त्यौहारी मौसम भी भारतीय शहद उत्पादकों के चेहरे पर कोई खास खुशी नहीं ला पाया। गौरतलब है कि भारत में उत्पादित कुल शहद में से 50 फीसदी निर्यात यूरोप, पश्चिम एशिया और अमेरिका को किया जाता है। देश के कुल […]
विनसम यार्न्स की परियोजना फरवरी तक होगी शुरू
धागा निर्माता कंपनी विनसन यार्न्स लिमिटेड ने पंजाब में स्थापित की जा रही अपनी पांच जल विद्युत परियोजनाओं में से एक बेयरवाल का वाणिज्यिक उत्पादन फरवरी के अंत तक शुरू हो जाने की उम्मीद जताई है। पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट बोर्ड (पीईडीए) की ओर से आवंटित की गई इन पांच छोटी जल विद्युत परियोजनाओं की कुल […]
सायाजी होटल्स खोलेगी दो होटल
होटल कारोबार क्षेत्र में छाई मंदी के बावजूद सायाजी होटल्स लिमिटेड ने पुणे और बेंगलुरु में दो चार-सितारा होटल खोलने की योजना बनाई है। पुणे में कंपनी का होटल फरवरी में बन कर तैयार हो जाएगा। पुणे, दिल्ली और गुड़गांव में बारबेक्यू नेशन आउटलेटों में अपने वर्ल्ड बारबेक्यू फेस्टिबल के लॉन्च के अवसर पर बारबेक […]
शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया लुढ़का
एशियाई मुद्राओं में कमजोरी आने के कारण आयातकों और बैंकों द्वारा डॉलर की मांग में आई तेजी के बाद शुरुआती कारोबार के दौरान भारतीय रुपया अमरीकी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे लुढ़क गया। अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया अमरीकी डॉलर के मुकाबले 48.66 के निम्नतम स्तर पर पहुंच गया, इसप्रकार कल बंद हुए […]
एशियाई बाजारों में आई तेजी; निक्केई 102 अंक चढ़ा
मंगलवार को शुरुआती कारोबार के तहत एशियाई बाजारों के सूचकांकों में मिश्रित कारोबार का रुख रहा। हैंग सेंग 35 अंकों की गिरावट के साथ 15,528 के स्तर पर आ गया, जबकि निक्केई 101 अंक चढ़कर 9145 के स्तर पर पहुंच गया। ताईवान का संवेदी सूचकांक 43 अंकों की मजबूती के साथ 4741 के स्तर पर […]
