गुजरात ने औद्योगिक नीति 2009 की घोषणा की
औद्योगिक क्षेत्र में एशिया में अपनी पहचान स्थापित करने और निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से गुजरात सरकार ने आज औद्योगिक नीति 2009 की घोषणा की। इसमें छोटे और मझोले उद्योग, विशेष निवेश क्षेत्र (एसआईआर) और कई बड़ी परियोजनाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई है। टेक्सटाइल, रत्न और आभूषण, इंजीनियरिंग, रसायन […]
किंगफिशर ने शुरू की मुंबई-लंदन उड़ान सेवा
किंगफिशर एयरलाइंस ने दो श्रेणियों में अपनी पहली दैनिक नॉन-स्टॉप मुंबई-लंदन उड़ान सेवा शुरू की है। यह उड़ान नई एयरबस 330-200 द्वारा शुरू की गई है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि किंगफिशर फर्स्ट की सभी 28 और किंगफिशर क्लास की सभी 169 सीटें भरी हुई थीं। उन्होंने कहा कि फ्लाइट आईटी-007 छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय […]
आईवीआरसीएल को मिला 260 करोड़ रुपये का ठेका
आईवीआरसीएल इन्फ्रास्ट्रक्चर ऐंड प्रोजेक्ट लिमिटेड को बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और कर्नाटक शहरी जल आपूर्ति और ड्रेनेज बोर्ड (केयूडब्ल्यूएसडीबी) से 260.46 करोड़ रुपये के चार आदेश प्राप्त हुए हैं। पिछले महीने हैदराबाद की इस कंपनी को 746 करोड़ रुपये का ठेका मिला था। पिछले एक महीने में कंपनी का बंबई स्टॉक एक्सचेंज […]
आईसीआईसीआई बैंक का बीएसएनएल से करार
आईसीआईसीआई बैंक ने बीएसएनएल सेल-वन के साथ बिल भुगतान को लेकर एक समझौता किया है, जिसके तहत बीएसएनएल के ग्राहक अपने बिल का भुगतान आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट के जरिये कर सकेंगे। बैंक द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि ग्राहक अपने बैंक खाते या क्रेडिट कार्ड से बिल का भुगतान कर सकते […]
डाबर फार्मा को नाम बदलने की मिली मंजूरी
गाजियाबाद की कैंसर शोध और कैंसर रोधी उत्पाद बनाने वाली दवा कंपनी डाबर फार्मा ने सोमवार को बताया कि उसे शेयरधारकों से नाम बदलाव को लेकर अपेक्षित मंजूरी मिल गई है। डाबर फार्मा का नया नाम फ्रेसेनियस काबी ओनकोलॉजी होना है। फ्रेसेनियस काबी जर्मनी फार्मास्युटिकल की सहयोगी कंपनी है और इसने पिछले साल डाबर फार्मा […]
फिर बढ़त पर बंद हुआ सेंसेक्स
वैश्विक शेयर बाजारों में आई तेजी के बाद बीएसई सूचकांक सेंसेक्स भी आज 152 अंकों की बढ़त के साथ 10,110 के स्तर पर खुला। आज के कारोबारी दिन के तहत सेंसेक्स में कारोबार का रुख कई बार सीमित दायरे में रहा। मुख्यतः धातू, तेल एवं बैंकिंग और बैंकिंग के कुछ कंपनियों के शेयरों में आई […]
जीटीएल शेयर पुनर्खरीद पर करेगी विचार
मुंबई की टेलिकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी जीटीएल ने बताया कि कंपनी की अतिरिक्त राशि का उपयोग कर शेयरों की पुनर्खरीद पर विचार किया जाएगा। कंपनी इस मसले पर 15 जनवरी को होने वाली बोर्ड की बैठक में विचार करेगी। बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा कि कंपनी 2008-09 में राजस्व के […]
टाटा टेलिकॉम और किपो टेलिकॉम का संयुक्त उद्यम
टाटा टेलीसर्विसेज और किपो टेलीकॉम ने अपने पैसिवे ढांचागत कारोबार का विलय किया है। इस विलय से 13,000 करोड़ रुपये के बाजार मूल्य वाली टावर कंपनी अस्तित्व में आएगी। इस समझौते के नियमों के अनुसार टाटा टेली सर्विस और किपो टेलिकॉम की क्रमश: 51 और 49 फीसदी हिस्सेदारी होगी। विलय के बाद टाटा की सहयोगी […]
जापानी कंपनी के साथ आनंद ऑटोमोटिव का संयुक्त उपक्रम
ऑटो उपकरण बनाने वाली कंपनी आनंद ऑटोमोटिव सिस्टम्स ने जापानी कंपनी तकाता कॉरपोरेशन के साथ एक संयुक्त उपक्रम लगाया है जो एयरबैग्स, सीट बेल्ट और स्टीयरिंग ह्वील्स का निर्माण करेगा। कंपनी ने बताया कि दोनों फर्मों ने तकाता इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक संयुक्त उपक्रम स्थापित किया है, जिसमें जापानी कंपनी की बहुलांश […]
सीआईएल के कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली
कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के पांच लाख से अधिक कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के साथ समझौते के बाद प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल वापस ले ली है। कंपनी प्रबंधन वेतन में 24 फीसदी बढ़ोतरी के साथ पांच वर्षीय वेतन समझौते पर राजी हो गया है। पांच अग्रणी यूनियनों (इंटक, एआईटीयूसी, बीएमएस, एचएमएस और सीटू) ने […]
