दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट बढ़ाएंगे आतंक बीमा
मुंबई में आतंकी हमले के बाद दिल्ली और मुंबई स्थित हवाई अड्डा प्रशासन आतंक बीमा को मौजूदा सीमा से बढ़ाकर दोगुना करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि इसके लिए ऊंची प्रीमियम का भुगतान करना पड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, मुंबई हमले के बाद बीमा बाजार में प्रीमियम की दर काफी बढ़ गई है, […]
कारोबार का नया किंग कौन- मित्तल!
मंदी की फैलती आग में जहां हर कंपनी के खजाने में मोटी सेंध लगती नजर आ रही है वहीं सुनील भारती मित्तल ने इसका फायदा उठाकर बाजार पूंजीकरण के लिहाज से टाटा समूह और अनिल अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है। अब मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह के बाद उनकी कंपनी भारती दूसरी सबसे […]
फौरी राहत, पर और दवा की जरूरत
सुरसा की तरह मुंह फैला रही महंगाई पर पिछले आठ हफ्तों से गिरावट का दौर जारी है। ऐसे में सरकार तो राहत की सांस ले रही है। वहीं कुछ वस्तुओं की कीमतों में आई गिरावट से उद्योग जगत और आम लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। मंदी के दौर में राहत देंगे […]
आरकॉम की जीएसएम मुंबई में
अनिल अंबानी धीरूभाई समूह की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस ने दूरसंचार उद्योग में एक और कामयाबी हासिल कर ली है। कंपनी ने मुंबई में जीएसएम सेवाओं की शुरुआत कर दी है। इसके साथ ही आरकॉम देश में जीएसएम सेवा शुरू करने वाली निजी क्षेत्र की पहली सीडीएमए कंपनी बन गई है। कंपनी ने हाल में ही […]
घटेगी विशाल रिटेल की कमाई
ग्राहकों के टोटे और मंदी की मार के कारण लगातार घट रही बिक्री को देखकर विशाल रिटेल लिमिटेड परेशान हो गई है। रिटेल क्षेत्र की इस दिग्गज कंपनी की कमाई निर्धारित लक्ष्य से कम रहने की आशंका है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में लगभग 1,800 करोड़ रुपये की कमाई का लक्ष्य रखा था। पर […]
सिप्ला का कारोबार उम्मीद से कम
फार्मा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सिप्ला लिमिटेड की कमाई कंपनी के निर्धारित लक्ष्य से 12-15 फीसदी कम होने की आशंका है। विश्लेषकों के अनुसार मार्जिन पर पड़ रहे दबाव और मार्केट-टु-मार्केट घाटे के कारण कंपनी का कर के बाद लाभ कम हो सकता है। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में फार्मा कंपनियों के मुनाफे […]
घट सकती है आईटी कंपनियों की भी कमाई
चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में देश की दिग्गज आईटी कंपनियां मुनाफे की पटरी से फिसल सकती हैं। नामी गिरामी ब्रोकरेज हाउसेज की रिपोर्ट के अनुसार आईटी कंपनियों के लिए तिमाही दर तिमाही की विकास दर बरकरार रखना मुश्किल हो सकता है। हालांकि अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो साल दर साल तेजी से […]
नजारा टेक बढ़ाएगी अपना कारोबार
मोबाइल मूल्यवर्धित सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी नजारा टेक्नोलॉजिज चालू वित्त वर्ष में गेम डाउनलोड करने का अपना कारोबार दोगुना होकर 25 करोड़ रुपये पर पहुंचने की योजना बना रही है। नजारा टेक्नोलाजीज के मुख्य कार्याधिकारी नितिश मित्रसेन ने बताया, ‘अगर हम गेम डाउनलोड की बात करें तो हमारी बाजार हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है। […]
मंदी ने बिगाड़ दिया विज्ञापन उद्योग का ‘फेस्ट’
मंदी की मार ने किसी भी क्षेत्र को नहीं छोड़ा है।?इसका असर देश-विदेश में आयोजित होने वाले समारोहों पर भी पड़ रहा है और विज्ञापन एजेंसियां इसकी शिकार हो रही हैं। देश की अग्रणी विज्ञापन एजेंसी लियो बर्नेट के चेयरमैन (भारतीय उपमहाद्वीप) अरविंद शर्मा ने बताया कि इस साल कान में कं पनी की तरफ […]
आधारभूत धातुओं में इस हफ्ते उतार-चढ़ाव के आसार
शॉर्ट कवरिंग और मुनाफावसूली के चलते इस हफ्ते आधारभूत धातुओं के कारोबार में उतार-चढ़ाव रहने का अनुमान है। उम्मीद है कि 2009 की शुरुआत में जिंस एक्सचेंजों के सक्रिय कारोबारी शॉर्ट कवरिंग को प्रोत्साहित करेंगे। कारोबारियों के मुताबिक, आधारभूत धातुओं में यदि थोड़ी भी तेजी हुई तो सट्टेबाजों की ओर से मुनाफावसूली तेज हो जाएगी। […]
