मंदी की पथरीली सड़क पर हिचकोले लेगा कार बाजार
वाहन बाजार पर लगे ग्रहण की वजह से 2008 की दूसरी छमाही में तो कार कंपनियां ग्राहकों के लिए तरसती ही रहीं। दिसंबर में कुछ मांग बढ़ी भी, तो दामों में कटौती की वजह से। दिक्कत यह है कि दाम जनवरी से एक बार फिर बढ़ने जा रहे हैं। ऐसे में तमाम दिग्गज कार कंपनियों […]
उत्पादन मंदा, कारोबार ठंडा
अगर कोई कहता है कि कार का बाजार 2009 में सुधर जाएगा, तो उस पर हंसी आना लाजिमी है। बाजार की जो हालत है, उससे जाहिर है कि 2009 कार कंपनियों पर भारी पड़ने जा रहा है। कम से कम साल की पहली छमाही में तो कार उद्योग के लिए हालात बिल्कुल विपरीत ही रहेंगे। […]
पिरामिड: लगाएगी 250 करोड़ रु.
पिरामिड साइमिरा थिएटर लिमिटेड (पीएसटीएल) फिल्म वित्त व्यवसाय में दस्तक देने की योजना बना रही है। कंपनी 250 करोड़ रुपये के फिल्म फंड की इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए बाजार नियामक सेबी से मंजूरी की कोशिश में लगी हुई है।कंपनी सेबी से यह अनुमति ऐसे समय में हासिल करने की कोशिश कर […]
एसीसी बंद कर सकती है और संयंत्र
देश की सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता कंपनी एसीसी सीमेंट्स घटती मांग के कारण कुछ संयंत्र और बंद कर सकती है। कम मांग से गोदामों में माल इकट्ठा होने के कारण कंपनी ने गागल संयंत्र लगभग 15 दिन के लिए बंद करने का फैसला लिया था। एसीसी के प्रबंध निदेशक सुमित बनर्जी ने बताया, ‘गागल संयंत्र […]
आईटी फर्मों को भुगतान का इंतजार
मंदी से जूझ रही सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों को होने वाले भुगतानों में देरी हो रही हैं। कई कंपनियों ने कहा कि भुगतान मिलने में देरी हो रही है। भुगतान के लिए औसतन 70-80 दिन का समय दिया जाता है। कई मामलों में भुगतान समय 90-100 दिनों तक पहुंच गया है। माना जा रहा […]
स्टील उद्योग ने की आयात शुल्क बढ़ाने की मांग
सरकार द्वारा दूसरे आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज की तैयारियों के बीच इस्पात उद्योग ने विदेशों से सस्ते इस्पात की आवक नियंत्रित करने के लिए प्रतिपूरक शुल्क लगाने तथा आयात शुल्क बढ़ाने की मांग की है। सेल के प्रमुख एस. के. रूंगटा ने उद्योग की चिंताओं को सरकार के समक्ष रखा है। इसमें इस्पात उत्पादों पर 10 […]
राजनीतिक तनावों से अभी और खरा होगा सोना
दक्षिण और पश्चिम एशिया के ताजा राजनीतिक संकट के चलते सोने में इस हफ्ते तेजी की संभावना है। जानकारों का मानना है कि अगले पखवाड़े में सोना 926 डॉलर प्रति औंस के पार चला जाएगा। विशेषज्ञों के मुताबिक, निवेशक थोड़ा लाभ कमाना चाहते हैं और सोने ने साबित कर दिया है कि इसमें निवेश करने […]
‘कच्चे पाम तेल पर आयात शुल्क न थोपे सरकार’
कच्चे पाम तेल पर फिर से आयात शुल्क लगाए जाने की संभावना पर वनस्पति तेल निर्माताओं ने ऐतराज जताया है। वनस्पति तेल निर्माताओं ने कहा है कि सरकार के इस कदम से घरेलू बाजार में यह उत्पाद महंगा हो सकता है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सौंपे एक संयुक्त ज्ञापन में वनस्पति मैन्यूफैक्चरर्स एसोसियशन (वीएमए) और […]
अनिवार्य डिलिवरी वाला सोने का कॉन्ट्रैक्ट आज से
नैशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) सोमवार को एक किलोग्राम सोने और 30 किलोग्राम चांदी के अनिवार्य डिलिवरी वाला अनुबंध लॉन्च करेगा। गोल्ड इंटरनैशनल और सिल्वर इंटरनैशनल के नाम वाले ये अनुबंध पूरे साल उपलब्ध होंगे और इसमें कारोबार करने वाले कारोबारियों को मुख्य रूप से इससे चार फायदे होंगे। ये अनुबंध अंतरराष्ट्रीय सर्राफा अनुबंध […]
चाय निर्यात पर मंदी का साया
देसी चाय उद्योग पर अंतरराष्ट्रीय मंदी का असर दिखने लगा है। चाय उद्योग में साल 1999 से चल रहा संकट अभी पूरी तरह खत्म नहीं हो पाया था कि एक बार फिर चाय निर्यात पर संकट के बादल दिखने लगे हैं। इस साल अक्टूबर तक हालांकि चाय निर्यात का रुख सकारात्मक था, लेकिन पिछले दो […]
