रैनबैक्सी देगी स्कॉटलैंड को मुआवजा
भारत की सबसे बड़ी दवा निर्माता कंपनी रैनबैक्सी लैबोरेटरीज स्कॉटलैंड की सरकार को दूसरी कंपनियों के साथ कीमतों में धोखेबाजी के आरोप के मामले का अदालत के बाहर निपटारा करने के लिए तैयार हो गई है, जिसके तहत कंपनी इस मामले में हुए नुकसान की भरपाई करेगी। स्कॉटलैंड की सरकार की वेबसाइट पर जारी एक […]
बिग बाजार खोलेगी दो साल में 240 नए स्टोर
किशोर बियाणी के फ्यूचर समूह की रिटेल शृंखला बिग बाजार अगले दो सालों में देश भर में 240 नए रिटेल स्टोर खोलेगी। इनमें से 48 नए हाइपरमार्केट महाराष्ट्र में खोलने की योजना है। कंपनी महाराष्ट्र में मलाड, घाटकोपर, सोलापुर और पुणे समेत दूसरे शहरों में 2010-11 तक विभिन्न चरणों में ये स्टोर खोलेगी। बिग बाजार […]
देश के फार्मा उद्योग में शोध-मार्केटिंग खर्च बरकरार
बहुराष्ट्रीय दवा कंपनियां जैसे एमएसडी, नोवार्तिस, बेयर और शेरिंग प्लफ वैश्विक मंदी के कारण अपनी लागत कम करने के अलग अलग तरीके अपना रही हैं, पर उसके बाद भी इन कंपनियों की शोध और मार्केटिंग रणनीतियों मंदी के बादलों से अब तक बची हुई हैं। खासतौर पर भारत जैसे उभरते बाजारों के लिए दवा कंपनियों […]
भारत फोर्ज घटाएगी उत्पादन
देश की सबसे बड़ी ऑटो कल-पुर्जे बनाने वाली कंपनी भारत फोर्ज ने कार निर्माताओं की ओर से मांग में कमी को देखते हुए अपने उत्पादन में कटौती करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही कंपनी की योजना अधिक विकास करने वाले क्षेत्रों जैसे कि बुनियादी ढांचा, विद्युत आदि क्षेत्रों में अपने कारोबार को फैलाने […]
एम्फेसिस घटाएगी वेतन
नए साल पर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी एम्फेसिस के कर्मचारियों के वेतन पर गाज गिर सकती है। एम्फेसिस अपने सभी कर्मचारियों का वेतन 20-40 फीसदी तक घटाने की योजना पर विचार कर रही है। कंपनी अपने कर्मचारियों के काम-काज का आकलन कर रही है और इसी आधार पर कर्मचारियों के वेतन में कटौती की जाएगी। […]
इंटरनेट मसले पर आर कॉम की खिंचाई
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (आर कॉम) से इंटरनेट मुहैया कराने के लिए सबमैरीन केबल के नाकामयाब रहने पर बैंडविड्थ बहाल करने के कंपनी के प्रयासों की जानकारी मांगी है। ट्राई के इस कदम की अहमियत तब और भी बढ़ गई जब 19 दिसंबर को अटलांटिक महासागर मार्ग पर चार सब-सी केबल […]
इस महीने कमा सकती हैं रिफाइनरियां मुनाफा
सरकारी तेल रिफाइनरियां 31 दिसंबर को समाप्त होने वाली पाक्षिक अवधि में उम्मीद है कि पेट्रोल, डीजल, कुकिंग गैस और मिट्टी के तेल की रोजाना बिक्री पर मुनाफा दर्ज करें। इस महीने के पहले 15 दिनों के मुकाबले कच्चे तेल की औसत कीमत लगभग 3 प्रतिशत कम हुई है और डॉलर के मुकाबले रुपये की […]
कीमतों में बढ़ोतरी से प्याली में तूफान
मौजूदा चलन को पीछे छोड़ते हुए 2009 सीजन में चाय का सौदा पिछले साल के औसत मूल्य से 20-30 रुपये प्रति किलो अधिक पर खुल सकता है। चाय उत्पादन में रिकॉर्ड कमी के कारण कीमतों में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है। उद्योग प्रतिनिधियों का अनुमान है कि असम चाय की अच्छी गुणवत्ता की […]
जल्द बदलेगी चाय नीलामी की तस्वीर
अगले साल फरवरी तक भारत में चाय नीलामी की तस्वीर बदलने वाली है। उल्लेखनीय है कि देश के कुल चाय उत्पादन का 53 प्रतिशत नीलामी के जरिए बेचा जाता है। साल 2007 में 9,450 किलोग्राम के कुल उत्पादन में से 5,030 किलोग्राम हजिर नीलामी के जरिए बेची गई थी। हालांकि, पिछले साल बोर्ड ने इलेक्ट्रॉनिक […]
काली मिर्च की आपूर्ति पर लग सकता है ग्रहण
काली मिर्च का वैश्विक उत्पादन घटने से अनुमान है कि अगले साल इसकी आपूर्ति मांग की तुलना में कम रहेगी। अंतरराष्ट्रीय काली मिर्च समुदाय (आईपीसी) के मुताबिक, उत्पादन में कमी के चलते आपूर्ति कम होने जा रही है। काली मिर्च के उत्पादन और कारोबार की इस अंतरराष्ट्रीय संस्था के मुताबिक, भारत, ब्राजील और इंडोनेशिया जैसे […]
