पीई बेहतर प्रबंधन क्षमता भी अपने साथ लाते हैं
भारत में अपने पहले निवेश के तहत मॉर्गन स्टैनली प्राइवेट इक्विटी फंड (एमएसपीई) ने बॉयोटर इंडस्ट्रीज में 182 करोड़ रुपये का निवेश किया है। बॉयोटर विश्व की सबसे बड़ी अरंडी तेल और इससे जुड़े उत्पादों का उत्पादन करनेवाली कंपनी है। पिछले साल एमपीएसई एशिया ने 1.5 अरब डॉलर का फंड जुटाया था और इस रकम […]
इन्फोसिस, आईसीआईसीआई से फिसल गया बाजार
सेंसेक्स आज 70 अंकों की बढ़त के साथ 9,639 अंकों पर खुला। इसके बाद बनी ताजा खरीदारी से यह 9,706 अंकों के अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा। हालांकि इसके बाद वह यह स्तर बरकरार नहीं रख पाया और जल्द ही लाल निशान में चला गया। दोपहर बाद के सत्र में यह बिकवाली और बढ़ गई। […]
निफ्टी के 2800 नीचे जाने की संभावना, अगला सपोर्ट 2700 पर
निफ्टी आज 2860 के अहम सपोर्ट लेवल से नीचे बंद हुआ। इस कारण अब इसमें 2800 के स्तर तक करेक्शन की उम्मीद है। विकल्प कारोबारी 2800 और 2900 के पुट पर खरीदारी और 2700 के भाव पर पुट राइटिंग करते दिखे। इससे लगता है कि उन्हें निफ्टी के 2800 के स्तर से नीचे जाने की […]
उत्तराखंड: केंद्रीय पैकेज को बढ़ाने की चुनौती
उत्तराखंड में भुवन चंद्र खंडूड़ी के नेतृत्व वाली सरकार के सामने नए साल में सबसे बड़ी चुनौती तेज आर्थिक विकास मंठ आड़े आने वाली समस्याओं से निपटने की होगी। इसके अलावा 2009 में खंडूड़ी केंद्रीय राहत पैकेज की समय सीमा को बढ़ाकर 2013 तक कराने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाते हुए नजर आएंगे। केंद्र […]
उत्तर प्रदेश: अब तो जागो सरकार
कहते हैं कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है लेकिन बात अगर आर्थिक शिखर पर पहुंचने की जाए तो इस राज्य का योगदान सिफर ही नजर आता है। राज्य सरकार के सामने 2009 के दौरान सबसे बड़ी चुनौती राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को सामान्य बनाने, निवेशकों के भरोसे को बहाल […]
बैंकों ने गरीबों से किया किनारा
गरीब लोगों के लिए बिना किसी जमा(नो फ्रिल एकांउटस) के खाता खोलने के सरकारी आदेश के आठ महीने गुजर जाने के बावजूद मध्य प्रदेश के बैंक गरीब लोगों के खाते खोलने को तैयार नहीं है। यह खाते राजीव गांधी राष्ट्रीय रोजगार गांरटी योजना के तहत मजदूरों को भुगतान के लिए खोले जाने है। सेंट्रल बैंक […]
उत्तराखंड ने पंचेश्वर से मांगी 13 प्रतिशत मुफ्त बिजली
उत्तराखंड ने अपनी बिजली आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पंचेश्वर जलबिजली परियोजना से 13 फीसदी बिजली निशुल्क प्राप्त करने की मांग की है। अपनी मांग को जायज ठहराते हुए राज्य के मुख्यमंत्री बी सी खंडूड़ी ने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे से शुक्रवार को नई दिल्ली में मुलाकात की। गौरतलब है कि पंचेश्वर […]
बड़े होटलों का कारोबार पड़ा ठंडा और छोटों की हुई चांदी
विजय गोयल क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां बिताने हर साल गोवा जाते थे। लेकिन इस बार मंदी और आतंकी हमलों के बाद बदले माहौल की वजह से परिवार के साथ किसी बड़े होटल में न जाकर मुंबई के आसपास किसी छोटे होटल में जाने की योजना बनाई है। इस तरह की योजना बनाने वाले […]
संचार क्रांति से रूबरू हुए पंजाब के खेत-खलिहान
पंजाब में सेल्यूलर फोन सेवा प्रदाता कंपनियां शहरी इलाकों के बाद अब ग्रामीण इलाकों में अपनी पहुंच को मजबूत कर रही है। टेलिकॉम कंपनियों द्वारा ग्रामीण इलाकों में पहुंचने से उपभोक्ताओं की संख्या में इजाफा होने के साथ ग्रामीण इलाकों में संचार साधनों की पहुंच को भी विकसित किया जा सकेगा। गौरतलब है कि टेलिफोन […]
जनवरी से हुंडई की कार भी होगी मंहगी
कच्चे माल की कीमतों में नरमी आने के बावजूद कोरियाई कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर ने जनवरी महीने से अपनी गाड़ियों की कीमतों में 2 फीसदी का इजाफा करने की घोषणा की है। गौरतलब है कि तकरीबन तीन सप्ताह पूर्व कंपनी को लाभ होने का हवाला देते हुए गाड़ियों की कीमतों में कटौती की गई […]
