सरकार ने ठुकराई आरपीएल की गुजारिश
इस तरह की खबरें आ रही हैं कि तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस पेट्रोलियम लिमिटेड (आरपीएल) की अर्जी ठुकरा दी है। इस अर्जी में आरपीएल ने अपनी हाल ही में शुरू हुई रिफाइनरी से एलपीजी निर्यात करने की अनुमति मांगी थी। इस फैसले के चलते अब कंपनी […]
बिकवाली के दबाव से सेंसेक्स में आई गिरावट
सेंसेक्स आज 70 अंकों की मजबूती के साथ 9639 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान ताजा लिवाली के चलते सेंसेक्स में तेजी रही और सेंसेक्स ऊपरी स्तर में 9706 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, सेंसेक्स में यह तेजी अधिक समय तक नहीं टिक पाई और सूचकांक लाल निशान पर आ गया। पाकिस्तान […]
महंगाई में मिली और राहत; घटकर हुई 6.61 फीसदी
हाहाकार मचाने के बाद महंगाई के मीटर में लगातार कमी का दौर बदस्तूर जारी है। थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर मापी जाने वाली महंगाई दर में इस हफ्ते में भी कमी आई है। 13 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में महंगाई घटकर 6.61 फीसदी पर पहुंच गई जबकि इससे पहले हफ्ते में महंगाई दर […]
एचडीएफसी बैंक ने बाँड्स के जरिए जुटाए 1,728 करोड़ रुपये
निजी क्षेत्र के देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपने कारोबार में बढ़ोतरी के लिए गैर परिवर्तनीय बाँड्स के प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिये 1,728 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बैंक ने अपर टीयर टू बाँड्स के जरिये जहां 578 करोड़ रुपये तो लोअर टीयर टू बाँड्स के मार्फत 1,150 करोड़ रुपये जुटाए हैं। […]
छोटे और मझोले निर्यातकों का बढ़ेगा बीमा कवर
सरकार ने छोटे एवं मंझोले स्तर के निर्यातकों के लिए बीमा कवर बढ़ाने के लिए आज 350 करोड़ रुपये मंजूर किए। आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने निर्यात क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन आफ इंडिया (ईसीजीसी) को 350 करोड़ रुपये का धन आवंटित किया जिससे छोटे एवं मंझोले निर्यातकों के लिए जोखिम कवर 85 फीसदी से […]
गृह फाइनैंस ने घटाई दरें
एचडीएफसी लिमिटेड की सहायक कंपनी गृह फाइनैंस लिमिटेड (गृह)ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए अपनी कर्ज की दर में कमी की है। इसने अपनी प्राइम लैंडिंग प्राइस में 50 आधार अंकों की कमी की है। घटी हुई नई दरें एक जनवरी 2009 से प्रभावी हो जाएंगी। कंपनी की मौजूदगी छह राज्यों में है। इनमें गुजरात, […]
आईडीबीआई ने लॉन्च किया बॉन्डश्योरेंस
वित्तीय क्षेत्र में मची हलचल के बीच ग्राहकों में भरोसा जगाने के लिए आईडीबीआई बैंक और फोर्टिस इंश्योरेंस इंटरनेशनल के संयुक्त उपक्रम आईडीबीआई फोर्टिस लाइफ इंश्योरेंस ने निश्चित मुनाफे वाला एक नया उत्पाद शुरू किया है। इसका नाम रखा गया है बॉन्डश्योरेंस। इसमें जीवन बीमा निगम के साथ-साथ निवेश पर निश्चित मुनाफे का ऑफर दिया […]
सत्यम के गैर कार्यकारी और स्वतंत्र निदेशक हुए ‘रिटायर्ड हर्ट’
सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज लिमिटेड के एक गैर कार्यकारी और स्वतंत्र निदेशक मंगलम श्रीनिवासन ने इस्तीफा दे दिया है और उनका इस्तीफा 25 दिसंबर से प्रभावी भी हो गया है। देश की चौथी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी ने आज इस बात की पुष्टि की। मंगलम 1991 से ही इस कंपनी के बोर्ड में शामिल […]
निकोन की बनी नई टीम
अगले साल बेहतर नतीजों की उम्मीद में निकोन इंडिया ने अपने संगठन के ढांचे में बड़े पैमाने पर बदलाव किए हैं। इसके चलते कंपनी ने कुछ महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी की हैं। हिरोशी ताकाशिना बतौर क्षेत्रीय महाप्रबंधक (इमेजिंग इंडिया) निकोन इंडिया के साथ जुड़े हैं। जबकि सज्ज्न कुमार को सेल्स और मार्केटिंग का महा प्रबंधक बनाया […]
जीएमआर होल्डिंग्स ने बढ़ाई हिस्सेदारी
जीएमआर इन्फ्रा के कहा है कि उसके समूह की प्रवर्तक कंपनी जीएमआर होल्डिंग्स ने मुक्त बाजार से 16.60 लाख शेयर खरीदकर कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 74 फीसदी कर ली है। कंपनी ने जानकारी दी है कि उसमें जीएमआर होल्डिंग्स की हिस्सेदारी 74.05 फीसदी हो गई है। दिसंबर में ही जीएमआर होल्डिंग ने जीएमआर इन्फ्रा […]
