एसबीआई स्मार्ट कार्ड की गांवों में दस्तक
गांवों की कारोबारी और वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने जीरो माइक्रो फाइनेंस और सेविंग्स सपोर्ट फाउंडेशन (जीरो मास) के साथ बैकिंग सुविधाओं को बढ़ाने की शुरुआत की है। इस पहल के तहत उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में 22 दिसंबर से छोटे खातों के साथ स्मार्ट कार्ड जारी […]
118 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स
वैश्विक शेयरों बाजारों में आई गिरावट के बाद बीएसई सूचकांक सेंसेक्स भी 61 अंकों की कमजोरी के साथ 9626 के स्तर पर खुला। सेंसेक्स आज 151 अंकों के संकीर्ण दायरे में कारोबार करता रहा, जिसके तहत सूचकांक नीचे में 9502 अंकों पर आया और ऊपर में 9653 अंकों पर पहुंचा। अंततः सेंसेक्स 118 अंकों की […]
अरबिन्दो फार्मा की दवा को मिली हेल्थ कनाडा की मंजूरी
दवा निर्माता कंपनी अरबिन्दो फार्मा को कनाडा की सरकारी एजेंसी हेल्थ कनाडा की ओर से टर्बिनाफाइन टेब्लेट के कारोबार के लिए मंजूरी मिल गई है। यह दवा कवक संक्रमण के इलाज में काम आती है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि हेल्थ कनाडा सरकार की सहयोगी इकाई है, जो […]
कोहलर गुजरात में करेगी 1,200 करोड़ रुपये निवेश
अमेरिकी कंपनी कोहलर की भारतीय सहायक कंपनी कोहलर इंडिया कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड की योजना गुजरात में तीन नई विनिर्माण इकाइयों में 1,200 करोड़ रुपये के निवेश की है। कंपनी की पहली विनिर्माण इकाई से जनवरी 2009 में उत्पादन कार्य शुरू करने की योजना बनाई गई है। कंपनी ने भरूच में झगड़िया में जीआईडीसी की 250 […]
पुनर्भुगतान के लिए फोर्टिस जुटाएगी 1000 करोड़ रुपये
फोर्टिस हेल्थकेयर अपने ऋण की अदायगी और कारोबार विस्तार के लिए राइट्स इश्यू के जरिये 1000 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी ने बम्बई स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि राइट्स इश्यू से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल प्रमुख तौर पर परियोजनाओं को फंडिंग उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा, जिसमें गुड़गांव में मेडी-सिटी परियोजना […]
आईडीएल के अधिग्रहण के मामले में गल्फ ऑयल की बैठक
गल्फ ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा आईडीएल के अधिग्रहण के संबंध में कंपनी के शेयरधारकों की बैठक 12 जनवरी को होगी। बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में गल्फ ऑयल ने बताया कि इस बैठक में उसके शेयरधारक आईडीएल स्पेशली केमिकल्स (आईडीएल एग्रो केमिकल्स) के साथ अधिग्रहण संबंधी समझौते पर विचार करेंगे।
जनवरी से इनोवा और कोरोला ऑल्टिस होंगी महंगी
टोयोटा किर्लोस्क्र मोटर 1 जनवरी 2009 से अपने मॉडल इनोवा और कोरोला ऑल्टिस की कीमत में बढ़ोतरी करने जा रही है। इनोवा के लिए यह बढ़ोतरी 10000 से 25000 रुपये के बीच होगी, जबकि कोरोला ऑल्टिस में 16000 से 25000 रुपये तक का इजाफा होगा। कंपनी के उप प्रबंध निदेशक संदीप सिंह ने कहा कि […]
जीई हेल्थकेयर का स्पिनको बायोटेक से गठजोड़
जनरल इलेक्ट्रिक कंपनी की इकाई जीई हेल्थकेयर ने देश के लाइफ साइंसेज बाजार में विस्तार करने के इरादे से स्पिनको बायोटेक के साथ विशेष वितरण समझौता किया है। स्पिनको बायोटैक एनालिटिकल और लाइफ साइंसेज उपकरणों और रसायनों की प्रमुख वितरक है। कंपनी की विज्ञप्ति में बताया गया है कि गठजोड़ साझेदारी के जरिये ग्राहकों की […]
कॉरपोरेशन बैंक ने घटाई बीपीएलआर और जमा दरें
कॉरपोरेशन बैंक ने बेंचमार्क प्रधान उधारी दर (बीपीएलआर) में कटौती की घोषणा की है। बैंक ने बीपीएलआर में 75 आधार अंकों की कटौती की है और अब यह 12.5 फीसदी सालाना हो गयी है। नई दरें 1 जनवरी 2009 से प्रभावी होगी। बैंक ने जमा दरों में भी 25 से 100 आधार अंक कटौती का […]
होटलों के निर्माण में लेमन ट्री का 90 करोड़ रुपये का निवेश
लेमन ट्री होटल्स द्वारा अहमदाबाद, औरंगाबाद और इंदौर में नए होटल खोलने के लिए 90 करोड़ रुपये निवेश की घोषणा की गयी है। अहमदाबाद होटल में 99 कमरे हैं और यह शहर के नवरंगपुरा इलाके में स्थित है। यह होटल 18 महीने में बन कर तैयार हुआ और इसके निर्माण में 35 करोड़ रुपये की […]
