बिल्डरों और मध्य वर्ग के लिए ‘स्वीट होम’
अचल संपत्ति बाजार में आई मंदी को दूर करने और आम आदमी के मकान के सपने को सच करने की दिशा में सरकारी क्षेत्र के बैंकों ने मंगलवार को होम लोन की दरों में कटौती का ऐलान कर दिया। सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष ओ.पी.भट्ट ने कहा कि सरकारी […]
एफएम पर बजा ‘राग रॉयल्टी’
संगीत कंपनियों और एफएम रेडियो के बीच रॉयल्टी भुगतान को लेकर चल रहे विवाद में आखिरी क्षणों में सूचना प्रसारण मंत्रालय के हस्तक्षेप के बावजूद कोई हल नहीं निकला। इससे दोनों उद्योगों के बीच विवाद और गहराता नजर आ रहा है। दरअसल, करीब 750 करोड़ रुपये के कारोबार वाले संगीत उद्योगों की मांग है कि […]
नई फिल्म अब तुरंत टीवी पर!
अब नई फिल्मों को रिलीज के बाद जल्द से जल्द घर बैठे टेलीविजन पर देखना भी मुमकिन होगा। दरअसल डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) खिलाड़ी अब कमाई के नए स्रोत तलाश रहे हैं। जिस तरह दर्शकों को सिनेमा हॉल के हर बार किसी फिल्म को देखने के लिए पैसे चुकाने पड़ते हैं, कुछ इसी तरह अब […]
आईटी संस्थानों की भ्रूण हत्या…दोषी मंदी
वैश्विक आर्थिक मंदी ने सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों के विकास-विस्तार की योजना पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। दरअसल, मंदी की वजह से मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से 20 भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) बनाने की परियोजना पर भी सवालिया निशान लगने शुरू हो गए हैं। हालांकि आईआईआईटी की स्वायत्ता को लेकर […]
कुछ मंदी ने मारा तो कुछ चीन ने
मंदी की मार से सबसे ज्यादा भारतीय निर्यात उद्योग की अहम कड़ी रेडीमेड गारमेंट (सिले-सिलाए कपड़े) कारोबारियों पर पड़ी है। मांग में आई कमी से गारमेंट का काम करने वाले छोटे कारोबारियों का तकरीबन 90 फीसदी काम ठप हो गया है। हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि विदेशी मांग पर आधारित […]
एचसीएल ने कर ही लिया एक्सॉन पर कब्जा
देश की पांचवी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सॉफ्टवेयर और सर्विस निर्यातक कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजिज (टेक) ने ब्रिटेन की सैप सलाहकार कंपनी एक्सॉन ग्रुप के अधिग्रहण की 44 करोड़ पाउंड की नकद पेशकश को आज पूरा कर लिया। फिलहाल एचसीएल एक्सॉन एंटरप्राइज एप्लीकेशन सर्विसेज (ईएएस) का कारोबार करती है। एचसीएल के कुल राजस्व का 11 […]
अमेरिकी ऑटो संकट का आईटी कंपनियों पर असर नहीं : टीसीएस
अमेरिकी सरकार ऑटो उद्योग को राहत पैकेज के लिए मंजूरी देपाने में नकामयाब रही है, लेकिन इसके चलते देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को खास चिंता नहीं है। बावजूद इसके कि डेट्रॉयट की तीन बड़ी ऑटो कंपनियों में से एक क्रिसलर टीसीएस की ग्राहक […]
एस्त्राजेनेका ने दिया इन्फोसिस को ठेका
इन्फोसिस टेक्नोलॉजिज को एस्त्राजेनेका से करोड़ों डॉलर का ठेका मिला है। इन्फोसिस ने बताया कि लंदन में मुख्य कार्यालय वाली एस्तराजेनेका ने कंपनी को वैश्विक खरीद के लिए ठेका दिया है। एस्त्राजेनेका दुनिया की प्रमुख फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल है, जिसकी बिक्री 2,955 करोड़ डॉलर है।इस करार के तहत इन्फोसिस एस्त्राजेनेका को विनिर्माण, आपूर्ति शृंखला, […]
डिशमैन करेगी तेल फर्मों का इलाज
डिशमैन अरेबिया खाड़ी देशों की तेल कंपनियों को संक्रमण रोधी (डिसइंफैक्टेंट्स) की आपूर्ति शुरू करने की योजना बना रही है। इसके लिए कंपनी वहां कि तेल कंपनियों के साथ संयुक्त उपक्रम बनाने की तैयारी कर रही है। सऊदी अरब में तेल कंपनियों की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले डिसइंफैक्टेंट्स का बाजार सालाना 2,500-3,500 करोड़ […]
टोयोटा की सवारी पर मंदी पड़ गई ‘भारी’
विश्व की सबसे बड़ी कार कंपनी टोयोटा ने भारत में उत्पादन कम करने की घोषणा की है। लेकिन कंपनी भारत में 3,200 करोड़ रुपये का निवेश जारी रखेगी। उत्पादन कम करने की घोषणा के बाद कंपनी की निवेश परियोजनाएं भी रद्द होने की आशंका जताई जा रही थी। देश में टोयोटा ने किर्लोस्कर समूह के […]
