कमजोरी के साथ खुला सेंसेक्स
अमरीकी और एशियाई बाजारों के सूचकांकों में आई गिरावट का असर बीएसई सूचकांक सेंसेक्स पर भी दिखा। मसलन सेंसेक्स 275 अंकों की कमजोरी के साथ 9371 के स्तर पर खुला। सेंसेक्स के शुरुआती कारोबार में सूचकांक 329 अंक लुढ़क कर 9316 के स्तर पर पहुंच गया।
लाल निशाने पर पहुंचे एशियाई बाजार; निक्केई 110 अंक लुढ़का
अमरीकी बाजारों की कमजोरी का असर एशियाई बाजारों पर भी दिखा और सभी सूचकांक लाल निशान पर पहुंच गये। हैंग सेंग 511 अंकों की गिरावट के साथ 15103 के स्तर पर पहुंच गया। निक्केई 110 अंकों की कमजोरी के साथ 8610 के स्तर पर पहुंच गया। ताईवान का संवेदी सूचकांक 14 अंक लुढ़क कर 4641 […]
वॉल स्ट्रीट गिरावट के साथ बंद; भारतीय कंपनियों के शेयरों में मिलाजुला असर
ऑटो सेक्टर को बेलआऊट पैकेज नहीं मिलने की घोषणा का असर अमरीकी बाजारों पर साफ दिखा और वॉल स्ट्रीट गिरावट के साथ बंद हुए। डाऊ जोंस 196 अंकों की कमजोरी के साथ 8565 के स्तर पर बंद हुआ। साथ ही नैसडैक 58 अंकों की गिरावट के साथ 1508 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि भारतीय […]
अंबानी बंधु की जंग में तीसरा नहीं
सरकार ने अप्रत्याशित कदम उठाते हुए बंबई उच्च न्यायालय से दायर अपना वह हलफनामा वापस ले लिया, जिसमें उसने कहा था कि रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) कीमत फॉर्मूले पर उसकी मंजूरी लिए बिना कृष्णा-गोदावरी (केजी) बेसिन की गैस किसी को नहीं बेच सकती। हालांकि कुछ समय पहले सरकार ने ही कोर्ट से अपील की थी कि […]
…और जारी है इलाज की कवायद भी
एनएचबी और एक्जिम बैंक के लिए 9,000 करोड़ रुपये तक की ऋण सीमा की रिजर्व बैंक ने घोषणा की है। नेशनल हाउसिंग बैंक और एक्जिम बैंक के लिए ऋण सीमा को बढ़ाकर 9,000 करोड़ रुपये किया गया है। जिसके तहत मौजूदा रेपो दर पर 4,000 करोड़ रुपये की एनएचबी को, जबकि 5,000 करोड़ रुपये एक्जिम […]
गहराता जा रहा मंदी का मर्ज…
सरकारी तेल विपणन कंपनियों को 2008-09 की पहली छमाही के दौरान 14, 431 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री मुरली देवड़ा ने लोकसभा को बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों आईओसी, एचपीसीएल, और ने सूचना दी है कि 2008-09 की पहली छमाही के दौरान 14, 431 करोड़ रुपये […]
मोबाइल बाजार में शुरू हुआ नया दौर
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) द्वारा मोबाइल सेवा ‘जादू’ की शुरुआत के साथ ही भारत 3जी मोबाइल सेवा के युग में प्रवेश कर गया है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज दिल्ली में इस सेवा का शुभारंभ किया है। फिलहाल इस मोबाइल सेवा को दिल्ली में चुनिंदा एमटीएनएल उपभोक्ताओं को ही […]
जितना काम, उतना दाम
किंगफिशर एयरलाइंस की ओर से पायलटों के वेतन में 15 से 20 फीसदी की कटौती की योजना बनाई जा रही है। इसके तहत पायलटों को उसी अनुपात में वेतन दिया जाएगा, जितने घंटे वे उड़ान भरेंगे। इस कदम में कंपनी के 450 पायलटों में से करीब 60 फीसदी पायलट प्रभावित होंगे। पहले कंपनी ग्रॉस वेतन […]
विमानन कर्मियों के वेतन पर कैंची
निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज के 13,000 कर्मचारियों में से केवल 50 फीसदी कर्मचारियों ने ही कंपनी की ओर से नंवबर में शुरू की गई स्वैच्छिक वेतन कटौती प्रस्ताव को स्वीकार किया है। इन कर्मचारियों में पायलटों को शामिल नहीं किया गया है। इस प्रस्ताव को स्वीकार करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर थी। जेट […]
महंगाई दर का मीटर डाउन
खाद्य उत्पादों की कीमतों में हुई गिरावट के चलते महंगाई दर लगातार पांचवें सप्ताह घटकर 20 नवंबर को समाप्त हफ्ते में 8 फीसदी पर आ गई। इससे पहले हफ्ते में महंगाई दर 8.40 फीसदी पर थी। एक साल पहले समान अवधि में महंगाई दर 3.89 फीसदी पर थी। जानकारों का कहना है कि अगले सप्ताह […]
