रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा 763 करोड़ रुपये के शेयरों की पुर्नखरीद
अनिल धीरुभाई अंबानी समूह (एडीएजी) के स्वामित्व वाली रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने पुर्नखरीद के जरिये 763.92 करोड़ रुपये के 82,60,000 शेयरों की खरीददारी की है। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा इन शेयरों की पुर्नखरीद बीएसई और एनएसई में बायबैक ऑफर के तहत 5 दिसंबर तक की अवधि तक की गयी है। कंपनी द्वारा राष्ट्रीय शेयर सूचकांक (एनएसई) को […]
9541 के स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स; ग्रासिम 10 फीसदी चढ़ा
सेंसेक्स में बढ़त का सिलसिला जारी है और 1 बजकर 30 मिनट पर सेंसेक्स 379 अंकों की तेजी के साथ 9541 के स्तर पर पहुंच गया। गौरतलब है कि सेंसेक्स आज 153 अंकों की तेजी के साथ 9316 के स्तर पर खुला, जिसके बाद सुबह के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 83 अंकों की संकीर्ण दायरे […]
आर्शिया इंटरनेशनल लिमिटेड को मिली एफटीडब्ल्यूजेड की मंजूरी
आर्शिया इंटरनेशनल लिमिटेड को विशेष आर्थिक क्षेत्र बोर्ड और केंद्र सरकार से महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के पनवेल के नजदीक साई गांव में मुक्त व्यापार और वेयरहाउसिंग क्षेत्र (एफटीडब्ल्यूजेड) बनाने की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में यह बात कही।
बजाज ऑटो ने भी घटाए दाम
बजाज ऑटो ने दुपहिया और तिपहिया वाहनों की कीमतों में 2100 से 4400 रुपये तक की कमी की है। उत्पाद शुल्क में की गई कटौती के बाद यह कदम उठाया गया है। कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह कटौती तुरंत प्रभावी मानी जाएगी।
अंबाला-चंडीगढ़ राजमार्ग परियोजना आज से शुरू
जीएमआर समूह की 35 किलोमीटर लंबी अंबाला-चंडीगढ़ राजमार्ग परियोजना आज से शुरू हो रही है। इस परियोजना में 500 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस परियोजना को अंतिम रुप देने में ढ़ाई साल का वक्त लगेगा। जीएमआर को यह परियोजना नवंबर 2005 में आंतरिक प्रतिस्पर्द्धी बोली के जरिये प्राप्त हुई थी।
हीरो होंडा की दोपहिया वाहनों के दाम घटे
देश की दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरी होंडा ने अपने विभिन्न मॉडलों की कीमतों में 2,000 रुपये तक की कटौती की है। कंपनी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि कीमतों में कटौती 1,000 से 2,000 रुपये तक होगी।
नवंबर माह में घटी कार और बाइक की बिक्री
आर्थिक मंदी का असर घरेलू कारों की बिक्री पर भी साफ दिखाई पड़ रहा है। नवंबर महीने में घरेलू कारों की बिक्री में 19.38 फीसदी की गिरावट आई है। इस महीने में कुल 83051 इकाई घरेलू कारों की बिक्री हुई, जो पिछले साल की समान अवधि में 1,03,031 इकाई के मुकाबले काफी कम है। सोसाइटी […]
सेंसेक्स में बढ़त का सिलसिला जारी; डीएलएफ 10 फीसदी चढ़ा
153 अंकों की तेजी के साथ 9316 के स्तर पर खुलने के बाद से सेंसेक्स में तेजी का रुख लगातार बरकरार है। गौरतलब है कि सुबह के कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊपर में 9363 के स्तर पर पहुंचा और नीचे में 9280 के स्तर पर पहुंचा। 12 बजकर 30 मिनट पर सेंसेक्स 254 अंकों की […]
एनसीडीईएक्स ने खत्म किया सोना और चांदी पर अतिरिक्त मार्जिन
नेशनल कमोडिटी एवं डेरिवेटिव्स एक्सचेंज ने एक परिपत्र जारी कर बताया है कि मार्च और इसके बाद खत्म होनेवाले सोना और चांदी वायदा कारोबार पर से प्री-एक्सपायरी पर लागू होनेवाले 5 फीसदी अतिरिक्त मार्जिन को हटा दिया गया है। एक्सचेंज द्वारा अतिरिक्त मार्जिन को मार्च 2006 में लागू किया गया था। उल्लेखनीय है कि अंतिम […]
नियंत्रित दायरे में सेंसेक्स; ऑटो सूचकांक में कमजोरी
सेंसेक्स आज 153 अंकों की सकारात्मक तेजी के साथ 9316 के स्तर पर खुला। सेंसेक्स अब तक के कारोबार के दौरान 9363 अंकों के उच्चतम स्तर पर पहुंचा, जबकि 83 अंक की कमजोरी के साथ 9280 अंकों के निम्नतम स्तर पर भी आया। 11 बजकर 25 मिनट पर सेंसेक्स 156 अंकों की तेजी के साथ […]
