प्रवासी जमा पर बैंक ऑफ राजस्थान ने कम की ब्याज दर
बैंक ऑफ राजस्थान ने प्रवासी विदेशी मुद्रा जमा पर ब्याज दर में 1.89 फीसदी की कमी की है। यह कमी अमेरिकी डॉलर, ब्रिटिश पाउंड आदि जमा पर लागू होंगे। रुपये में जमा राशि पर ब्याज दर में 0.75 फीसदी की कमी की गई है। नई ब्याज दरें 1 दिसंबर से प्रभावी मानी जाएगी।
अशोक चव्हाण होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री
महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री अशोक चव्हाण राज्य के नए मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लेंगे। केंद्रीय विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने दिल्ली में अशोक चव्हाण के नाम की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। प्रणव मुखर्जी ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए अशोक चव्हाण के नाम पर अपनी […]
बॉश करेगी नासिक इकाई बंद
जर्मनी की कंपनी बॉश लिमिटेड ने कहा है कि वह अपनी नासिक इकाई 6 दिसंबर को बंद करेगी। बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा है कि उत्पादों की मांग और गैर अनिवार्य इंवेन्टरी बिल्डअप को हटाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। दस दिन में यह दूसरी घटना […]
फिर 9000 के नीचे आया सेंसेक्स
सेंसेक्स आज 25 अंकों की गिरावट के साथ 9205 के स्तर पर खुला। शुरुआती कमजोरी के बाद सेंसेक्स में उछाल देखा गया जिसके बाद सूचकांक दिन के उच्चतम स्तर 9341 अंकों पर पहुंच गया, हालांकि तेजी का यह रुख अधिक समय तक नहीं रह पाया और सूचकांक लाल निशान पर पहुंच गया। दोपहर के सत्र […]
जीएम इंडिया जनवरी से बढ़ाएगी कारों के दाम
अमरीका की दिग्गज कार कंपनी जनरल मोटर्स कॉर्पोरेशन की भारतीय इकाई जनरल मोटर्स इंडिया ने अगले साल जनवरी में कारों के दाम बढ़ाने की योजना बनाई है। इसके साथ ही कंपनी कई मॉडलों पर दी जा रही छूट भी वापस ले लेगी। जीएम इंडिया के निदेशक और उपाध्यक्ष (कारोबारी मामले) पी बालेन्द्रन ने बताया कि […]
स्टेट बैंक ऑफ मैसूर विभाजित करेगा शेयर
स्टेट बैंक आफ मैसूर सौ रुपये अंकित मूल्य के शेयर को 10-10 रुपये मूल्य के 10 शेयरों में विभाजित करेगा। बंबई स्टाक एक्सचेंज को दी जानकारी में बैंक ने बताया कि उसके निदेशक बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
सेंसेक्स 9000 के नीचे पहुंचा
सेंसेक्स दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया है और सूचकांक 9000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे पहुंच गया है। बहरहाल सेंसेक्स 281 अंकों की गिरावट के साथ 8949 अंकों पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में गिरावट का रुख जारी
सेंसेक्स के लाल निशान पर पहुंचने के बाद से गिरावट का रुख जारी है और 2 बजकर 40 मिनट पर सूचकांक 280 अंकों की कमजोरी के साथ 8950 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स आज 25 अंकों की गिरावट के साथ 9205 के स्तर पर खुला, जिसके बाद सूचकांक लाल निशान पर पहुंच गया और […]
एमएमटीसी-इंडियाबुल्स कॉमेक्स में हिस्सेदारी लेगा एचडीएफसी
एमएमटीसी-इंडियाबुल्स प्रवर्तित कमोडिटी एक्सचेंज (कॉमेक्स) में 10 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए एचडीएफसी ने रिजर्व बैंक को एक आवेदन दिया है। एमएमटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजीव बत्रा ने बताया कि एचडीएफसी बैंक ने हमारे एक्सचेंज में 10 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए रिजर्व बैंक के पास आवेदन किया है। मालूम हो कि देश […]
कम हो सकती है पेट्रोल, डीजल और कुकिंग गैस की कीमतें!
पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और कुकिंग गैस की कीमतों में संभवत: शनिवार को कटौती की घोषणा की जा सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पेट्रोल की कीमतें 5 रुपये प्रति लीटर कम हो सकती है। इसके साथ डीजल 2 रुपये प्रति लीटर और कुकिंग गैस में 20 रुपये प्रति […]
