फिर शुरू होगा चार प्रतिबंधित जिंसों में वायदा कारोबार
आलू, रबर, चना और सोया तेल में वायदा कारोबार इसी सप्ताह फिर शुरू हो जाएगा। इन चार उत्पादों के वायदा कारोबार पर छह माह का प्रतिबंध कल समाप्त हो गया। आयोग के अध्यक्ष बी. सी. खटुआ ने बताया कि चार उत्पादों पर प्रतिबंध 30 नवंबर को समाप्त हो गया। इन जिंसों में कारोबार इसी सप्ताह […]
250 अंक लुढ़का सेंसेक्स; ऑटो, रियालिटी सूचकांकों में गिरावट
सेंसेक्स में आयी गिरावट की लहर के बाद लुढ़कने का सिलसिला जारी है, 3 बजकर 10 मिनट पर सेंसेक्स 248 अंकों की गिरावट के साथ 8845 के स्तर पर पहुंच गया। सभी सूचकांक लाल निशाने पर पहुंच गये। ऑटो और रियालिटी सूचकांकों में 4 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी, जो क्रमशः 2227 […]
राजनीतिक उठापटक का सेंसेक्स पर असर; 150 अंक लुढ़का
सेंसेक्स में सुबह से जारी तेजी का सिलसिसा थम गया और बीएसई सूचकांक लाल निशाने पर पहुंच गया। दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर सेंसेक्स में 142 अंकों की गिरावट आयी और सूचकांक 8950 के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान मारुति 8 फीसदी की गिरावट के साथ 492 रुपये पर पहुंच गया। विप्रो और […]
एस्सार स्टील का कोब स्टील से गठजोड़
रुइया समूह की एस्सार स्टील ने सोमवार को कहा कि अपने ऑटोमोबाइल खंड में हाई एंड उत्पाद को मजबूत करने के लिए उसने जापान की कोब स्टील के साथ तकनीकी गठजोड़ किया है। जापान की कंपनी के साथ समझौते की घोषणा करते हुए एस्सार स्टील ने कहा कि कोब स्टील से वह परिचालन प्रौद्योगिकी का […]
अक्तूबर में निर्यात 12 फीसदी घटा
वैश्विक मंदी का प्रभाव भारत के निर्यात पर पड़ा है और चालू वित्त वर्ष के अक्टूबर महीने में यह 12.1 फीसदी घटकर 12.82 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। निर्यात आंकड़ों में आई गिरावट से निर्यातोन्मुख विनिर्माण इकाइयों में बेरोजगारी की आशंका जताई जा रही है। समीक्षाधीन महीने में निर्यात घटकर 12. 82 अरब अमेरिकी […]
विलासराव ने की इस्तीफे की पेशकश
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने इस्तीफे की पेशकश की है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री आर आर पाटिल ने भी इस्तीफा दे दिया है। मुंबई में आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने पहले ही इस्तीफा दे दिया है।
सेंसेक्स में बढ़त का सिलसिला जारी
सेंसेक्स के कारोबार में सुबह से जारी तेजी का रुख जारी है, दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक बीएसई सूचकांक 86 अंकों की बढ़त के साथ 9179 के स्तर पर पहुंच गया। स्टरलाइट 7.7 फीसदी की मजबूती के साथ 255 रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस कम्युनिकेशंस और जयप्रकाश एसोसिएट्स 6 फीसदी की तेजी के साथ […]
चिदंबरम बोले मनमोहन सबसे बेहतर
देश के नये गृह मंत्री पलानिअप्पन चिदंबरम ने वित्त मंत्रालय को अपने पास खुद रखने के प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के फैसले का बचाव किया है। चिदंबरम का कहना है, ‘इस मुश्किल वक्त में देश की अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए उनसे बेहतर कोई और नहीं हो सकता।’ नॉर्थ ब्लॉक में ही बने गृह मंत्रालय […]
9270 अंकों पर पहुंचा सेंसेक्स
दोपहर 1 बजे तक बीएसई सूचकांक सेंसेक्स 177 अंकों की उछाल के साथ 9270 के स्तर पर पहुंच गया। गौरतलब है कि सूचकांक 175 अंकों की उछाल के आस-पास कारोबार कर रहा है, इस दौरान सेंसेक्स 9327 अंकों के उच्चतम स्तर पर पहुंचा, जबकि निम्नतम स्तर में 9152 अंकों पर पहुंचा। रियालिटी, मेटल और ऊर्जा […]
सरकार पर फिर बरसी भाजपा
मुख्य विपक्षी दल भाजपा लगातार यूपीए सरकार पर हमले करने में लगी है। पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने आज कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री और महाराष्ट्र के गृह मंत्री का इस्तीफा महज असल मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए किया गया है। प्रसाद ने आरोप लगाया कि सरकार आतंकवाद से निपटने में पूरी तरह से नाकामयाब […]
