‘जुलाई जितने ऊंचे स्तर तक नहीं पहुंच पाएंगे इस्पात के दाम’
सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) को उम्मीद है कि कंपनी मौजूदा आर्थिक संकट के कारण हो रहे घाटे से जल्द ही उबर जाएगी। इशिता आयान दत्त ने बातचीत के दौरान सेल के चेयरमैन एस के रुंगटा से वित्तीय संकट से निपटने के लिए कंपनी की रणनीति के बारे […]
गोडफ्रे 200 करोड़ रुपये के निवेश से लगाएगी नया संयंत्र
सिगरेट कारोबार से जुड़ी कंपनी गोडफ्रे फिलिप्स महाराष्ट्र के ठाणे में 200 करोड़ रुपये निवेश कर सिगरेट बनाने का एक संयंत्र लगाने की योजना बना रही है। हर महीने लगभग 90 करोड़ सिगरेट उत्पादन क्षमता वाले कंपनी के इस संयंत्र में दिसंबर 2009 से काम शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल कंपनी के मुंबई और […]
भारतीय रेलव कॉक्स ऐंड किंग्स उतारेंगे देश भर में चलने वाली लक्जरी टे्रन
चार दिन पहले आर्थिक राजधानी मुंबई पर हुए आतंकी हमले से देश में पर्यटन के भविष्य पर भले ही सवालिया निशान लगा दिया हो। लेकिन इससे रेलमंत्री लालू प्रसाद की लक्जरी ट्रेन परियोजना पर कोई असर नहीं पड़ा है। भारतीय रेलवे खान-पान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने कॉक्स ऐंड किंग्स मिलकर सबसे बड़ी लक्जरी टे्रन […]
ट्रैवल उद्योग पर मार, मगर दूरसंचार उद्योग में आई बहार
किसी का नुकसान किसी और का फायदा होता है। मंदी से जूझ रहे ट्रैवल उद्योग के लिए यह बात बिल्कुल सही साबित हो रही है। ट्रैवल उद्योग को होने वाले नुकसान कम्युनिकेशन उद्योग के लिए फायदा साबित हो रहा है। इन हालात में जहां कंपनियां अपने कर्मचारियों की यात्राओं पर बड़े स्तर पर कटौती कर […]
पाम तेल में नरमी से साबुन निर्माताओं का दर्द छूमंतर
मंदी आने से कोई कारोबारी खुश भी हो सकता है, ऐसा सोच पाना भी काफी मुश्किल है। लेकिन सच तो यही है कि हाथों से साबुन बनाने वालों के बीच इस समय ‘फीलगुड’ की स्थिति है। दरअसल, पाम तेल का भाव बीते दो-तीन महीने में दो तिहाई तक नरम हो गया है, जिसके चलते साबुन […]
बर्ड फ्लू के ताजा मामले प्रभावित करेंगे देश के पोल्ट्री निर्यात को
असम के कामरूप जिले में कुछ दिन पहले बर्ड फ्लू के नए मामले सामने आने के बाद पोल्ट्री उत्पादों के निर्यात पर असर पड़ने की आशंका है। हालांकि जानकारों की मानें तो इन उत्पादों की घरेलू मांग इस घटना से शायद ही प्रभावित हो। असम सरकार ने भी पुष्टि की है कि बर्ड फ्लू फैलाने […]
रिटेल स्टोरों में सब्जियों के भाव हो रहे कम
मांग बढ़ाने के मकसद से देश की प्रमुख खुदरा कंपनियां सब्जियों की कीमतों में कमी का इरादा बना रही हैं। यदि ऐसा हुआ तो लंबे इंतजार के बाद लोगों को सस्ती सब्जियां खाने को मिलेंगी। खबर है कि प्रमुख रिटेल स्टोर बिग एपल शुक्रवार से तीन दिनों तक सस्ती दरों पर सब्जियां बेचेगी। दूसरी ओर […]
आतंकी हमलों की चोट सर्राफा बाजार पर भी
आतंकी हमलों का निशाना बने मुंबई के जौहरियों को इस घटना की वजह से करीब 1,200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बंबई सर्राफा एसोसिएशन (बीबीए) के अध्यक्ष सुरेश हुंडिया के मुताबिक, आंतकी हमलों के चलते कारोबार बंद रहने से जौहरियों को 1,200 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।उनके मुताबिक, सोने का रोजाना […]
मूल धातुओं का लुढ़कना नहीं थमेगा अभी!
विकसित और विकासशील देशों से मांग में हो रही कमी के मद्देनजर धातुओं की कीमतों में इस हफ्ते कमी की संभावना है। दुनिया भर में आर्थिक हालात विशेषकर आवासीय सेक्टर के खराब होने से औद्योगिक धातुओं की मांग कम होने से कीमतों के घटने का अंदाजा लगाया जा रहा है। अमेरिका में नौकरियों में 2001 […]
निर्यातकों को चाहिए फौरी मदद
वाणिज्य मंत्री कमलनाथ का मानना है कि वैश्विक वित्तीय बाजारों में आई मंदी की वजह से विकसित देशों में मांग घटेगी और इससे भारतीय निर्यात पर चोट पहुंचेगी। साथ ही उन्हें यह भी लगता है कि मौजूदा वित्त वर्ष में 200 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य को पाना भी मुमकिन नहीं होगा। निर्यात विकास को […]
