पुलिस ने प्रसारण रोक का अपना आदेश लिया वापस
केबल उद्योग के सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने केबल ऑपरेटरों पर लगे प्रतिबंध को वापस ले लिया है। मालूम हो कि मुंबई पुलिस ने केबल टीवी ऑपरेटर द्वारा आतंकवादी विरोधी कार्रवाई के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बावजूद केबल चैनल कोलाबा और नरीमन प्वाइंट पर चल रहे इस गतिविधियों का प्रसारण कर रहे […]
बाजार के हिसाब से तय हो 2जी लाइसेंस फीस
एक तरफ स्पेक्ट्रम आवंटन को लेकर नई कंपनियों से विवाद चल हीं रहा है, तो दूसरी ओर ट्राई ने कहा कि लाइसेंस की कीमत का निर्धारण बाजार की ताकत के हिसाब से किया जाना चाहिए। ट्राई के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने कहा कि लाइसेंस जारी करने के लिए बाजार कीमतों पर आधारित एक प्रणाली विकसित […]
एमवे : कारोबार में 25 प्रतिशत का इजाफा
कॉस्मेटिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी एमवे इंडिया का मौजूदा कैलेंडर वर्ष में कुल कारोबार 1,000 करोड़ रुपये से भी अधिक हो जाएगा। अमेरिकी की लगभग 36,000 करोड़ रुपये की कंपनी एमवे कॉर्पोरेशन की पूर्ण स्वामित्व वाली भारतीय इकाई एमवे इंडिया के उपाध्यक्ष (दक्षिण) अंशु बुध्दिराजा का कहना है कि इस साल कंपनी के कारोबार में […]
मंदी की आशंका के बीच आर्थिक विकास दर घटकर 7.6 फीसदी
आर्थिक मंदी की आशंका के बीच सितंबर माह में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में देश की आर्थिक विकास दर घटकर 7.6 फीसदी पर आ गई। जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में विकास दर 9.3 फीसदी थी। वहीं जून को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह दर 7.9 फीसदी […]
आयातक मिश्र धातु के आयात पर प्रतिबंध के खिलाफ
स्टेनलेस स्टील के आयातकों ने सरकार से आग्रह किया है कि वे आयाति मिश्रधातुओं पर प्रतिबंध न लगाएं। उनका कहना है कि इस कदम से उपभोक्ता क्षेत्र पर असर पड़ेगा। इस बाबत वाणिज्य मंत्री कमलनाथ को एक पत्र लिखा गया है, जिसमें यह कहा गया है कि स्टेनलेस स्टील को मुक्त उत्पाद श्रेणी में बने […]
आतंकी हमले से नहीं घबराया सेंसेक्स; 66 अंक मजबूत
मुंबई में दहशतगर्दों के हमले के बाद सतर्कता के लिए सभी बाजारों को बंद रखने के बाद सेंसेक्स आज 138 अंकों की गिरावट के साथ 8889 के स्तर पर खुला। लेकिन थोड़ी ही देर बाद शहर में जारी आतंकी गतिविधियों को दरकिनार करते हुए सेंसेक्स वापसी करते हुए हरे निशान पर आ गया। सेंसेक्स में […]
मुंबई पर आतंकी हमला : आईएसआई प्रमुख आएंगे भारत
मुंबई में हुए आतंकी हमले की जांच में सहयोग करने आईएसआई प्रमुख अहमदा पाशा भारत आऐंगे। वैसे विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने इस हमले में पाकिस्तानी तत्वों के हाथ होने की आशंका जता चुके हैं। इधर ताज होटल में लगातार फायरिंग जारी है।
इस्पात उद्योग में आगे भी जारी रहेगी कठिनाइयां
अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संकट की मार वैसे तो अभी भी घरेलू इस्पात उद्योग पर पड़ ही रही है, लेकिन उम्मीद की जा रही कठिनाइयों का यह दौर आगे भी जारी रहेगा। देश की सबसे बड़ी इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) के अध्यक्ष एस. के. रुंगटा ने कहा कि अन्य उद्योगों की तरह इस्पात उद्योग […]
मुंबई आतंकी हमला : पाकिस्तानी तत्वों का हाथ होने की आशंका
मुंबई के आतंकी हमले में पाकिस्तानी तत्वों के हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से बातचीत करेंगे। इधर ओबेरॉय होटल में सेना की कार्रवाई पूरी हो गई है।
मुंबई पर आतंकी हमला : होटल ओबेरॉय सेना के कब्जे में
लगातार दो दिनों तक लोहा लेने के बाद एनएसजी ने ओबेरॉय होटल को आतंकियों के कब्जे से मुक्त करा दिया है। गौरतलब है कि एनएसजी ने ओबेरॉय होटल में मौजूद दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इसके अलावा होटल परिसर से 6 शवों को भी निकाला गया है। एनएसजी के महानिदेशक जे. के. दत्त ने […]
