मुंबई पर आतंकी हमला : बॉलीवुड पर भी असर
हमले के बाद राज्य सरकार ने मुंबई के सभी सिनेमाघरों के प्रबंधकों से कहा है कि गुरुवार को किसी भी हॉल में फिल्म का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न फिल्म एसोसिएशन ने घोषणा की है कि अगले दो दिनों तक फिल्म इंडस्ट्रीज में कोई काम नहीं होगा।
मुंबई पर आतंकी हमला : देशभर में कड़ी सुरक्षा
मुंबई में आंतकवादी हमलों के बाद देशभर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई। राजधानी दिल्ली, गोवा, गुजरात, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। देशभर में बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों, सिनेमाघरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। होटल अधिकारियों से भी कहा […]
मुंबई पर आतंकी हमला : किसे बनाया आतंकियों ने निशाना, जिम्मेदार कौन?
लियोपॉल्ड रेस्टोरेंट, ताज होटल, ओबेरॉय होटल, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल, मेट्रो ऐडलैब्स, नरीमन हाउस, विले पार्ले, मझगांव, जीटी अस्पताल और कामा अस्पताल। जिम्मेदार कौन? : मुंबई में हुए हमले के पीछे किसका हाथ है, इसके बारे में फिलहाल पता नहीं लगा है। हालांकि इस हमले की जिम्मेदारी डेक्कन मुजाहिद्दीन ने ली है। लेकिन इस संगठन का […]
मुंबई पर आतंकी हमला : आतंकी हमले से थमी मुंबई की रफ्तार
कभी न सोने वाली आर्थिक राजधानी मुंबई की रफ्तार दस जगहों पर हुए आतंकी हमलों से मानो थम सी गई। महानगर की सड़कें वीरान नजर आने लगीं। मुंबई की जीवनरेखा कही जाने वाली उपनगरीय ट्रेनें चलीं तो सही लेकिन रोज की तरह उनमें भीड़ नजर नहीं आई। अब तक के सबसे भीषण आतंकी हमले से […]
मुंबई पर आतंकी हमला : रतन टाटा ने की आतंकी हमलों की कड़ी निंदा
टाटा संस और इंडियन होटल्स कंपनी के चेयरमैन रतन एन. टाटा ने मुंबई में आतंकियों द्वारा की गये हमले की कड़ी निंदा की है। उल्लेखनीय है कि आतंकी हमले के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए ताज होटल के मालिकाना हक भी रतन टाटा के पास हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा, " कल रात बेकसूर […]
पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह नहीं रहे
पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। यह जानकारी उनके करीबी सहयोगी वसीम अहमद ने दी।
डाबर ने की फेम केयर में हिस्सेदारी की पेशकश
डाबर इंडिया ने फेम केयर फार्मा में अतिरिक्त 20 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की पेशकश की है। कंपनी ने कहा कि शेयरधारकों से शेयर खरीदने के लिए पेशकश 15 जनवरी, 2009 को खुलेगी और 3 फरवरी, 2009 को बंद होगी। फेम केयर फार्मा के मौजूदा शेयरधारकों से 7,05,880 शेयर 800 रुपये प्रति शेयर के भाव पर […]
मुंबई पर आतंकी हमला : फिल्मों व टीवी की शूटिंग थमी
मुंबई पर हुए आतंकी हमले का असर फिल्म व टेलीविजन इंडस्ट्री पर भी देखा जा रहा है। मसलन कई तयशुदा शूटिंग को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। महानायक अमिताभ बच्चन की निर्माणाधीन फिल्म ‘ तीन पत्ती ‘ की शूटिंग 24 नवंबर तक मुंबई सीएसटी स्टेशन के समीप वाले इलाके बैलार्ड इस्टेट, कैपिटल सिनेमा, […]
व्यापारिक संगठनों ने की मुंबई आतंकी हमले की निंदा
देश के प्रमुख व्यापारिक संगठनों ने मुंबई में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। फिक्की के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि देश में कड़े आतंकवाद विरोधी कानून की दरकार है। एसोचैम के अध्यक्ष सान जिंदल ने कहा कि किसी भी सभ्य समाज में इस तरह की घृणात्मक घटना के लिए कोई जगह […]
भारती टेलीटेक को मिला बीएसएनएल से कांट्रैक्ट
दूरसंचार और इससे जुड़ी उत्पाद बनाने वाली कंपनी भारती टेलीटेक ने भारत संचार निगम लिमिटेड से फिक्स्ड लाइन फोन बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कांट्रैक्ट प्राप्त किया है। 35 करोड़ रुपये के इस कांट्रेक्ट के तहत भारती टेलीटेक फिक्स्ड लाइन बनाएगी और पांच महीने से अधिक अवधि में बीएसएनएल के 9 लाख कॉलर लाइन आइडेंटिफिकेशन […]
