भय के बीच हुई विदाई
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के आखिरी दिन मुंबई हादसे का असर साफ दिखाई दिया। एक ओर जहां दर्शकों की संख्या पिछले दिनों से कम रही, वहीं सुरक्षा व्यवस्था में काफी एहतियात बरती गई। भारतीय व्यापार संवर्द्धन संगठन (आईटीपीओ) के कार्यकारी निदेशक राजीव यादव ने बताया, ‘इस बार 7,500 स्टॉल लगाए गए । मेले में 38 देशों […]
मुंबई पर आतंकी हमला : आईसीएल ने रद्द् की श्रृंखला
मुंबई में दहशतगर्दों द्वारा किए गये आतंकी हमले के कारण जी समुह द्वारा संचालित इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) की विश्व सीरीज को रद्द करने का फैसला किया है। इस दौरान सीरीज का आखिरी लीग मैच खेले जा रहे थे। आईसीएल के कार्यकारी बोर्ड सदस्य किरण मोरे ने बताया कि हमने आईसीएल विश्व श्रृंखला के उर्वरित […]
मुंबई पर आतंकी हमला : हवाई सेवाओं पर नहीं हुआ असर
आतंकी हमलों के चलते दहशत के साये में रही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हवाई सेवाओं पर खासा असर नहीं पड़ा, हालांकि इस दौरान तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द करने का फैसला करना पड़ा। हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि जेट एयरवेज की मुंबई में आने-जाने वाली घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर कोई […]
सतर्कता के चलते एक्सचेंजों में रही बंदी, कल खुलेगा बाजार
मुंबई में हुए आतंकी हमलों के कारण वायदा बाजार से जुड़े प्रमुख एक्सचेंजों मसलन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स), नैशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) और नैशनल मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एनएमसीई) में गुरुवार को कोई कारोबार नहीं हुआ। सतर्कता बरतने के सरकारी फरमान के चलते ये तीनों एक्सचेंज बंद रहे। जिंस विश्लेषकों के मुताबिक, बंदी के […]
चीन से आयातित लहसुन को जलाने के निर्देश
देश में चीन से आयातित लहसुन को लोगों और खेती के लिए खतरनाक बताते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को इसकी खेप नष्ट करने का आदेश दिया है। न्यायालय ने साफ कहा कि यदि इस लहसुन को नष्ट न किया गया तो लोगों और खेती को काफी नुकसान पहुंचेगा। कस्टम अधिकारियों का निर्देश दिया गया […]
ब्रॉडबैंड और ब्लैकबैरी ने बचाई आईटी-बीपीओ की जान
आतंकी हमले का शिकार बनी वित्तीय राजधानी मुंबई की आईटी और बीपीओ इकाइयों में दहशत का माहौल होने के बाद रोज की तरह ही काम चल रहा था। जहां कुछ कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को छुट्टी लेने की सलाह दी वहीं कुछ ने जरूरत के हिसाब से काम करने के लिए कहा। लेकिन अधिकतर लोगों […]
किसानों के दुख दूर करने को तैयार पंजाब
पंजाब सरकार ने किसानों को मदद पहुंचाने के उद्देश्य से कृषि की नवीनतम तकनीक मुहैया कराने की घोषणा की है। इस साल 27 नवंबर को चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली एग्रो टेक-2008 की मेजबानी पंजाब सरकार कर रही है। एग्रो टेक-2008 में कृषि और उससे संबंधित क्षेत्रों से जुड़ी नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। […]
मुंबई पर आतंकी हमला : पसर गया सन्नाटा
मायानगरी में आतंकी हमलों का पहला असर रिटेलरों पर दिखा, जो समूचे दिन ग्राहकों की बाट ही जोहते रहे। आम तौर पर जो दुकानें ग्राहकों से खचाखच भरी रहती थीं, आज उनमें सन्नाटा ही पसरा रहा। जिन इलाकों में धमाके हुए, उनके आसपास तो दुकानों के शटर गिरे ही रहे। कोलाबा, नरीमन प्वायंट, परेल, विले […]
मुंबई पर आतंकी हमला : आतंक से निपटने की कवायद शुरू
मुंबई में आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई। उसमें सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। इसके अलावा, रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करने के मद्देनजर सशस्त्र बलों की उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों […]
मुंबई पर आतंकी हमला : आतंकी हमले से यातायात भी प्रभावित
आतंकवादी हमले के चलते गुरुवार को सुबह के वक्त काफी कम संख्या में यात्री हवाई अड्डे पर आए, वहीं 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया गया। आतंकवादी हमले के चलते क्रू के सदस्य हवाई अड्डा पहुंचने में विफल रहे, जिससे बुधवार कल रात लुफ्थांसा, एयर फ्रांस और नॉर्थ वेस्ट की तीन उड़ानें रद्द कर […]
