घाटे में रहेगा पर्यटन कारोबार
दुनिया भर में फैली मंदी का असर भारतीय पर्यटन उद्योग पर भी पड़ेगा और उसकी विकास दर में चालू वित्त वर्ष के दौरान दो तिहाई गिरावट आ सकती है। उद्योग संगठन एसोचैम के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में भारतीय पर्यटन उद्योग की विकास दर में करीब दो तिहाई की गिरावट आने का अनुमान है। एसोचैम […]
कटे विमानों के भी पंख
मुसाफिरों की संख्या में कमी के साथ पिछले कुछ महीनों के दौरान भारतीय विमानन कंपनियों की उड़ानों की संख्या में भी कमी आई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार उड़ानों की संख्या मार्च में हर सप्ताह 10,922 थी जो इस माह घटकर 9,635 रही गई। भारतीय विमानन क्षेत्र को 2007-08 में अनुमानत 4,000 करोड़ रुपये का […]
रिग के किराए भी पड़ गए नरम
वित्तीय संकट और कच्चे तेल की कीमतों में 65 प्रतिशत से भी अधिक की गिरावट का नतीजा अब यह निकल रहा है कि तेल कंपनियां तट से दूर कुओं से कम मात्रा में तेल निकाल रही हैं। इसके मद्देनजर दुनियाभर में रिग के लिए अब कोई मारामारी नहीं है, जिसकी वजह से किरायों में 10 […]
बढ़ेगा एफएमसीजी के प्रचार-विज्ञापनों पर खर्च
मंदी के कारण घट रही बिक्री को बढ़ाने के लिए एफएमसीजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां अब विज्ञापनों पर ज्यादा खर्च करने की योजना बना रही हैं। बिक्री में बढ़ोतरी करने के लिए मैरिको, गोदरेज, केविन केयर जैसी दिग्गज कंपनियां नए उत्पाद लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। इसके अलावा इस क्षेत्र की तमाम नामी […]
रसायन बाजार में मंदी का घोल, कारोबार हुआ धुंधला
रसायन बाजार में मंदी का घोल मिल गया है। कीमत का रंग मध्दिम पड़ गया है तो कारोबार धुंधला हो चला है। रुपये के मूल्य में भारी गिरावट के कारण चीन से आयातित रसायन में 70 फीसदी की कमी दर्ज की जा चुकी है। घरेलू रसायन निर्माता माल उठाने के लिए दुकानदार से गुहार कर […]
वायदा कारोबार में कृषि जिंसों का घटता हिस्सा चिंता का सबब: पवार
मौजूदा वित्त वर्ष में कृषि क्षेत्र की विकास दर पिछले साल के 4 फीसदी के आसपास रहने के बावजूद वायदा कारोबार में कृषि जिंसों की घटती हिस्सेदारी चिंता का विषय है। यह बात केंद्रीय कृषि और खाद्य मंत्री शरद पवार ने रविवार को कमोडिटी एक्सजेंजों के सातवें राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्धाटन के मौके पर कही। […]
‘नहीं आएगी चीनी आयात की नौबत’
पिछले साल के जमा 1 करोड़ टन के भंडार के चलते कृषि और खाद्य मंत्री शरद पवार को उम्मीद है कि इस साल सफेद (परिष्कृत) चीनी के आयात की जरूरत नहीं पड़ेगी। पवार के मुताबिक, इस बात की पूरी संभावना है कि इस साल 2.1 से 2.2 करोड़ टन चीनी की कुल मांग की पूर्ति […]
घटी मांग से सीमेंट में आई थोड़ी नरमी
सीमेंट की कम मांग की वजह से देश के पूर्वी भाग में नवंबर में सीमेंट की कीमतें 10-12 रुपये प्रति 50 किलोग्राम सस्ती हो गई है। देश के उत्तरी और दक्षिणी बाजारों में यह गिरावट 2 से 4 रुपये प्रति बोरी (एक बोरी=50 किलोग्राम) की रही है। कोलकाता के एक डीलर ने कहा कि सीमेंट […]
बकाया चुकाने पर ही मिलेगा बिजली का नया कनेक्शन
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम बनाम डीवीएस स्टील्स ऐंड एलॉयज के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने इस नियम को वैध माना है। जिसके तहत परिसर के नए मालिक को पुराने मालिक पर बिजली के बिल के बकाये का भुगतान करना होगा। इस मामले में उत्तर प्रदेश बिजली बोर्ड की उत्तराधिकारी वितरण कंपनी ने इस बात पर […]
बहुराष्ट्रीय कंपनियों को भी स्रोत पर काटना होगा कर
विदेशी कंपनियां भारत में बड़ी संख्या में अनिवासी कर्मचारियों को काम पर रखती हैं। उन्हें विदेशी कंपनियों द्वारा, या भारत में उनकी सहयोगी कंपनियों द्वारा या फिर दोनों की ओर से वेतन दिया जाता है। इसके अलावा उन्हें विदेश में आंशिक रूप से और भारत में आंशिक रूप से ऊपरी लाभ या अन्य सुविधाओं का […]
