किराये घटने से जहाज कंपनियां लाचार..
अंतरराष्ट्रीय बाजार में छाई मंदी की मार के असर से ड्राई बल्क बाजार की हालत भी खस्ता हो गई है। आर्थिक बाजार के मौजूदा हालात के कारण जहाजों की मांग में कमी आई है। इसी के चलते जहाजों के एक दिन का किराया 8.5 लाख रुपये से घटकर 1 लाख रुपये रह गया है। इसी […]
धान किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी
हरियाणा एवं पंजाब की मंडियों में मध्यम श्रेणी के धान की बिक्री पिछले साल के मुकाबले कम कीमत पर हो रही है। जबकि मोटे एवं उम्दा धान की कीमत कमोबेश पिछले साल के स्तर पर कायम है। दूसरी तरफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धान बेचने वाले किसानों को भुगतान पाने के लिए 20-30 दिनों का […]
खाद्य तेलों के निर्यात पर सीमित छूट
महंगाई दर के दहाई से नीचे आते ही सरकार ने खाद्य तेलों के निर्यात पर लगी पाबंदी में आंशिक छूट दे दी है। गुरुवार को जारी आदेश में बताया गया है कि 5 किलोग्राम के कंज्यूमर ब्रांडेड पैकेट में करीब 10 हजार टन खाद्य तेलों का निर्यात किया जा सकता है। हालांकि कारोबारियों का कहना […]
चांदी की कीमतों में और गिरावट के हैं आसार
इस साल के बाकी बचे दिनों में चांदी की कीमतों में और कमी के आसार हैं। ऐसा औद्योगिक और आभूषण निर्माण क्षेत्र में चांदी की मांग घटने के चलते होगा। गोल्ड फील्ड मिनरल सर्विसेज (जीएफएमएस) नामक अंतरराष्टीय कंसल्टेंसी फर्म द्वारा जारी ताजा अनुमान में ये बातें कही गई हैं। फर्म का कहना है कि मांग […]
समुद्री उत्पादों का निर्यात भी नहीं बच सका मंदी की मार से
दुनिया भर में पसरी आर्थिक मंदी लगता है देश के ‘सी फूड’ उद्योग पर बहुत बुरा असर डालने वाली है। हाल ही में ज्यादातर सी फूड उत्पादों के निर्यात भाव गिरने से यह अटकलें लगाई जा रही हैं। गौरतलब है कि भारतीय सी फूड निर्यात उद्योग में झींगे सहित कुछ अन्य उत्पादों का महत्वपूर्ण योगदान […]
रबर की कीमतों में जारी है गिरावट का दौर
प्राकृतिक रबर की कीमतें आज 65 रुपये प्रति किलो से नीचे आ गईं। टायर क्षेत्र की कमजोर मांग के कारण बेंचमार्क ग्रेड आरएसएस-4 की कीमतें 36 महीने के बाद घट कर 64 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गई है। तीन दिनों के भीतर ही रबर की कीमतों में 12 रुपये प्रति किलो की […]
गन्ने का सरकारी मूल्य घोषित न होने से उत्तराखंड के किसान खफा
गन्ने की पेराई शुरू होने के बावजूद उत्तराखंड सरकार ने अब तक गन्ने का राज्य समर्थित मूल्य (एसएपी) घोषित नहीं किया है। इसे लेकर राज्य के किसानों में जबरदस्त गुस्सा है। राज्य के कई इलाकों विशेषकर हरिद्वार जिले में किसानों ने एकजुट होकर आवाज उठानी शुरू कर दी है। किसानों का कहना है कि राज्य […]
मंदी में शराब का धंधा भी मंदा
मंदी, धूम्रपान और लोगों के कम खर्च करने की आदत की मार अब शराब उद्योग पर असर दिखाने लगी है। शराब उद्योग को भी नुकसान होना शुरू हो गया है। इसके अलावा इस सीजन में विदेशी पर्यटकों की कम संख्या ने भी इस उद्योग के लिए हालात कुछ खराब ही किए हैं। हालांकि, कारोबार के […]
देश में सिर चढ़कर बोलेगा वाईमैक्स का जादू
मुल्क में वाईमैक्स और थ्रीजी तकनीक के लिए स्पेक्ट्रम की बोली लगाने में अब केवल एक महीने का ही वक्त रह गया है। ऐसे में पूरी दुनिया की टेलीकम्युनिकेशन कंपनियों की निगाहें भारत की ओर है। भारत में थ्रीजी तकनीक की शुरूआत तो पहले से हो चुकी है और अब देश में वाईमैक्स भी जोर […]
किफायती दाम: बेहतरीन कैमरे
अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है और आपको सस्ते डिजीकैम मिल जाएं तो फिर क्या कहने। हम आपके लिए कुछ ऐसे ही डिजीकैम पेश कर रहे हैं। शुरुआत करते हैं, सैमसंग डिजीमैक्स एस 760 से(कीमत-6,800 रुपये। यह किफायती कीमत वाला एंट्री लेवल का डिजीकैम है। इसमें 7 मेगापिक्सल और 3 एक्स ऑप्टिलकल जूम लेंस दिया […]
