facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

समुद्री उत्पादों का निर्यात भी नहीं बच सका मंदी की मार से

Last Updated- December 08, 2022 | 4:41 AM IST

दुनिया भर में पसरी आर्थिक मंदी लगता है देश के ‘सी फूड’ उद्योग पर बहुत बुरा असर डालने वाली है।


हाल ही में ज्यादातर सी फूड उत्पादों के निर्यात भाव गिरने से यह अटकलें लगाई जा रही हैं। गौरतलब है कि भारतीय सी फूड निर्यात उद्योग में झींगे सहित कुछ अन्य उत्पादों का महत्वपूर्ण योगदान है और इनकी कीमतों में फिलहाल खासी कमी हुई है।

संयुक्त राष्ट्र की सहयोगी संस्था खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। एफएओ के मुताबिक, झींगे की कीमत जो मंदी के पहले ही कम हो गई थी अब मंदी के आने के बाद और कम होने जा रही है।

फिलहाल विदेशों में इसकी मांग काफी कम हो गई हैं। अमेरिकी और जापानी बाजारों में इसकी मांग काफी कम है। उधर हाल के वर्षों में झींगे के निर्यात के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरे यूरोपीय संघ के देशों में भी इसकी मांग में नरमी दिख रही है।

ताजा संकेतों से तो पता चलता है कियूरोपीय बाजार भी सी फूड आयात करने के मामले में मंदी से प्रभावित है। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में झींगे के आयात में 10 फीसदी की कमी हुई और यह महज 3.376 लाख टन रह गया है।

स्पेन और इटली के आयात में तो सबसे ज्यादा कमी हुई है। फ्रांस ही एकमात्र ऐसा देश है जिसक आयात में बढ़ोतरी हुई है। स्क्विड की कीमतों में भी कमी हुई है। जापान जैसे मुख्य खरीदार की आयात रुचि घटने से ऐसी नौबत आई है।

एफएओ के मुताबिक, हाल के महीनों में अजर्टीना की ओर से स्क्विड की कीमतों में खासी कमी करने से वैश्विक बाजार में इसकी कीमतों में जबरदस्त कमी हुई है। यूरोपीय सी ब्रीम और टर्बोट जैसे समुद्री जीव जिनकी खेती होती है, के उत्पादन में खासी वृद्धि होने से इनकी कीमतों में रिकॉर्ड कमी हुई है।

रिपोर्टों में भी कहा गया कि जंगली सफेद मछली समेत टूना, सैलमन और टिलैपिया किस्म की कीमतें लगभग पहले जितना ही हैं। वहीं  कैट फिश की कीमतों में कमी हुई है। जानकारों के मुताबिक, जनवरी तक इन उत्पादों की कीमतों में कमी का रुख रहेगा। इस समय दक्षिण पश्चिमी अटलांटिक क्षेत्र में मछली उत्पादन के नए सीजन की शुरुआत होगी।

मौजूदा संकट ने तो पहले ही भारत की निर्यात संभावनाएं प्रभावित कर डाली हैं। कई अन्य कारणों से भी सौदों का रद्द होना तेजी से जारी है। भारत में इन उत्पादों का निर्यात सीजन अभी पीक पर चल रहा है लेकिन अभी तक निर्यात अनुबंधों में तेजी नहीं आई है।

मांग और कीमतों में कमी से मौजूदा वित्त वर्ष में इन उत्पादों का निर्यात काफी प्रभावित होने की उम्मीद है। पैक किए हुए झींगे और स्क्विड, जो समुद्री जीवों के कुल निर्यात में 52 फीसदी की हिस्सेदारी रखते हैं, की कीमतों में जबरदस्त कमी से इन जीवों के निर्यात पर काफी बुरा असर पड़ा है।

वियतनाम, चीन और ताइवान जैसे देशों से कम गुणवत्ता वाले झींगों के निर्यात से भी भारतीय निर्यातकों के सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। मालूम हो कि भारत से सबसे ज्यादा यूरोपीय संघ के देशों जहां कुल निर्यात के 34 फीसदी का आयात होता है जबकि जापान में 22 फीसदी उत्पाद आयात किए जाते हैं। अमेरिका 10 फीसदी समुद्री उत्पादों का आयात करता है।

First Published - November 20, 2008 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट