ब्रांडों के साथ दोस्ताना की हुई दोस्ती
आखिरकार यह 15 करोड़ रुपये की मार्केटिंग है। और यह दिखाई भी दे रही है। करन जौहर की फिल्म कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के मार्केटिंग हेड अरुण नायर ने इस बैनर की नई फिल्म दोस्ताना की ब्रांडिंग के लिए कड़ी मेहनत की है और अब उनकी मेहनत रंग लाती भी नजर आ रही है।दरअसल अभिषेक बच्चन, […]
महंगाई दर में नाटकीय गिरावट
इस महीने की एक तारीख को खत्म हुए हफ्ते में महंगाई दर में तेज गिरावट दर्ज की गई है। यह उससे पिछले सप्ताह के 10.72 प्रतिशत से गिरकर एक नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में 8.98 प्रतिशत रह गई है। महंगाई दर में आई तेज गिरावट इस लंबी बहस को शांत करने के लिए काफी […]
स्टील की कीमतों में इजाफा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिंसों की कीमतों में गिरावट के बीच भारत में स्टील की कीमत में बढ़ोतरी के संकेत मिलने लगे हैं। घरेलू बाजार में अर्धनिर्मित और लॉन्ग प्रॉडक्ट यानी सरिया आदि की कीमतें 1000 से 2000 रुपये प्रति टन तक बढ़ गई हैं। कीमतों में बढ़ोतरी मुख्य रूप से टीएमटी बार, बिलेट्स और पेंसिल […]
इंसाफ को धूमिल करती वकीलों की गैरमौजूदगी
आज की तारीख में जब कोई शख्स अपने लिए एक वकील को चुनता है, तो उसकी सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि वकील उसका पक्ष रखने के लिए अदालत में आएगा भी या नहीं। हम यहां पुलिस के हाथों पिटाई के बाद होने वाली वकीलों की हड़ताल के बारे में बात नहीं कर रहे […]
वैश्विक मंदी के बीच सोना 150 रुपये टूटा
वैश्विक मंदी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव 150 रुपये की हानि के साथ 11850 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुए। औद्योगिक इकाइयों और सटोरिया लिवाली कमजोर पड़ने से चांदी के भाव 275 रुपये की गिरावट के साथ 16600 रुपये प्रति किलो पर बंद हुए। बाजार सूत्रों […]
2011 में हजार डॉलर को पार करेगा सोना!
अंतरराष्ट्रीय खानों में उत्पादन में कमी, खान से सोना निकालने की बाबत बढ़ती लागत और मांग में बढ़ोतरी के चलते साल 2011 में सोना 1000 डॉलर प्रति आउंस को पार कर सकता है। मॉर्गन स्टेनली बैंक के कमोडिटी विशेषज्ञ ने यह जानकारी दी। ब्लूमबर्ग टीवी को सिंगापुर में दिए इंटरव्यू में बैंक के कमोडिटी विशेषज्ञ […]
कहीं के हों किसान, दास्तां-ए-दर्द है एक समान
चाहे आलू उत्पादक हों या सोयाबीन, चावल और गन्ना उगाने वाले किसान सभी की हालत इन दिनों दुर्दशाग्रस्त है। इनकी दुर्दशा के कारण भले ही अलग-अलग हैं पर हालात एक जैसे हैं। आलू के किसान जहां घाटे से अब तक उबर नहीं पाए, वहीं सोयाबीन और चावल उत्पादकों को उनकी उम्मीद के मुताबिक उपज की […]
उम्मीद की किरण बन उभरे हैं बराक ओबामा
मंगलवार, 4 अप्रैल, 2008 को एक चमत्कार हुआ। अमेरिका ने कई सदियों तक अश्वेत लोगों को दासता से जकड़े रखा था। यह सिलसिला 1863 तक चला जब दास प्रथा का अंत हुआ लेकिन उसके अगले 100 साल तक अश्वेत लोगों को अलग-थलग रखा गया। ऐसे देश अमेरिका में अफ्रीका मूल के एक अमेरिकी नागरिक को […]
खाद्य तेलों का आयात बढ़ने की उम्मीद नहीं तेल उद्योग को
मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान देश में खाद्य तेल का बहुत ज्यादा आयात नहीं करना होगा। यह जानकारी केंद्रीय तेल उद्योग और व्यापार संगठन (सीओओआईटी) ने दी है। हालांकि, संगठन के मुताबिक, वित्त वर्ष 2008-09 के दौरान खरीफ तेल में करीब दो लाख टन की कमी का अनुमान है।सीओओआईटी के अनुसार, भारत ने 2007-08 के […]
कच्चे तेल में सुधार
पिछले 21 महीने के निचले स्तर तक चले जाने के बाद कच्चे तेल की कीमत में गुरुवार को वृद्धि हुई। इसकी वजह इस महीने काहिरा में ओपेक की बैठक आयोजित करने का लिया गया निर्णय है। इससे पहले तय था कि ओपेक की अगली बैठक दिसंबर महीने में होगी लेकिन कच्चे तेल की कीमतों के […]
