अदालत के दर से दूर झंडु और इमामी मिटाएंगी दूरियां
कोलकाता स्थित इमामी लिमिटेड और मुंबई की झंडु फार्मा के बीच पिछले तीन महीने से चल रहे जबरिया अधिग्रहण विवाद को अब अदालत के बाहर सुलझाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों कंपनियों की ओर से इस बारे में जल्द ही कोई निर्णय लिया जाएगा।उल्लेखनीय है कि इमामी ने झंडु फार्मा में वैद्य परिवार […]
रुपया हुआ ईद का चांद!
उप्पल मोटर्स हीरो होंडा की एक डीलर है। नोएडा की यह डीलर यह उम्मीद लगाए बैठी थी कि इस त्योहारी मौसम में उसकी बिक्री में 25-30 फीसदी का इजाफा हो जाएगा। लेकिन उसके सारे अरमान धरे के धरे रह गए। उप्पल मोटर्स के वी. उप्पल ने कहा, ‘तरलता में कमी की घटना बहुत गलत समय […]
लघु उद्योगों का दायरा और सिकुड़ा
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि लघु उद्योगों (एसएसआई) के लिए आरक्षित सूची में से 14 उत्पादों को हटा दिया गया है। सरकार के इस कदम का उद्देश्य प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि लघु उद्योगों के लिए आरक्षित सूची से हटाए […]
एयर इंडिया को भी 2500 करोड़ रुपये की मदद
भारी घाटे से जूझ रही सरकारी स्वामित्व वाली विमानन कंपनी एयर इंडिया को सरकार पटरी पर लाने के लिए फंड मुहैया कराने को तैयार हो गई है। इसके तहत सरकार की ओर से एयर इंडिया को 2,500 करोड़ रुपये दिया जाएगा, ताकि वैश्विक वित्तीय संकट के मद्देनजर वह सुचारू रूप से काम कर सके और […]
मंदी में भी फोर्ड जारी रखेगी भारत में निवेश
भारत में मंदी की आहट के बावजूद अमेरिका की दिग्गज कार कंपनी फोर्ड मोटर निवेश के मामले में सुस्ती नहीं बरत रही है। कंपनी ने कहा है कि वह भारत में लगभग 50 करोड़ डॉलर के निवेश की अपनी योजना को हर हाल में जारी रखेगी।फोर्ड इंडिया के प्रबंध निदेशक माइकल बोनहैम ने कहा, ‘निवेश […]
वोल्वो ने किया नया एसयूवी पेश
कारों के खरीदार कम होने के बावजूद भारत में लक्जरी कारों का बाजार गर्म है। इसे भुनाने के लिए लक्जरी कार बनाने वाली स्वीडन की कंपनी वोल्वो ने भारत के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की है। कंपनी यहां सस्ती कार उतारने से लेकर डीलरशिप नेटवर्क में विस्तार तक तमाम उपाय आजमा रही है।वोल्वो कार इंडिया […]
नैनो ने उड़ाई छोटी कार कंपनियों की नींद
बढ़ती ब्याज दरों और टाटा नैनो के बाजार में पेश होने की तारीख नजदीक आने से एंट्री लेवल की कारों जैसे मारुति 800 की बिक्री पर असर पड़ने लगा है। साथ ही विशेषज्ञों को उम्मीद है कि एंट्री लेवल बाजार में नैनो के इस वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में पेश होने के बाद जबरदस्त […]
टाटा मोटर्स को मिल गई गुजरात में जमीन
टाटा मोटर्स की नैनो परियोजना को आखिरकार संयंत्र के लिए जमीन मिल ही गई। गुजरात सरकार ने साणंद के पास नॉर्थकोटपुरा में बहुप्रतीक्षित छोटी कार बनाने के लिए कंपनी को जमीन देने का फैसला आज कर लिया।सिंगुर में जमीन के मालिक किसानों के जबरदस्त विरोध और राजनीतिक उठापटक के बीच मायूस होकर निकली टाटा मोटर्स […]
एनआरई कोक को रिकॉर्ड की आस
गुजरात एनआरई को जबरदस्त आय की वजह से चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन होने की उम्मीद है। सितंबर 2008 की तिमाही में भारतीय कारोबार से कंपनी को 406 करोड़ रुपये की आय हुई है। पिछले वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी की आय महज 62 करोड़ रुपये थी। जाहिर तौर पर […]
रेडिंग्टन गल्फ ने बेच दी अहम हिस्सेदारी
आईटी सेवाओं की वितरक कंपनी रेडिंग्टन इंडिया ने पश्चिमी एशिया और अफ्रीका में कंपनी की इकाई रेडिंग्टन गल्फ की 36 फीसदी हिस्सेदारी इन्वेस्टरकॉर्प गल्फ ऑपरच्यूनिटी फंड को बेच दी है। इन्वेस्टरकॉर्प ने यह हिस्सेदारी 480 करोड़ रुपये में खरीदी है।रेडिंग्टन अब नए बाजारों में पहुंचने के लिए चार नई कंपनियों का अधिग्रहण करने की योजना […]
