सरकार ने मंदी में की विमानन कंपनियों को मदद की पेशकश
सरकार नकदी संकट का सामना कर रही विमानन कंपनियों की विभिन्न तरीकों से मदद कर सकती है, लेकिन अभी उसे इस बारे में एक समिति की सिफारिशों का इंतजार करना होगा। नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने आज हैरदाबाद में चल रहे एविएशन इंडिया 2008 के दौरे के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने संवाददाताओं से […]
एयर इंडिया बोइंग से और मांगेगी मुआवाजा
राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया अमेरिकी विमान बनाने वाली कंपनी बोइंग से विमानों की आपूर्ति में देरी के कारण अतिरिक्त मुआवजा मांग सकती है। दरअसल बोइंग के कर्मचारियों की लगातार जारी हड़ताल के कारण विमानन कंपनी का अनुमान है कि उसकी ओर से ठेका दिए जा चुके बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों की आपूर्ति में और […]
छोटी एयरलांइस गठजोड़ की राह पर
जेट एयरवेज-किंगफिशर के गठजोड़ के साथ ही किफायती और छोटी विमानन कंपनियों ने भी रणनीतिक गठजोड़ को लेकर बातचीत शुरू कर दी है। बातचीत के इस मैदान में स्पाइसजेट, इंडिगो, गो एयर और छोटी विमानन कंपनी पैरामाउंट एयरवेज भी शामिल है।स्पाइसजेट के एक अधिकारी ने अपनी पहचान छुपाए रखने पर बताया, ‘जेट एयरवेज-किंगफिशर एयलाइंस ने […]
टाटा बनाएगी आंध्र में एयरोस्पेस केंद्र
देश में हवाई यात्रा की शुरुआत करने वाले टाटा समूह ने आंध्र प्रदेश में 500 करोड़ रुपये के निवेश से रक्षा एवं नागरिक विमानन (एयरोस्पेस) केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। इस केंद्र के जरिए सहायक उपकरण, राडार और सैटेलाइट प्रणालियां विकसित की जाएंगी।टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा ने राज्य के मुख्यमंत्री वाई […]
जेट-किंगफिशर के 15 विमान होंगे वापस
जेट-किंगफिशर गठजोड़ के खुलासे का आखिरकार दिन आ ही गया। सोमवार को विमान उद्योग की दिग्गज कंपनियों ने गठजोड़ की घोषणा की थी, आज उन्होंने यहां घोषणा की कि वे 15 छोटे विमानों को इस साल के अंत या 2009 में उनकी लीज अवधि समाप्त होने के साथ ही वापस कर देंगे। इन दोनों विमानन […]
बर्खास्त कर्मचारी राज के पास
किंगफिशर के साथ गठजोड़ के बाद जेट एयरवेज ने आज कहा कि कंपनी ने उन 800 विमान परिचारकों की छंटनी कर दी है, जिन्हें हाल ही में विस्तार कार्यक्रम के तहत नियुक्तियां दी गई थी। लेकिन कंपनी के इस कदम से नाखुश होते हुए कंपनी के करीब 300 कर्मचारियों ने छंटनी के विरोध में मुंबई […]
लार्सन ऐंड टुब्रो का लाभ 32 प्रतिशत बढ़ा
इंजीनियरिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलऐंडटी) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अपने शुध्द लाभ में 32.25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। इस तिमाही में कंपनी को 460.26 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि बीते वित्त वर्ष […]
रवि शर्मा ने छोड़ी डैटाकॉम
वेणुगोपाल धूत की वीडियोकॉन समूह के और उद्योगपति महेंद्र नाहटा की जंबो टेक्नो सर्विसेज की संयुक्त उपक्रम कंपनी डैटाकॉम सॉल्युशंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि शर्मा ने कंपनी को इस्तीफा दे दिया। हालांकि बताया जा रहा है कि रवि शर्मा ने कंपनी निजी कारणों की वजह से छोड़ी है।कंपनी में निवेश को लेकर दो साझेदारों […]
टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन के एक बार फिर बढ़ेंगे दाम
अगर आप दीवाली पर मिलने वाली छूट और कम दाम पर नया टीवी, वॉशिंग मशीन या फ्रिज लेने के बारे में सोच रहे थे तो आप के लिए यह बुरी खबर हो सकती है। बढ़ती महंगाई के कारण कंपनियां पहले ही छूट देने के लिए मना कर चुकी हैं। लेकिन कंपनियों के गिरते मुनाफा मार्जिन […]
सोने में 130 रुपये का उछाल
स्टॉकिस्टों की ताजा लिवाली से और शेयर बाजार में हाथ जला चुके निवेशकों द्वारा इस कीमती धातुओं में निवेश के चलते बुधवार को सोना 130 रुपये उछल गया और यह 13330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बाजार के विशेषज्ञों ने बताया कि मंगलवार को 210 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से गंवा […]
