बाजार में गिरावट का रुख जारी, भारती के शेयर 4.4 फीसदी गिरे
सेंसेक्स 105 अंक नीचे गिरकर 14,557 अंकों पर शुरु हुआ। इस स्थिति के लिए वैश्विक बाजार से आए कमजोर संकेत और रुपये का अवमूल्यन जिम्मेदार रहा। रुपया आज डॉलर के मुकाबले गिरकर 45.4145.45 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इन सब कारणों के चलते बाजार में कारोबार कमजोर हुआ। सेंसेक्स ने इससे पहले वाले दो […]
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ने रोकी कारोबार की रफ्तार
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के विस्तार ने उत्तर प्रदेश के व्यापारियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। बीते पांच दिनों से दिल्ली से लखनऊ के लिए माल की बुकिंग बंद कर दी गयी है। इस वजह से व्यापारियों के पास सड़क मार्ग से माल मंगाने के अलावा और कोई चारा नही बचा है। हालांकि […]
मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की दिवाली
मध्य प्रदेश सरकार ने कल देर शाम को एक अधिसूचना जारी कर राज्य के कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल को देखते हुए उन्हें छठे वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ देने का रास्ता साफ कर दिया। हालांकि कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों ने कुछ घंटे चली हड़ताल कल शाम को ही वापस ले ली लेकिन राज्य […]
रियल एस्टेट को त्योहारों का सहारा
आने वाले त्यौहारी मौसम में ब्याज दरों के बढ़ने के चलते रियल्टी क्षेत्र से रुठे हुए उपभोक्ताओं को बाजार में लाने के लिए डेवलपर्स कंपनियों ने लुभावनी छूट देने की योजना बनाई है। रियल एस्टेट विश्लेषकों का मानना है कि ब्याज दरों के बढ़ने से मध्यम वर्ग के उपभोक्ता मकान खरीदने से पीछे हट रहे […]
खुदरा कारोबारियों के लिए पाठशाला
कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने खुदरा कारोबारियों को आधुनिक बनाने व उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए पूरे देश भर में 500 रिटेल स्कूल खोलने का ऐलान किया है। इस माह में दिल्ली व नागपुर में इस स्कूल की शुरुआत होगी। स्कूल की योजना को अंजाम देने के लिए कैट ने इंडियन रिटेल स्कूल […]
छत्तीसगढ़ में बड़े उद्योगों को अब नहीं मिलेगी छूट
छत्तीसगढ़ सरकार ने स्टील, सीमेंट और बिजली क्षेत्र को नकारात्मक सूची में डाल दिया है, जिससे राज्य औद्योगिक नीति 2004-09 के तहत दी जाने वाली विशेष छूट इन उद्योगों को नहीं मिल पाएगी। सूत्रों ने बताया कि इस मानदंडों को बड़े उद्योगों पर लागू किया जाएगा और इसे अधिसूचना की तारीख से प्रभावी किया जाएगा। […]
बढ़ गई बंदूक की मांग
ओलंपिक में एक अरसे के बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में पहला सोने का मेडल जीत कर अभिनव बिंद्रा ने देश के लोगों के चेहरे पर मुस्कान तो ला दी पर लखनऊ और कानपुर के बंदूक कारोबारियों की खुशी की वजह कुछ और ही है। पेइचिंग में मिले सोने के तमगे ने उत्तर प्रदेश के निशानेबाजों को […]
कुंद होने लगी कच्चे तेल की तलवार
भारतीय रिफाइनरियों की ओर से आयात किया जाने वाला कच्चा तेल, यानी भारतीय बास्केट की कीमत मंगलवार को 100 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। कच्चे तेल की कीमतों में यह गिरावट पांच महीनों की बदस्तूर तेजी के बाद आई है। इससे तेल विपणन कंपनियों को 13 माह में पहली बार ऐसा मौका मिलेगा, जब […]
मुनाफावसूली ने फिर बाजार को सताया
देश के शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन मुनाफावसूली का जोर रहा। इसकी वजह से बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 238.15 अंक नीचे 14,662.61 के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 68.45 अंक टूट कर 4,400.25 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी करीब एक […]
…चाहिए एक अदद साथी
देश का सबसे पुराना वित्तीय संस्थान आईएफसीआई विनिवेश की तैयारी में फिर से जुट गया है। इसके तहत संस्थान की 26 फीसदी हिस्सेदारी रणनीतिक साझेदार को बेचे जाने की योजना है। सरकार के मुताबिक, विनिवेश की प्रक्रिया अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि इससे पहले भी इसके विनिवेश की प्रक्रिया शुरू की गई […]
