एसीसी ने खरीदी एल्कॉन सीमेंट में 40 फीसद हिस्सेदारी
सीमेंट क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एसीसी ने गोवा की एल्कॉन सीमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में 22.25 करोड़ रुपये खर्च कर 40 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। एसीसी ने एल्कॉन के 4 लाख इक्विटी शेयर खरीदे हैं, जो एल्कॉन के इक्विटी साइज का 40 फीसदी है। कंपनी पिछले कई साल से एल्कॉन के सीमेंट की ट्रेडिंग कर […]
दूसरी तिमाही भी भारतीय आईटी उद्योग के लिए रहेगी मंदी
आमतौर पर जुलाई-सितंबर तिमाही ज्यादातर भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के परिणामों के लिहाज से खुशहाल रहती है। लेकिन इस साल परिस्थितियां अलग हैं, क्योंकि उनकी ओर से मुहैया कराए गए आंकड़ों को देखते हुए पूरी संभावना है कि कई कंपनियां डॉलर की कमजोर स्थिति के मद्देनजर कम राजस्व दर्ज करेंगी। उदाहरण के लिए देश […]
स्प्लैश भी पहुंची भारत
तेजी से बढ़ रहे भारतीय फैशन बाजार में हाल में ही कई विदेशी कंपनियों ने कदम रखे हैं। इस सूची में दुबई के लैंडमार्क समूह का नाम भी जुड़ गया है। लैडमार्क की प्रीमियम श्रेणी की ब्रांड स्प्लैश ने भी हैदराबाद में अपना पहला शोरूम खोलने के साथ भारतीय फैशन बाजार में दस्तक दे दी […]
नैनो की राह में रियायत का गलीचा बिछाएगी गुजरात सरकार
टाटा मोटर्स को नैनो परियोजना गुजरात में लगाने के लिए तैयार करने के बाद नरेंद्र मोदी सरकार दूसरी कवायद में जुट गई है। राज्य सरकार कंपनी को तमाम तरह की रियायतें और छूट देने के लिए दिन रात एक किए हुए है। माना जा रहा है कि कंपनी को कई तरह की छूट दी जाएंगी, […]
अहमदाबाद में रियल्टी बाजार गुलजार
सस्ती कार नैनो बनाने की परियोजना गुजरात में लाने का टाटा मोटर्स ने ऐलान क्या किया, यहां के कारोबारियों की किस्मत ही बदलने लगी। महज वाहन पुर्जे या ढुलाई ही नहीं बल्कि रियल एस्टेट के कारोबार का रुख भी रातोंरात बदल गया। इस घोषणा के फौरन बाद अहमदाबाद जिले में छरोड़ी के आसपास जमीन की […]
आणंद विश्वविद्यालय ने मांगी नई जमीन
आणंद कृषि विश्वविद्यालय ने गुजरात सरकार से नैनो कार परियोजना के लिए दी गई भूमि के बदले 2,200 एकड़ कृषि भूमि की मांग की है। विश्वविद्यालय के कुलपति एम सी वार्ष्णेय ने यह जानकारी दी। वार्ष्णेय ने इस बारे में ब्योरा देते हुए कहा, ‘हमने राज्य सरकार से हमारी मौजूदा कृषि परियोजनाओं के लिए लगभग […]
नेट4नट्स विदेश की राह पर
देशी बाजार में मोबाइल वैल्यू एडिड सर्विसेज मुहैया कराने के बाद अहमदाबाद की कंपनी नेट4नट्स लिमिटेड ने अपने प्रमुख उत्पाद मीऑनगो को विदेशी बाजारों में ले जाने की योजना बनाई है। कंपनी का यह उत्पाद इंटरनेट की सुविधा युक्त मोबाइल फोन पर पुश ईमेल की सुविधा मुहैया कराता है। एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया सैल्यूलर जैसी […]
एलऐंडटी मेडिकल पर कब्जे की होड़ में जुटीं फिलिप्स, जीई, सीमेंस
अंतरराष्ट्रीय स्तर की बड़ी कंपनियां जैसे फिलिप्स, जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) और सीमंस भी लार्सन ऐंड टुब्रो (एलऐंडटी) के चिकित्सा में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के कारोबार को अधिग्रहण करने की दौड़ में शामिल है। इंजीनियरिंग और निर्माण के अलावा दूसरे कारोबारों से कंपनी अलग होने का मन बना रही है। इसी कवायद के तहत एलऐंडटी […]
बॉलीवुड से कमाएंगी वेंचर कैपिटल कंपनियां
भारतीय फिल्म उद्योग से होने वाली कमाई पर वेंचर कैपिटल फंड की नजर जम गई है। लगभग 8,500 करोड़ रुपये का उद्योग अब वेंचर कैपिटल कंपनियों के लिए कमाई का एक और जरिया बनने जा रहा है। भारत में बढ़ते फिल्मों के बाजार से मुनाफा कमाने के लिए दिग्गज वेंचर कैपिटल कंपनियों ने विशेष फंड […]
नकली सामग्री पर अदालत सख्त
नामी एफएमसीजी कंपनियों से मिलता जुलता नाम रखकर या उन्हीं के नाम से बाजार में नकली उत्पाद बेचने वालों पर मुंबई की एक अदालत ने खासा सख्त रवैया अपनाया है। अदालत ने इस मामले में आरोपपत्र दाखिल होने से पहले ही नकल कर बनाए गए घटिया किस्म के उत्पादों को नष्ट करने का आदेश दिया […]
